Hot News

Anupama 29 December Twist: राही पर टूटा खतरों का पहाड़, दिवाकर की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या करेगी अनुपमा?

Anupama 29 December Twist: आज के एपिसोड में अनुपमा प्यार से राही से पूछती है कि क्या वह शर्ट प्रेर्णा को देने की बात से नाराज है. इसपर राही खुलकर कहती है कि उसे गुस्सा भी आ रहा है और अंदर ही अंदर डर भी लग रहा है. वह ये भी पूछ बैठती है कि अनुपमा प्रेरणा को “पी” कहकर क्यों बुला रही हैं. इस पर अनुपमा समझाती है कि शर्ट राही पर वैसी नहीं जमी, जैसी उम्मीद थी. राही मन की भड़ास निकालती है, लेकिन आखिर में मान लेती है कि उसकी परेशानी नफरत नहीं, बल्कि चिंता की वजह से है.

अनुपमा और राही का पीछा करता है दिवाकर

उधर ये सारी बातें सुनते हुए नहीं, बल्कि दूर से देखते हुए दिवाकर चुपचाप अनुपमा और राही का पीछा करता रहता है. वहीं दूसरी तरफ पराग ख्याति की बातों को सही मानता तो है, लेकिन वसुंधरा से सच छिपाता है. जैसे ही वसुंधरा कागजात देखने लगती है, पराग उन्हें छुपा देता है और यहीं से उसका शक गहरा जाता है. चॉल में हिंदुस्तानी की रस्में चल रही होती हैं. माहौल खुशियों से भरा है, लेकिन राही वहां भी प्रेरणा को लेकर ताना मार देती है. अनुपमा तुरंत उसे रोकती है और जलन छोड़ने की सलाह देती है. लीला मजाक में प्रीत से कहती है कि अब उसकी भी शादी की बारी है. हिंदुस्तानी भावुक हो जाती है, तब लीला और अनुपमा उसे शादी के बाद की जिंदगी के लिए प्यार से समझाती हैं.

अनुपमा को होता है अनहोनी का एहसास

इधर अंश अपने आने वाले शिशु को लेकर परेशान रहता है, तभी अनुपमा का फोन उसे सुकून देता है. राही छोटी बातों पर चिढ़ जाती है, प्रेम उसे संभालता है और दोनों के बीच प्यारा सा पल आता है. लेकिन खुशी ज्यादा देर टिकती नहीं. जैसे ही प्रेम आइसक्रीम लेने जाता है, अनुपमा को अनहोनी का एहसास होता है. अगले ही पल दिवाकर पीछे से राही को पकड़ लेता है. राही डर से सन्न रह जाती है और इसी सस्पेंस भरे मोड़ पर एपिसोड खत्म हो जाता है.

यह भी पढे़ं: Anupama 28 December Twist: ईशानी दिखाएगी अपना असली रंग, अनुपमा की परवरिश पर सवाल, पलट जाएगी पूरी कहानी

The post Anupama 29 December Twist: राही पर टूटा खतरों का पहाड़, दिवाकर की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या करेगी अनुपमा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top