Hot News

Anupama: मोहित का असली नाम आर्यन है, सालों बाद अपने बेटे से मिलेगी ख्याति, प्रेम नहीं ये 2 शख्स करेंगे उसकी मदद

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में मनीष गोयल और रणदीप राय की एंट्री से शो काफी दिलचस्प हो गया है. सीरियल में मनीष, राघव और रणदीप- मोहित का किरदार निभा रहे हैं. उन दोनों के आने से शाह और कोठारी परिवार की जिंदगी में तूफान आ गया है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि मोहित का असली नाम अनु, प्रेम और राही के सामने आ जाएगा. मोहित बताएगा कि उसका और ख्याति का क्या रिश्ता है.

मोहित की मां है ख्याति

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, ख्याति और मोहित के रिश्ते के बारे में जान जाएगी. राही, ख्याति को मंदिर लेकर जाएगी और ख्याति से मोहित के बारे में पूछेगी. मोहित भी मंदिर आता है. राही मंदिर में ख्याति को मोहित के बारे में बताएगी. वह ख्याति से अपने बेटे से मिल जाने के लिए कहेगी. राही कहेगी कि उसका बेटा उसकी आंखों के सामने खड़ा है. वह ख्याति को मोहित को गले लगाने के लिए कहेगी. ख्याति, मोहित की ओर जाएगी और उसे आर्यन कहकर उसे गले लगाने की कोशिश करेगा.

ख्याति को मां नहीं मानेगा मोहित

मोहित, ख्याति को अपने से दूर करते हुए धक्का दे देगा, लेकिन अनु उसे पकड़ लेती है. मोहित गुस्से में होता है, लेकिन अनु उसे समझाने की कोशि करती है. वह उसे ख्याति के साइड की स्टोरी सुनने के लिए कहती है. मोहित चुपचाप उसकी कहानी सुनता है. अब सवाल है कि क्या मोहित, ख्याति को माफ कर पाएगा. क्या ख्याति, मोहित का सच पूरे कोठारी परिवार को बता पाएगी. क्या होगा आगे. क्या मोहित, प्रेम का भाई बनकर कोठारी परिवार में रह पाएगा.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही का ईयररिंग खो जाएगा, जिसे मोहित खोज कर देगा. मोहित पर राही को शक होगा. दूसरी तरफ तोशू पैसों की तंगी को लेकर राघव पर सारा ब्लेम डाल देगा. किंजल उसे समझाएगी कि मां सबकुछ देख लेगी. वहीं, गौतम, त्रिपाठी को उसका पैसा लौटाने के लिए कहेगी. राम नवमी के दौरान राही और प्रेम, मोहित का पीछा करते हैं.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

The post Anupama: मोहित का असली नाम आर्यन है, सालों बाद अपने बेटे से मिलेगी ख्याति, प्रेम नहीं ये 2 शख्स करेंगे उसकी मदद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top