Hot News

Aamir Khan: फिल्मों के फ्लॉप होने पर टूट जाते हैं आमिर खान, बोले- ‘मैं दो-तीन हफ्ते के लिए डिप्रेशन…

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट से मशहूर आमिर खान अपने फिल्मों के जरिए हमेशा एक यूनिक स्टोरी पेश करते रहते हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू जाती है. कहानी के साथ-साथ एक्टर की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर भी राज करने के लिए जानी जाती है, लेकिन कभी-कभी काफी मेहनत के बाद भी फिल्में दर्शकों तक कनेक्ट नहीं कर पाती और फ्लॉप हो जाती हैं. इसमें एक्टर की आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी शामिल है. ऐसे में जब फिल्में फ्लॉप होती हैं तब उसका असर एक्टर की जिंदगी पर कैसे पड़ता है? आइए आपको बताते हैं.

फिल्मों के फ्लॉप होने पर कैसी होती है हालत?

आमिर खान ने फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा उनका निर्माण भी किया है. इन दिनों वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इसी बीच एक इवेंट में एक्टर ने फिल्म के सफल न होने पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, ‘जब मेरी फिल्में नहीं चलतीं तो मुझे दुख होता है.’ फिल्म बनाना मुश्किल है, और कभी-कभी चीजें प्लान के हिसाब से नहीं होती. लाल सिंह चड्ढा में, मेरा काम कुछ ज्यादा ही अच्छा था और यह टॉम हैंक्स के वर्जन जितना अच्छा काम नहीं कर सका.’

डिप्रेशन में चले जाते हैं आमिर

आमिर खान ने आगे कहा, ‘जब मेरी फिल्में असफल होती हैं तो मैं दो से तीन सप्ताह के लिए एक तरह के डिप्रेशन में चला जाता हूं. फिर, मैं अपनी टीम के साथ बैठता हूं, डिस्कस करता हूं कि क्या गलत हुआ और उससे सीखता हूं। मैं सच में अपनी असफलताओं को महत्व देता हूं क्योंकि वे मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं.’ मालूम हो कि साल 2022 में आई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के लिए आमिर खान ने खूब मेहनत की थी. साथ ही इसे तैयार करने में काफी वक्त भी लगा था, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

आमिर खान की अपकमिंग फिल्में

आमिर खान इन दिनों ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, यह फिल्म साल 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डीसूजा भी नजर आएंगी. फिल्म में एक्टर एक टीचर की भूमिका में हैं. खास बात यह है कि एक्टर इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. सितारे जमीन पर के बाद आमिर खान लाहौर 1947 (Lahore 1947) का भी निर्माण कर रहे हैं. इन दोनों ही फिल्मों के लिए एक्टर के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़े: Aamir Khan Net Worth: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के पास है अंधा पैसा, नेट वर्थ जानकर दंग रह जाएंगे

The post Aamir Khan: फिल्मों के फ्लॉप होने पर टूट जाते हैं आमिर खान, बोले- ‘मैं दो-तीन हफ्ते के लिए डिप्रेशन… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top