Hot News

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर 60-70 राउंड फायरिंग: मोकामा क्षेत्र में लोगों की शिकायत सुनने पहुंचे थे; पांच महीने पहले जेल से छूटे

नया विचार – पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। इस दौरान 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के हेमजा गांव के दौरे पर थे। बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह पर फायरिंग की है। बताया जाता है कि गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की समाचार छोटे प्रशासन के नाम से पहचाने जाने…

Spread the love

नया विचार – पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। इस दौरान 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के हेमजा गांव के दौरे पर थे।

बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह पर फायरिंग की है। बताया जाता है कि गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की समाचार छोटे प्रशासन के नाम से पहचाने जाने वाले अनंत सिंह को हुई तो वो गैंगस्टर के घर पहुंचे।

अनंत सिंह को घर पर देखकर दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे। हालांकि इस गोलीबारी में छोटे प्रशासन बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह पर गोलीबारी करने के बाद सोनू-मोनू फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top