Hot News

Anupama Maha Twist: अनुपमा बनेगी नानी, राही होगी प्रेग्नेंट, दिवाकर को पाखी के करीब देख भड़केगी अनु

Anupama Maha Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि दिवाकर, राही को प्रेम के साथ डांस करता देख गुस्सा हो जाता है. गौतम और अंश के बीच एक गेम होता है जिसमें दोनों को शिशु को ढूंढना होता है. इस गेम में अंश जीत जाता है. गौतम गुस्सा हो जाता है और मोटी बा उसे समझाती है. मोटी बा कहती है कि वह अभी भी प्लान में उसके साथ है. दूसरी तरफ प्रेरणा और पराग बात करते हैं. प्रेरणा उसे बताती है कि उसका एक रेस्टोरेंट है. पराग कहता है कि रजनी उसकी मदद कर सकती है. प्रेरणा कहती है कि उसे रजनी की मदद नहीं चाहिए. मोटी बा सोचती है कि ऐसा क्या हुआ जो प्रेरणा अपनी मां से नफरत करती है.

क्या मां बनने वाली है राही?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम सपने में देखता है कि राही प्रेग्नेंट है. प्रेम को लगता है कि वह अब ये जिम्मेदारी लेने के लिए बिल्कुल तैयार है. दिवाकर वहां आता है और पाखी उसे देख लेती है. पाखी उससे पूछती है कि वह वहां पर क्या कर रहा. दिवाकर कहता है कि वह उससे मिलने आया है. अनु दोनों को साथ में देखकर काफी गुस्सा होती है. वह दिवाकर को वहां से जाने के लिए कहती है. गौतम उससे मिलता है और जान जाता है कि पाखी उससे शादी करने वाली है. पाखी सबको बताती है कि वह दिवाकर से शादी कर रही. माही उसके दोबारा शादी करने पर सवाल उठाती है.

राही को बुरा-भला कहेगी मोटी बा

राही, दिवाकर के बारे में सबको बताती है. दिवाकर कहता है कि राही ने उसे अपना दोस्त बनाया था और वह उसे इशारे करती है. मोटी बा राही और प्रेम पर गुस्सा करती है कि उसने ये बात पहले क्यों नहीं बताया. मोटी बा कहती है कि इस वजह से वह राही की पढ़ाई के खिलाफ थी. मोटी बा अनु पर ताना मारती है कि उसने अपनी बेटियों को अच्छी परवरिश नहीं दी है. अनुपमा समझाती है कि प्रेम और राही ने सच इसलिए छिपाया क्योंकि वे जानते थे कि वसुंधरा वैसे भी राही को ही दोषी ठहराएगी. माही कहती है कि उसने राही को दिवाकर के करीब जाते देखा था. प्रेम ये सुनकर उसपर भड़क जाता है.

यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twist: मोटी बा की चौंकाने वाली शर्त से हिला कोठारी हाउस, प्रार्थना के होने वाले शिशु को लेकर हुआ हंगामा, अनु का दिखा रौद रूप

The post Anupama Maha Twist: अनुपमा बनेगी नानी, राही होगी प्रेग्नेंट, दिवाकर को पाखी के करीब देख भड़केगी अनु appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top