Hot News

AI इम्पैक्ट समिट: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 333 कैमरे, एंटी ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस गन तैनात

Table of Contents

AI Impact Summit: AI इम्पैक्ट समिट को लेकर दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी. जमीन से आसमान तक निगरानी होगी. पूरे शहर में 333 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, तो एंटी ड्रोन सिस्टम और एयर डिफेंस गन की तैनाती भी की गई है.

AI इम्पैक्ट समिट की सुरक्षा के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया

AI इम्पैक्ट समिट पर NDMC के वाइस प्रेसिडेंट कुलजीत चहल ने बताया, NDMC अपने मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. एक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें 333 कैमरे लगे हैं. 183 कैमरे दिल्ली पुलिस के हैं और इनमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की फीड भी है. हमारी सभी गाड़ियों को GPS ट्रैकिंग का इस्तेमाल करके ट्रैक किया जाता है. हमारी टीम 24 घंटे इलाके पर नजर रख रही है. साफ-सफाई पर भी नजर रखी जाती है. इसके जरिए उन सबसे जरूरी जगहों का रिव्यू किया जा रहा है जहां हमारे मेहमान AI इम्पैक्ट समिट के लिए रुकेंगे.

AI Impact Summit: एआई इंपैक्ट समिट में कम से कम 20 देशों के नेता हिस्सा लेंगे

पांच दिवसीय एआई इंपैक्ट समिट में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, यूनान के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने भी ‘एआई इंपैक्ट समिट’ में शामिल होने की पुष्टि की है.

एआई इंपैक्ट समिट में में इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल

एआई इंपैक्ट समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन, अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, सेशेल्स के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

एआई इंपैक्ट समिट में 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी ‘एआई इंपैक्ट समिट’ में शामिल होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेज और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में हिस्सा लेंगे. मंत्रालय के मुताबिक, शिखर सम्मेलन में दुनिया और हिंदुस्तान की अग्रणी कंपनियों के 40 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी शामिल होने वाले हैं.

The post AI इम्पैक्ट समिट: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 333 कैमरे, एंटी ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस गन तैनात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top