Hot News

Accident in Ranchi: रांची में नाबालिग ने दो को कुचला, एक की मौत, शिक्षिका घायल, हिरासत में आरोपी

Accident in Ranchi: राजधानी रांची में गुरुवार सुबह एक नाबालिग ने दो लोगों को कार से कुचल दिया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक शिक्षिका घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, घटना लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टीलरी पुल के पास की है. यहां गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कार से धक्का लगने के कारण 45 वर्षीय प्रदीप मिंज की मौत हो गयी. साथ ही डीएवी नंदराज की एक शिक्षिका घायल हो गयी, उनका नाम प्रीति बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी एक 14 साल का नाबालिग छात्र है, जो हादसे के वक्त कार चलाना सीख रहा था. फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

कैसे हुआ हादसा

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने कहा कि गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होने के कारण दो लोगों को धक्का लग गया. पुलिस ने बताया कि नाबालिग घर से अकेले ही कार लेकर सीखने के लिए निकला था. वहीं, मृतक प्रदीप किसी काम से पैदल घर से निकले थे और शिक्षिका भी पैदल ही स्कूल जा रही थी. कार तेज रफ्तार में थी. ऐसे में नाबालिग उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और दोनों को धक्का लग गया. मौके पर ही प्रदीप और प्रीति गिरकर घायल हो गये. इसके बाद नाबालिग ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां सुबह लगभग 8 बजे इलाज के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया. मृतक प्रदीप मिंज मूल रूप से सिमडेगा जिला के कुरूदेग के रहने वाले थे.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया

घटना के संबंध में कुछ लोगों ने बताया कि नाबालिग कार सीखने के दौरान गलत तरीके से कार चला रहा था. इस दौरान उसने शायद ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया. इस वजह से कार असंतुलित हो गयी और दो लोगों को धक्का लग गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चला रहे नाबालिग को हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें

मौसम पूर्वानुमान : अगले 4 दिन गर्मी जाइए भूल, 10 जिलों में मौसम रहेगा कूल-कूल

Kal Ka Mausam: झारखंड के 14 जिलों को छोड़ सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी वर्षा, आंधी चलेगी

The post Accident in Ranchi: रांची में नाबालिग ने दो को कुचला, एक की मौत, शिक्षिका घायल, हिरासत में आरोपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top