Hot News

Amit Shah: अमित शाह के घर पर क्यों मिलने जा रहे हैं मांझी? क्या 40 सीट वाली मांग मानी जाएगी

Amit shah: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है. एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और ‘हम’ पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी आज मंगलवार शाम 6:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली आवास पर मुलाकात करेंगे. बिहार चुनाव के मद्देनजर यह मुलाकात काफी अहम है.

कर सकते हैं सीट बंटवारे पर स्पष्टता की मांग

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के केंद्र में बिहार विधानसभा चुनाव होगा. मांझी एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर अपनी स्थिति साफ करना चाहेंगे. जीतन राम मांझी दावा करते हैं कि उन्हें बिहार में मजबूत जनाधार प्राप्त है और इस आधार पर उन्हें एनडीए में अधिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

कितनी सीटों की मांग की थी

पिछले दिनों मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में बैठकें की. इन बैठकों में उन्होंने साफ कहा है कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी के 20 से 25 विधायक विधानसभा पहुंचने चाहिए. इसके लिए उन्हें गठबंधन से कम से कम 30 से 40 सीटों पर उम्मीदवार पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले RJD का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को करारा जवाब देने के लिए 8 प्रवक्ताओं की हुई नियुक्ति

सीट पर खींचतान

बिहार एनडीए में फिलहाल बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी और जीतन राम मांझी की हम पार्टी शामिल हैं. हर दल आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की जुगत में लगा है. ऐसे में सीट शेयरिंग को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स का स्पोर्ट्स शुरू हो गया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post Amit Shah: अमित शाह के घर पर क्यों मिलने जा रहे हैं मांझी? क्या 40 सीट वाली मांग मानी जाएगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top