Hot News

Amit singh memorial t20 cricket tournament: सौमित बनर्जी का शानदार प्रदर्शन, बने प्लेयर ऑफ द मैच

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट मैदान में चल रही अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच स्पोर्ट्से गये. पहले मैच में जेसीए कदमा की टीम ने घाटशिला क्रिकेट एकेडमी को 105 रन से मात दी. इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जेसीए के सौमित बनर्जी (20/4) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जेसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए. जवाब में घाटशिला की टीम 14.3 ओवर में 85 रन पर सिमट गयी. प्लेयर ऑफ द मैच सौमित को डॉ जितेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया. मौके पर पूर्व रणजी क्रिकेटर सह कोच राजीव नायर व राहुल कुमार उर्फ जिला मौजूद थे. दिन के दूसरे मैच में घाटशिला क्रिकेट एकेडमी ने रासोज क्रिकेट एकेडमी को 134 रन से मात दी. इस मैच में अनुभव कुमार चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Amit singh memorial t20 cricket tournament: सौमित बनर्जी का शानदार प्रदर्शन, बने प्लेयर ऑफ द मैच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top