Anupama Twist: आज के अनुपमा एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु आग को बुझाने की कोशिश करती है. राही, प्रेरणा के लिए रोने लगती है. अनुपमा बिना कुछ सोचे प्रेरणा को बचाने के लिए आग जहां लगी होती है, वहां चली जाती है. दूसरी ओर रजनी आग देखकर खुशी मनाती है. वह कबूल करती है कि उसे हमेशा से अनुपमा से जलन थी और अब वह चाहती है कि अनु पूरी तरह खत्म हो जाए. बार-बार वह कहती है कि आज अनुपमा जल जाएगी. वरुण ये जानकर घबरा जाता है कि उसकी बहन आग में फंस गई है.
क्या रजनी को होगा अपनी गलती का पछतावा?
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वरुण ये देखकर हैरान हो जाता है कि अनु अपनी जान की परवाह किए बिना आग में चली गई. अंदर अनुपमा, प्रेरणा को ढूंढती रहती है. वहीं, रजनी सोचती है कि आज अनुपमा खत्म हो जाएगी, लेकिन तभी वरुण, रजनी को बताता है कि उसकी साजिश उलटी पड़ गई है. उसे पता चलता है कि प्रेरणा भी अंदर थी. यह जानकर रजनी टूट जाती है और अपने किए पर पछताती है. वरुण भी खुद को दोषी मानता है. इसी बीच अनु, प्रेरणा को ढूंढ लेती है और उसे होश में लाने की कोशिश करती है.
अनु के सपने में आएगा अनुज
रजनी को सपने में अनुपमा नजर आती है और चेतावनी देती है कि उसे अपने पापों की सजा जरूर मिलेगी. डर के मारे रजनी जाग जाती है. दूसरी तरफ अनुपमा, प्रेरणा को सुरक्षित बाहर ले आती है. सच सामने आने पर हिंदुस्तानी, रजनी को बुरी मां कहती है और घर छोड़ने का फैसला करती है. वरुण भी उसके साथ जाने की जिद करता है. अनुपमा सपने में अनुज और फिर श्रीकृष्ण को देखती है, जो उसे समझदारी और रणनीति से बुराई से लड़ने की सीख देते हैं. आखिर में वरुण सबके सामने कबूल करता है कि आग रजनी ने लगवाई थी. अनुपमा, रजनी का सामना करती है और उससे सवाल करती है. डर के मारे रजनी मदद के लिए चिल्लाने लगती है.
यह भी पढ़ें- Anupama: बीच सड़क पर बेहोश हो जाएगी अनु, मदद के लिए ये लोग पहुंचेंगे, रजनी बनी अपनी बेटी की दुश्मन
बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश

The post Anupama Twist: रजनी का बेटा ही करेगा उसका प्लान फेल, अनुज की इस तरह होगी एंट्री? अनु के सपने में आएंगे श्रीकृष्ण appeared first on Naya Vichar.

