Aaj Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को राज्य के 11 जिलों में फिर शीतलहरी चलने की संभावना जतायी गयी है. इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल हैं. गुरुवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रांची सहित कई जिलों में 8 से 11 जनवरी तक आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. जिससे कुहासा रह सकता है, लेकिन ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि आठ जनवरी को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी में शीतलहरी चलने की संभावना है.
कनकनी से जनजीवन प्रभावित
मंगलवार को राज्य के 15 न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गयी. सुबह और रात में घना कोहरा, कनकनी रहने से जनजीवन प्रभावित रहा. हालांकि राज्य प्रशासन ने पहले ही आठ जनवरी 2026 तक सभी कोटि के स्कूलों को बंद कर दिया है.
गुमला में 2.2 डिग्री सेल्सियस, कांके में 2.5 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 2.2 डिग्री सेल्सियस, कांके में 2.5 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 3.7, रांची में 7.2, मेदिनीनगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. घना कोहरा रहने के कारण मंगलवार को मेदिनीनगर की विजिबिलिटी 300 मीटर और देवघर की विजिबिलिटी मीटर रही, जबकि रांची की 600 700 मीटर रही. मंगलवार को भी हवाई सेवा प्रभावित राही.
जिलों में न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
जमशेदपुर – 9.3
पाकुड़ – 6.5
बोकारो – 6.7
धनबाद – 7.0
चाईबासा – 7.4
दुमका – 6.0
लोहरदगा – 3.9
गिरिडीह – 6.0
लातेहार – 6.9
रामगढ़ – 6.0
सरायकेला – 6.8
सिमडेगा – 6.0
The post Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज भी चलेगी शीतलहरी, गुमला का तापमान 2.2 डिग्री, 11 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम? appeared first on Naya Vichar.

