AISSEE Result 2025 OUT in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए आयोजित यह परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को देशभर के 190 शहरों के 527 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थी.
अब छात्र-छात्राएं AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी.
AISSEE Result 2025 OUT: क्या है अगला चरण?
AISSEE 2025 में सफल उम्मीदवारों को अब मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी शारीरिक योग्यता की जांच होगी. इसके बाद पात्र छात्रों के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जहां फाइनल सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.
सैनिक स्कूलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और अन्य रक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में भविष्य की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार करना है. यह परीक्षा देशभर के पारंपरिक और नए सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है.
ऐसे करें AISSEE 2025 का रिजल्ट चेक
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं.
2. होमपेज पर दिख रहे ‘AISSEE Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
3. अब एक लॉगिन पेज खुलेगा. यहां अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
4. लॉगिन करने के बाद आपका कैंडिडेट डैशबोर्ड खुलेगा.
5. यहां से अपनी कक्षा के अनुसार (कक्षा 6 या कक्षा 9) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
6.आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं.
The post AISSEE Result 2025 OUT: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.