Hot News

Anupama: अनुज के बाद अब इस शख्स का कटेगा शो से पत्ता? अनुपमा के सामने करेगी सुसाइड करने की कोशिश

Anupama: सीरियल अनुपमा की कहानी एक दिलचस्प मोड़ पर आ गई है और इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शो में दिखाया जा रहा है कि कैसे गौतम ने एक चाल चलते हुए किंजल को गिरफ्तार करवा दिया है. उसने शाह परिवार के सामने एक शर्त रखी है कि वह किंजल को तभी जेल से रिहा करवाएगा, जब राघव कोठारी परिवार के खिलाफ अपना केस वापस ले लेगा. राघव प्रेशर में आकर गौतम की शर्त मान जाता है. आने वाले एपिसोड में कुछ बड़ा होने वाला है.

अपनी जान देने की कोशिश करेगी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल जेल से वापस शाह हाउस आती है. हालांकि जेल में एक रात बिताने के बाद किंजल सदमे में है. पूरा परिवार किंजल का स्वागत करता है, तभी घर के बाहर पुलिस की गाड़ी का सायरन बजता है. ये सुनकर किंजल काफी घबरा जाती है और चिल्लाने लगती है. अनु उसे संभालती है. दूसरी तरफ किंजल को डर लगता है और वह रसोई की तरफ भागती है. किंजल चाकू से अपना हाथ काटने वाली होती है, तभी अनु वहां आ जाती है. वह किंजल को ऐसा करने से रोकती है. पूरा परिवार उसे एक नयी जिंदगी शुरू करने के लिए मोटिवेट करता है.

मोटी बा इस बात के लिए प्रेम और राही को रोकेगी

किंजल की गिरफ्तारी के बारे में राही और प्रेम को पता चल जाता है. दोनों अपने सेविंग्स को तोशू को देने का प्लान करते हैं ताकि वह मामले को खत्म करने के लिए गौतम को पैसे दे सकें. गौतम को इस बारे में पता चल जाता है कि प्रेम और राही शाह परिवार की मदद करने वाले हैं. गौतम ये सारी बात मोटी बा को बता देता है. मोटी बा उन्हें शाह परिवार की मदद करने से रोकते हैं. हालांकि प्रेम और राही उन्हें समझाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन मोटी बा उसे कोठारी परिवार के बारे में सोचने के लिए कहती है.

यहां पढ़ें-  Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो

The post Anupama: अनुज के बाद अब इस शख्स का कटेगा शो से पत्ता? अनुपमा के सामने करेगी सुसाइड करने की कोशिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top