Ajit Pawar Funeral : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को उनकी ‘अंतिम यात्रा’ के लिए एक सजी हुई गाड़ी में ले जाया जाएगा. गाड़ी को फूलों से सजाया गया है, जिसमें पवार की तस्वीर लगी है. इसमें एक बोर्ड पर लिखा है “स्वर्गीय अजीतदादा पवार अमर रहें”. महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक (लगातार नहीं) डिप्टी सीएम रहे नेता की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे विद्या प्रतिष्ठान कैंपस (गडीमा) से शुरू होगी. पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए यात्रा शहर से गुजरेगी. यह अंतिम यात्रा विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पर खत्म होगी, जहां सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा.
अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन बुधवार को हो गया. उनका विमान लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गया, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया जाएगा. पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं.
Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar to be carried in rath for Antim Yatra today
Read @ANI Story |https://t.co/EiTQZib9cI#MortalRemains #MaharashtraDeputyCM #AjitPawar #AntimYatra pic.twitter.com/vVS1rB75ts
— ANI Digital (@ani_digital) January 29, 2026
पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा
महाराष्ट्र प्रशासन ने पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. 28 जनवरी से शुरू हुआ राजकीय शोक 30 जनवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है. शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रमपूरे राज्य में नहीं होगा.
यह भी पढ़ें : बारामती एयरपोर्ट पर अगर होता ये हाई-टेक सिस्टम, तो टल सकता था विमान हादसा! विशेषज्ञ का दावा
बारामती विमान हादसे में एडीआर दर्ज
पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत के संबंध में पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है. पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने बारामती तालुका पुलिस थाने में , दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है. प्रक्रिया के अनुसार, एडीआर को महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया जाएगा, जो वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर जांच करेगा. एएआईबी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन है. एएआईबी ने दुर्घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है.
The post Ajit Pawar Funeral : स्वर्गीय अजीतदादा पवार अमर रहें, अंतिम यात्रा के लिए सजाई गई गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

