Hot News

Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स बरामद, विमान हादसे के पीछे की सच्चाई जल्द आएगी सामने

Ajit Pawar Plane Crash: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक पत्र का जवाब देते हुए बताया- एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है. विमान का ब्लैक बॉक्स कब्जे में ले लिया गया है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट एंड इंसिडेंट रूल्स के अनुसार, जांच शुरू हो गई है और इसे ट्रांसपेरेंसी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा. सभी टेक्निकल रिकॉर्ड, ऑपरेशनल डिटेल्स और दुर्घटना स्थल से मिले फैक्ट्स की जांच की जा रही है. मंत्रालय ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के आपके अनुरोध पर ध्यान दिया है, और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित उपाय लागू किए जाएंगे. उन्होंने कहा- पूरी जांच रिपोर्ट महाराष्ट्र प्रशासन के साथ भी साझा की जाएगी. दरअसल फडणवीस ने मंत्रालय को पत्र लिखा था और कहा था कि ऐसे कुछ उपाय किए जाएं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

क्या होता है ब्लैक बॉक्स?

ब्लैक बॉक्स एक छोटा डिवाइस होता है जो विमान की उड़ान के दौरान सभी टेक्निकल और उड़ान संबंधी जानकारी रिकॉर्ड करता है. यह विमान दुर्घटनाओं की जांच में अहम भूमिका निभाता है.

लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटना हुआ था, अजित पवार समेत 5 लोगों की गई थी जान

लियरजेट 45 विमान बारामती की हवाई पट्टी पर उतरने के दूसरे प्रयास के दौरान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और फ्लाइट अटेंडेंट, साथ ही चालक दल के सदस्य पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें : बारामती एयरपोर्ट पर अगर होता ये हाई-टेक सिस्टम, तो टल सकता था विमान हादसा! विशेषज्ञ का दावा

The post Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स बरामद, विमान हादसे के पीछे की सच्चाई जल्द आएगी सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top