Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: सिंह (Leo): सूर्य और मंगल की स्थिति आपको साहसी बनाएगी, लेकिन पारिवारिक कलह से काम बिगड़ सकता है. फलादेश: आज का दिन औसत रहेगा. घर-परिवार में चल रहा तनाव आपके काम की एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है. सेहत का ध्यान रखें, बाहर के खाने से बचें. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है, पार्टनर के साथ काफी समय बिताने का मौका मिलेगा.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी सूर्य छठे भाव में मंगल के साथ हैं. यह ‘शत्रुहंता’ योग बनाता है; करियर में विरोधियों को पछाड़कर आप आगे निकलेंगे. प्रशासनी अटके काम आज पूरे होंगे.
लव लाइफ- केतु की स्थिति पार्टनर के साथ हल्की दूरी या गलतफहमी का संकेत दे रही है. आज दिखावे के बजाय शांत रहकर एक-दूसरे की बात सुनने से रिश्ता संभल जाएगा.
स्वास्थ्य- केतु और शनि का प्रभाव पाचन तंत्र (Digestion) बिगाड़ सकता है. बाहर के जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाएं, वरना पेट में इन्फेक्शन का डर है.
सावधानी: गुप्त शत्रुओं और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें. अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें.
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय
Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य!
The post Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: आज सिंह राशि वालों को करियर में मिलेगा सफलता, प्रशासनी अटके काम आज होंगे पूरे appeared first on Naya Vichar.

