Hot News

Accident News: मंगलवार सुबह-सुबह महाकुंभ से लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 13 लोग घायल

Accident News: बिहार के बक्सर जिले में आज यानी मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो ने अल्टो कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में अल्टो कार सवार एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं. अल्टो कार सवार सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी. घटना बक्सर जिले के चौसा गोला के पास सुबह 3 बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोग मौके से फरार हो गए. 

झपकी आने से हुआ हादसा

हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की टीम ने सभी को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. मृतक की पहचान छपरा के रहने वाले धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. वहीं घायलों में मृतक की पत्नी नीतू देवी, अशोक सिंह, रविंद्र नाथ पांडेय और उनकी पत्नी उषा देवी शामिल हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह में चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. उनकी पत्नी की स्थिति काफी नाजुक है. परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है. 

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

हादसे को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना में शामिल दोनों वाहनों को सड़क से हटा कर कब्जे में ले लिया गया है. बोलेरो गाड़ी के नंबर के आधार पर उनके मालिक की पहचान की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

मुजफ्फरपुर में भी हादसा

इसके साथ ही आज सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में भी महाकुंभ से लौट रही कार की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ALSO READ: Video: महाकुंभ में वायरल हुए ‘फ्लाइओवर बाबा’, लोगों ने कूद-कूदकर लिया आशीर्वाद

The post Accident News: मंगलवार सुबह-सुबह महाकुंभ से लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 13 लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top