Hot News

Abroad Job: यूपी के छात्रों को विदेश से 7,000 जॉब ऑफर, सैलरी होगी 2.25 लाख

Abroad Job: बहुत से लोग एक अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं और उसके लिए लगातार मेहनत करते हैं. अगर आप भी विदेश में काम करने की सोच रहे हैं तो 7,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है. यह मौका उत्तर प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं के पास होगा और उन्हें पद के अनुसार अच्छी सैलरी दी जाएगी. इस लेख में आप जानें कि जर्मनी और जापान आदि देशों में नौकरी के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए योग्यता आदि.

जर्मनी, जापान और इजराइल आदि देशों में मिलेगी जाॅब (Abroad Job)

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर कुमार के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार फिलहाल जर्मनी, जापान और इजराइल जैसे देशों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं ये नौकरियां अच्छी सैलरी देती हैं और आपके करियर को नई दिशा दे सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

देशों के हिसाब से इतने पदों पर नौकरी (Abroad Job)

जर्मनी में नर्स के पदों पर 1,000 व असिस्टेंट नर्स के 150 पदों पर नौकरी, इजराइल में गृह आधारित देखभालकर्ता (Home Based Caregiver) के 5,000 पदों पर नौकरी, जापान में देखभालकर्ता (Caregiver) के 50 पदों पर नौकरी निकाली गई है. अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक को भी देख सकते हैं.

Abroad Job: यूपी के छात्रों को विदेश से जॉब ऑफर नोटिफिकेशन लिंक 

उम्र सीमा और अनुभव (Abroad Job)

अगर आप विदेश में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी नौकरी करना चाहते हैं, तो कुछ खास शर्तें पूरी करनी होंगी. जर्मनी में नर्सिंग, मरीजों की देखभाल और केयरटेकर जैसे पदों के लिए 24 से 40 साल की उम्र वाले लोग आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास कम से कम 1 साल का अनुभव हो. जापान में 20 से 27 साल के युवा जिनके पास 3 महीने से ज्यादा का अनुभव है, वे केयरगिवर और केयरटेकर जैसे पदों के लिए योग्य माने जाते हैं. इजराइल में ऐसे ही पदों के लिए 25 से 45 साल की उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इतनी मिलेगी सैलरी (Abroad Job)

हर देश और पद के अनुसार वेतन अलग-अलग है. जर्मनी में 1,000 पदों के लिए भर्तियां होंगी और चुने गए उम्मीदवारों को करीब ₹2,25,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा. जापान में चयनित लोगों को ₹1,17,000 प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. इजराइल में 5,000 पदों के लिए भर्ती होगी और वहां सैलरी लगभग ₹1,30,000 प्रति माह होगी.

Abroad Job के लिए आवेदन कैसे करें?

विदेश में नौकरी के इस शानदार मौके का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. अगर किसी को रजिस्ट्रेशन या प्रक्रिया से जुड़ी और जानकारी चाहिए, तो वह जिला सेवायोजन कार्यालय, पयागीपुर जाकर संपर्क कर सकता है. वहां से पूरी जानकारी और मदद मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bankim Chandra Chatterjee Death Anniversary: बंकिम चंद्र चटर्जी ने शब्दों से कैसे छेड़ दी थी क्रांति? आजादी का स्वर ‘वंदे मातरम’

The post Abroad Job: यूपी के छात्रों को विदेश से 7,000 जॉब ऑफर, सैलरी होगी 2.25 लाख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top