Hot News

Air India Flight : बीच हवा में विमान का शौचालय जाम, लिया गया फिर ये फैसला

Air India Flight : शिकागो से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक की उड़ान के बाद अमेरिकी शहर लौट गया. एयरलाइन ने कहा कि विमान को टेक्निकल कारण से वापस लौटना पड़ा. हालांकि, मामले से अवगत एक सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंजी पीटीआई ने अलग ही समाचार दी है. बताया जा रहा है कि विमान को वापस लौटना पड़ा क्योंकि कई शौचालय जाम हो गए थे.

विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस पहुंचा

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान बोइंग 777-337 ईआर विमान से संचालित की गई थी. दस घंटे से अधिक समय की उड़ान के बाद विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस गया. सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया द्वारा संचालित बोइंग 777-300 ईआर विमान में प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए दो सहित कुल 10 शौचालय हैं. इसमें प्रथम, बिजनेस और इकॉनमी श्रेणी की सीट सहित 340 से अधिक सीट हैं.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

विमान में केवल एक शौचालय ही कर रहा था काम

सूत्र ने यह भी कहा कि केवल एक शौचालय ही काम कर रहा था. टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि छह मार्च को शिकागो से दिल्ली की उड़ान एआई126 टेक्निकल कारण के कारण शिकागो लौट गई. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘शिकागो में विमान के उतरने पर सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उससे उतरे. उनकी असुविधा को कम करने के लिए उनके ठहरने की व्यवस्था की गई. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई.’’ प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसे वापस किए जाएंगे. यदि यात्री चाहें तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा फिर से कर सकते हैं.

The post Air India Flight : बीच हवा में विमान का शौचालय जाम, लिया गया फिर ये फैसला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top