Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मिथुन राशि(Gemini): आज दिमाग और विवेक से निर्णय लेने का दिन है. आपकी राशि के गुरु और मकर के ग्रहों का योग आपको गंभीर फैसले लेने के लिए प्रेरित करेगा. अपनी व्यावसायिक योजनाओं के पूरा होने से आप खुश रहेंगे. कार्यक्षेत्र में पुरानी लापरवाही सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें. शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में धन का निवेश बिल्कुल न करें.
करियर-बिजनेस: गुरु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको जीनियस आइडियाज देगी पर पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें. बिजनेस में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें वरना नुकसान हो सकता है.
लव लाइफ: गुरु की आपकी राशि में उपस्थिति और मकर के ग्रहों का योग आपके आकर्षण को बढ़ाएगा. सिंगल लोगों की आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो करियर में भी आपकी मदद करेगा.
स्वास्थ्य: गुरु की स्थिति आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेगी, लेकिन बुध की वजह से नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और फोन का इस्तेमाल कम करें ताकि आंखों को आराम मिले.
सावधानी- ड्राइविंग में सावधानी रखें और गुप्त निवेश न करें.
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरे रंग के कपड़े पहनें.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?
The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मिथुन के गुरु बनाएंगे आपको ‘जीनियस’, गंभीर फैसलों से चमकेगा बिजनेस और लव लाइफ appeared first on Naya Vichar.

