Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: धनु राशि (Sagittarius): आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है. कोई भी बड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं. क्योंकि गुरु की स्थिति ज्ञान बढ़ाएगी, लेकिन मकर के चार ग्रह मानसिक उलझन पैदा कर सकते हैं. आज माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस होगा. धैर्य से काम लें.
करियर-बिजनेस: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत मजबूत है और धन के नए स्रोत खुलेंगे. बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को मजबूती मिलेगी और नया निवेश संभव होगा.
लव लाइफ: गुरु की कृपा से आज लव लाइफ में चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल या शांत जगह पर जाना आपके मानसिक सुकून को बढ़ाएगा.
स्वास्थ्य: गुरु की कृपा से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप पुरानी किसी बीमारी से रिकवर कर पाएंगे. आज अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीजें शामिल करें क्योंकि हड्डियों में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है.
सावधानी- कड़वी भाषा और पैसों के उधार लेन-देन से बचें.
उपाय- विष्णु जी को पीला तिलक लगाएं और चने की दाल दान करें.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- जामुनी
Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?
The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: धनु राशि के लिए धन लाभ के खुलेंगे नए द्वार, रुके हुए पैसे मिलने से फाइनेंशियल प्लानिंग होगी मजबूत appeared first on Naya Vichar.

