Hot News

Anar ki Chutney Recipe: स्वाद में लाजवाब है अनार की खट्टी-मिठी चटनी, घर पर यूं फटाफट हो जाएगा तैयार

Anar ki Chutney Recipe: अगर आपको अपने खाने में किसी दिन नया ट्विस्ट देना है तो अनार की खट्टी-मीठी चटनी बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. स्वाद में लाजवाब यह चटनी सेहत के मामले में भी नंबर वन है. अनार के दानों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. अनार खाने से पाचन तो मजबूत होता है साथ ही इसे खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

अनार की चटनी को आप रोटी, पराठे, पकौड़े, चाट व समोसे के साथ सर्व कर सकते हैं. इस चटनी का स्वाद आपके खाने को खास बना देगी. इस लाजवाब चटनी को आप घर पर बहुत ही सिंपल तरीके से बना सकते हैं. तो चलिए अब आज हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

अनार की चटनी बनाने की सामग्री

  • अनार के दाने – 1 कप
  • लहसुन – 4 कली
  • राई – 1/2 टीस्पून
  • साबुत जीरा – 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • करी पत्ते – 7-8
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

अनार की चटनी बनाने की विधि

  • इस चटनी को बनाने के लिए एक पैन में मीडियम आंच पर जीरे को भून लें.
  • इसके बाद अब आप लहसुन और भुना जीरा पीस लें.
  • साथ ही आप अनार के दानों को भी दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद अब आप एक कटोरी में अनार, लहसुन-जीरे का पेस्ट, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर इन सभी को एकसाथ मिला लें.
  • अब आप फिर से मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
  • तेल गरम होते ही आप इसमें राई और करी पत्ता भूनकर चटनी पर डाल दें.
  • अब आपकी अनार की चटनी तैयार हो चुकी है.  

इसे भी पढ़ें: Amla Khatti Meethi Chutney Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक आंवले की चटनी, जो है हर खाने की जान

इसे भी पढ़ें: Gujrati Green Chilli Pickle: स्वाद में जबरदस्त है गुजराती हरी मिर्च का अचार, फटाफट नोट करें रेसिपी

The post Anar ki Chutney Recipe: स्वाद में लाजवाब है अनार की खट्टी-मिठी चटनी, घर पर यूं फटाफट हो जाएगा तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top