Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. काम में व्यस्तता के कारण आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. क्योंकि मकर के मंगल आपको साहसी बनाएंगे, जिससे करियर की बाधाएं दूर होंगी. नौकरीपेशा युवाओं को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं. आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा.
करियर-बिजनेस: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप मुश्किल प्रोजेक्ट्स को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े युवाओं को आज बड़े टारगेट पूरे करने में सफलता मिलेगी और इंसेंटिव बढ़ेगा.
लव लाइफ: आज का दिन आपके लिए काफी पैशनेट रहने वाला है, क्योंकि मंगल और शुक्र की युति आपको निडर बनाएगी. आप अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए घरवालों से बात करने का साहस जुटा पाएंगे.
स्वास्थ्य: मंगल और शुक्र की स्थिति आपको बहुत एक्टिव बनाएगी, जिससे आप स्पोर्ट्सकूद में हिस्सा ले सकते हैं. वाहन चलाते समय आज बहुत सावधानी बरतें. क्योंकि चोट लगने की छोटी संभावना बन रही है.
सावधानी- सोशल मीडिया पोस्ट और भाई-बहनों से विवाद में सतर्क रहें.
उपाय- हनुमान चालीसा पढ़ें और तांबे का सिक्का पास रखें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- हरा
Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?
The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मंगल के साहस से दूर होंगी करियर की बाधाएं, वृश्चिक राशि के युवाओं को मिलेगी तरक्की की गुड न्यूज appeared first on Naya Vichar.

