Hot News

यमराज के लुक में दिखें वीरेंद्र सहवाग, लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकले वीरू

Virender Sehwag New Look: क्रिकेट के मैदान पर पहली गेंद से गेंदबाजों की समाचार लेने वाले वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर सहवाग की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह कभी यमराज, कभी न्यूटन, तो कभी डॉक्टर और स्कूल टीचर के किरदार में नजर आ रहे हैं. तस्वीरें देखने के बाद फैंस के मन में भी सवाल है कि आखिर वीरू का यह नया अवतार किस वजह से है?

अलग-अलग रूप में दिखें वीरेंद्र सहवाग

View on Instagram

वीरेंद्र सहवाग के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो उनके कई मजेदार लुक देखने को मिलते हैं. एक तस्वीर में वह यमराज के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में वह पेड़ के नीचे बैठकर किताब पढ़ते नजर आते हैं और ऐसा लगता है जैसे न्यूटन की तरह सेब गिरने का इंतजार कर रहे हों.

इतना ही नहीं, एक लुक में सहवाग डॉक्टर बने हुए हैं और आईसीयू में मरीज से बातचीत करते दिखाई देते हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में वह स्कूल टीचर की भूमिका में बच्चों को उठक-बैठक करवाते नजर आते हैं. अब सवाल है कि सहवाग आखिर इतने किरदारों में क्यों दिखाई दे रहे हैं?

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी?

क्रिकेट के बाद नई पारी शुरू करेंगे वीरू

View on Instagram

दरअसल, इन सभी लुक के पीछे एक बड़ा कारण है. वीरेंद्र सहवाग अब Amazon MX Player के रियलिटी शो ‘Rise and Fall Season 2’ को होस्ट करने वाले हैं. शो के प्रमोशन के लिए सहवाग अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं.

पहले सीजन की मेजबानी अशनीर ग्रोवर ने की थी. अब दूसरे सीजन में सहवाग को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई है. क्रिकेट के मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक बातचीत के लिए मशहूर सहवाग का यह अंदाज रियलिटी शो में भी देखने को मिल सकता है.

शो में दिखेंगे ये चर्चित चेहरे

‘Rise and Fall Season 2‘ में कई चर्चित नाम नजर आने वाले हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार स्वरा भास्कर, करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी जैसे सितारे शो का हिस्सा होंगे. वहीं कुछ अन्य नामों को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि होने तक उन्हें संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

क्या है ‘Rise and Fall’ का फॉर्मेट?

इस रियलिटी शो का फॉर्मेट कंटेस्टेंट्स के उतार-चढ़ाव पर आधारित है. इसमें कंटेस्टेंट्स को ‘Rulers’ और ‘Workers’ जैसे ग्रुप में बांटा जाता है. रूलर्स को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, जबकि वर्कर्स को अलग परिस्थितियों में रहना पड़ता है. गेम के दौरान स्थिति बदल सकती है और ऊपर रहने वाला कंटेस्टेंट नीचे पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या वीरेंद्र सहवाग Rise and Fall Season 2 को होस्ट करेंगे?

The post यमराज के लुक में दिखें वीरेंद्र सहवाग, लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकले वीरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top