Hot News

Allu Arjun New Movie: जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया ट्रीट, एटली के साथ नई फिल्म का किया एलान

Allu Arjun New Movie: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने खुद अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. अभिनेता ने एटली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘AA22 X A6’ का ऐलान एक पोस्ट के जरिये कर दिया है. इस फिल्म की चर्चा लंबे वक्त से दर्शकों में बनी हुई थी और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म की अनाउंसमेंट फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

यहां देखें अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट:

नई फिल्म में चार्ज की तगड़ी रकम

अल्लू अर्जुन और एटली की यह अपकमिंग फिल्म पॉलिटिकल-ड्रामा होने वाली है, जो बड़े बजट की वीएफएक्स से भरपूर मेगा बजट फिल्म होने वाली है. इस फिल्म के लिए सेलिब्रिटी फैन पेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने 100 या 150 करोड़ नहीं, बल्कि 175 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस चार्ज की है. इसके बाद वह शाहरुख-सलमान को पछाड़ हिंदुस्तान के हाईएस्ट पेड एक्टर भी बन गए हैं.

यही नहीं, एक्टर ने फिल्म के मुनाफे में 15% हिस्सेदारी भी हासिल की है, जिससे यह बात साफ है कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है तो इसका बड़ा फायदा अल्लू अर्जुन को होने वाला है.

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को सन पिक्चर्स की तरफ से प्रोड्यूस किया जा रहा है. अब फिल्म की अनोउंसमेंट के बाद इसकी शूटिंग को लेकर समाचार है कि इसकी शुरुआत अक्टूबर 2025 से हो सकती है.

अल्लू अर्जुन वर्क फ्रंट

अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सीक्वल ‘पुष्पा 3’ का ऐलान किया है. इसके अलावा उनका नाम पठान के सीक्वल से भी जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़े: Allu Arjun Birthday: पुष्पा से पहले अल्लू अर्जुन की इन फिल्मों के आगे झुका बॉक्स ऑफिस, सभी ने की ताबड़तोड़ कमाई

The post Allu Arjun New Movie: जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया ट्रीट, एटली के साथ नई फिल्म का किया एलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top