Hot News

Anupama Upcoming Twist: इस शख्स को बुरी तरह मारेगा प्रेम, प्रेरणा और अनुपमा के रिश्ते का हुआ खुलासा

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही खुद को दिवाकर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती है. राही मदद के लिए चिल्लाती है. दिवाकर उसे नहीं चिल्लाने के लिए कहता है. तभी प्रेम वहां पर आ जाता है और दिवाकर को खूब मारता है. वह पुलिस को बुलाने का फैसला करता है, लेकिन दिवाकर गिड़गिड़ाने लगता है. दिवाकर कहता है कि वह समझ गया कि राही सिर्फ उससे ही प्यार करती है. राही, प्रेम से दिवाकर को जाने देने के लिए कहती है. हालांकि प्रेम को लगता है कि दिवाकर को जाने दिया तो वह फिर से ये सब कर सकता है.

दिवाकर को खूब मारेगा प्रेम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, हिंदुस्तानी को दुल्हन के रूप में तैयार करने में मदद करती है. हिंदुस्तानी उसकी जिंदगी में खुशी लाने के लिए अनु को थैंक्यू कहती है. रजनी और वरुण बारात लेकर आते हैं और अनु उनका स्वागत करती है. राही को अभी भी लग रहा कि रजनी कुछ छिपा रही है. प्रेम, राही से फ्लर्ट करता है. राही उसे रोकती है. राही अपने पति से शादी में दूसरी लड़कियों को देखने से मना करती है. प्रेम कहता है कि अगर उन लड़कियों ने उसे देखा तो. राही फिर कहती है कि वह उन लड़कियों को नहीं छोड़ेगी फिर. प्रेम उसे भरोसा दिलाता है उनके बीच कोई नहीं आएगा.

प्रेम पर पड़ी प्रेरणा की नजर

पंडित वरुण को उसकी बहन को बुलाने के लिए कहता है ताकि रस्म पूरा हो सके. ये सुनकर रस्म करने के लिए आगे आती है, तभी प्रेरणा आ जाती है. प्रेरणा की एंट्री से वरुण और रजनी हैरान हो जाते हैं. वरुण अपनी बहन को अपनी शादी में देखकर थोड़ा भावुक हो जाता है. रजनी अपनी बेटी से मिलने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करती है. अनु उसे समझाती है कि वह परेशान ना हो. प्रेम पर प्रेरणा की नजर पड़ती है और वह खुश हो जाती है. राही ये देखकर शॉक्ड हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: शो में एंट्री लेने पर भावना अजवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रेरणा के आने से ट्रैक में एक नई एनर्जी आएगी

The post Anupama Upcoming Twist: इस शख्स को बुरी तरह मारेगा प्रेम, प्रेरणा और अनुपमा के रिश्ते का हुआ खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top