मैथ्स का नाम सुनते ही अगर आपके दिमाग में लंबे-लंबे सवाल, मुश्किल फॉर्मूले और कैलकुलेशन घूमने लगते हैं, तो जरा ठहरिए. गणित सिर्फ परीक्षा पास करने का विषय नहीं है. इसी के दम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स जैसे क्षेत्रों में भी करियर बनाया जा सकता है.
चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट (CMI) में पढ़ाई का मकसद सिर्फ किताबों के सवाल हल कराना नहीं, बल्कि छात्रों को यह समझाना भी है कि गणित और कंप्यूटर साइंस का इस्तेमाल असल दुनिया की समस्याओं को सुलझाने में कैसे होता है.
सिर्फ डिग्री नहीं, रिसर्च पर फोकस
CMI की सबसे बड़ी खासियत यहां पढ़ाई और रिसर्च का मेल है. संस्थान में करीब 250 BS और MSc के छात्र हैं. वहीं 80 से ज्यादा नियमित और विजिटिंग फैकल्टी सदस्य तथा पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर इससे जुड़े हैं.
कौन सा कोर्स चुनें?
| लेवल | विषय |
| BS | मैथ्स, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और फिजिक्स |
| MSc | मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस |
| PhD | मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स |
The post मैथ्स से लेकर AI तक रिसर्च के लिए बेस्ट हैं ये कॉलेज, 62 लाख तक पहुंचा प्लेसमेंट पैकेज appeared first on Naya Vichar.

