Ali Shadman Killed : इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) की ओर से बड़ा दावा किया गया है. आईडीएफ (IDF) ने कहा है कि उन्होंने ईरान के सशस्त्र बलों के नवनियुक्त चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया है. यह पांच दिनों में दूसरी बार है जब इजराइल ने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ को टारगेट किया. शादमानी, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे करीबी सैन्य सलाहकार माने जाते थे. उनकी मौत ईरान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
For the second time in 5 days— the IDF has eliminated Iran’s War-Time Chief of Staff, the regime’s top military commander.
Ali Shadmani, Iran’s senior-most military official and Khamenei’s closest military advisor, was killed in an IAF strike in central Tehran, following precise… pic.twitter.com/Bq6Z49zeCj
— Israel Defense Forces (@IDF) June 17, 2025
IDF ने बताया कि ईरानी कमांडर अली शादमानी की मौत सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तेहरान के सेंट्रल इलाके में हुए एयरफोर्स (IAF) के हमले में हुई. यह हमला IDF की खुफिया शाखा से मिली सटीक जानकारी के आधार पर किया गया था और शादमानी उसमें मारे गए.
The post Ali Shadman Killed : ईरान पस्त! अब इजराइल ने आर्मी के नए चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया appeared first on Naya Vichar.