Aaj Ka Kark Rashifal 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल चतुर्दशी के शुभ अवसर पर कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहों का एक शक्तिशाली चक्र निर्मित हो रहा है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की मकर राशि (सप्तम भाव) में चतुर्ग्रही युति आपके साझेदारी और रिश्तों में गहरा प्रभाव डालेगी, जबकि चंद्रमा और वक्री गुरु की मिथुन राशि में उपस्थिति शाम तक मानसिक मंथन कराएगी. शनि के मीन, राहु के कुंभ और केतु के सिंह राशि में होने से स्वास्थ्य का संतुलन बनेगा. शाम साढ़ें 07 बजे के बाद चंद्रमा का आपकी ही राशि कर्क में प्रवेश आत्मिक शक्ति और संवेदनशीलता को जागृत करेगा, जो आपके करियर, प्रेम और स्वास्थ्य की नई दिशा तय करेगा.
कर्क राशि: सप्तम के सूर्य-मंगल-बुध-शुक्र वैवाहिक जीवन और व्यापार में नई ऊर्जा देंगे। गुरु-चंद्र का द्वादश भाव खर्च बढ़ाएगा, लेकिन शनि, राहु और केतु की स्थिति शत्रुओं पर विजय दिलाएगी.
करियर-बिजनेस: सप्तम भाव के शुक्र-बुध साझेदारी के बिजनेस में उन्नति देंगे. शाम को चंद्रमा के आपकी राशि में आने से नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, लेकिन शनि की दृष्टि के कारण आलस्य से बचें.
लव लाइफ: सप्तम भाव में मंगल-शुक्र की उपस्थिति पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका देगी, वहीं शनि और राहु की प्रतिकूल चाल से शाम के समय छोटी बहस से बचना श्रेयस्कर होगा.
स्वास्थ्य: शाम को चंद्रमा आपकी राशि में आने से सर्दी-जुकाम की आशंका रहेगी. मकर के ग्रहों के कारण घुटनों के दर्द से सावधान रहें.
सावधानी: पार्टनर से विवाद और सेहत का ध्यान रखें.
उपाय: शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाएं.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
ALSO READ:- Aaj Ka Panchang 31 January 2026: माघ चतुर्दशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि शांति के उपाय
ALSO READ:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य!
The post Aaj Ka Kark Rashifal 31 January 2026: आज शाम को चंद्रमा का गोचर बढ़ाएगा मानसिक शांति, लॉटरी या आकस्मिक धन लाभ के योग appeared first on Naya Vichar.

