AAP MLA Arrested : गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में एक तालुका पंचायत पदाधिकारी पर हमला किया. यह घटना शनिवार को वसावा के निर्वाचन क्षेत्र डेडियापाड़ा के प्रांत कार्यालय में हुई एक बैठक के दौरान घटी. पुलिस ने बताया कि वसावा को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच की जा रही है.
डेडियापाड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बैठक के दौरान विधायक चैतर वसावा ने ‘आपणो तालुको वाइब्रेंट तालुको’ (एटीवीटी) समिति में उनके नामित व्यक्ति पर विचार न होने पर आपत्ति जताई. इसके बाद वे नाराज हो गए. इसी दौरान उन्होंने सागबारा तालुका पंचायत की अध्यक्ष के प्रति कथित रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद बढ़ गया.
गुजरात में AAP विधायक @Chaitar_Vasava को BJP ने गिरफ़्तार कर लिया।
विसावदर उपचुनाव में AAP के हाथों हार के बाद BJP बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ़्तारियों से AAP डर जाएगी, तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है।
गुजरात के लोग अब BJP के कुशासन, BJP की गुंडागर्दी और…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 5, 2025
मोबाइल फोन फेंककर मारा विधायक ने
डेडियापाड़ा तालुका पंचायत अध्यक्ष संजय वसावा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जब बैठक में शामिल डेडियापाड़ा तालुका पंचायत अध्यक्ष संजय वसावा ने विरोध किया तो विधायक ने कथित तौर पर उन पर मोबाइल फोन फेंककर मारा जिससे उनके सिर पर चोटें आईं.
कांच के गिलास से हमला करने की भी कोशिश
प्राथमिकी के अनुसार, विधायक ने शिकायतकर्ता पर कांच के गिलास से हमला करने की भी कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया. इसमें कहा गया कि जैसे ही कांच टूटा, विधायक ने कांच के टुकड़े उठाए और संजय वसावा की ओर बढ़े तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी लेकिन शिकायतकर्ता किसी तरह भागने में सफल रहा.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने कार्यालय में रखी एक कुर्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद, डेडियापाड़ा पुलिस थाने में हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 79 (शब्दों, इशारों के माध्यम से किसी स्त्री की गरिमा का अपमान करना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351 (3) (आपराधिक धमकी), 352 (जानबूझकर अपमान) और 324 (3) (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
The post AAP MLA Arrested : देर रात आप विधायक को उठाकर ले गई पुलिस, भड़के अरविंद केजरीवाल appeared first on Naya Vichar.

