Hot News

Aaj ka Mausam : 27 दिसंबर तक छाएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड, आया IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को कोहरा छा सकता है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22, 26 और 27 दिसंबर को कोहरे की संभावना है. झारखंड में 21 और 22 दिसंबर को जबकि मध्य प्रदेश में 21 दिसंबर की सुबह तक कोहरा रहने की बात मौसम विभाग की ओर से कही गई है.

घना कोहरा छाया रह सकता है दिल्ली में

विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. राजधानी में कुछ जगह बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

झारखंड में चल सकती है शीतलहर

मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले तीन दिनों तक झारखंड के 14 जिलों में घना कोहरा और धुंध छाई रह सकती है. इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा के अलावा चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं. यह स्थिति 22 दिसंबर तक बनी रह सकती है. इस दौरान शीतलहरी चलने की भी संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार में कोहरे को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक बिहार के कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे विजिबिलिटी कम होने की संभावना है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : UP Weather: 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से कांपेगा उत्तर प्रदेश, कोल्ड वेव और घने कोहरे का रेड अलर्ट

उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान और पूर्वी हिंदुस्तान में कैसा रहेगा मौसम

विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. वहीं पूर्वी हिंदुस्तान में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है.

The post Aaj ka Mausam : 27 दिसंबर तक छाएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top