Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु सबको बता देती है कि इशानी ने ही सरिता के लॉकर से नेकलेस चुराया था. अनु कहती है कि इशानी ने उस नेकलेस को बेच कर कार खरीद ली. वह इशानी को डांटती है और कहती है कि उसे उसकी गलती की सजा मिलेगी. वह राही से कहती है वह पुलिस को फोन करें. इशानी सबसे माफी मांगती है. अनु रोने लगती है कि वह उसे सुधारना चाहती थी, लेकिन वह फेल हो गई. अनु कहती है कि आज उसने नेकलेस चुराया है, कल शायद कोई बड़ा क्राइम कर दे.
क्या इशानी जाएगी जेल?
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी से अनु पुलिस को बुलाने के लिए कहती है. इशानी और पाखी, अनु और रजनी से माफी मांगती है. इशानी कहती है कि उसे जेल ना भेजे क्योंकि उसका करियर खराब हो सकता है. रजनी पुलिस को बुलाने से मना करती है. रजनी उसे एक आखिरी चांस देने की बात कहती है. रजनी कहती है कि वह शादी का माहौल खराब नहीं करना चाहती है. अनु, इशानी की तरफ से सबसे माफी मांगती है. दूसरी तरफ प्रार्थना को अंश को फोन कर बेबी शॉवर के बारे में बताती है. प्रार्थना कहती है कि गौतम चाहता है कि वह बेबी का नाम रखें. इसपर अंश गुस्सा हो जाता है.
प्रेम को पाने की कोशिश करेगी प्रेरणा
राही, दिवाकर को लेकर परेशान होती है. प्रेम कहता है कि वह दिवाकर से उसे सुरक्षित रखेगा. दिवाकर कहता है कि प्रेम अगर उसके रास्ते में आया तो वह उसे हटा देगा. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही को लगता है कि उसकी मां उसके लिए सांता क्लॉज क्रिसमस पर बनेगी. हालांकि प्रेरणा के आने की वजह से सबकुछ खराब हो जाता है. प्रेरणा, अनु से घुलमिल जाती है और राही को ये देखकर जलन होती है. प्रेरणा की नजर प्रेम पर पड़ती है और वह उसे पाने का सोचने लगती है.
यह भी पढ़ें– Anupama Upcoming Twist: हिंदुस्तानी का नेकलेस चुराने वाले चोर का हुआ पर्दाफाश, प्रेरणा की नजर अनु के दामाद पर
The post Anupama Upcoming Twist: अपनी ही पोती को जेल भेजेगी अनुपमा? क्रिसमस पर राही- प्रेम की जिंदगी में आएगा तूफान appeared first on Naya Vichar.
