Hot News

APAAR ID वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा एयर इंडिया में भारी डिस्काउंट, लगेज ले जाने में भी होगी सुविधा

One Nation, One Student ID: हिंदुस्तान के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशसमाचारी है. शिक्षा मंत्रालय के तहत NCERT ने घोषणा की है कि अब APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) को वेरिफाई करने वाले छात्रों को एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों पर शानदार छूट मिलेगी. यह घोषणा 28 नवंबर को ऑफिशियली ट्वीट के जरिए साझा की गई है. APAAR ID को “One Nation, One Student ID” के नाम से भी जाना जाता है. यह एक ऐसा डिजिटल पहचान-पत्र है जो हर छात्र के साथ जिंदगी भर जुड़ा रहने वाला है. स्कूल बदलने, कॉलेज बदलने या शहर बदलने पर भी यही एक आईडी आपकी सारी अकादमिक जानकारी अपने साथ रखेगी.

फ्लाइट में फायदा कैसे मिलेगा?

अगर छात्र अपनी APAAR ID को वेरिफाई कर लें, तो वे एयर इंडिया की घरेलू फ्लाइट्स पर 10% सीधी छूट पा सकते हैं. इसके साथ ही 10 किलो अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा भी मिलेगी. इतना ही नहीं, टिकट की तारीख एक बार बदलने की सुविधा भी बिल्कुल फ्री दी जाएगी. यानी अब शिक्षा के लिए ट्रैवल हो, प्रतियोगी परीक्षा हो या किसी नए शहर का अनुभव, यात्रा और भी आरामदायक और किफायती होगी.

स्टूडेंट्स के लिए क्यों है ये खास?

अक्सर छात्रों के लिए सफर की लागत एक बड़ी समस्या बन जाती है. किराया, सामान का भार और टिकट कई बार बजट बिगाड़ देती है. लेकिन APAAR ID की मदद से अब फ्लाइट ट्रैवल कोई बोझ नहीं रहने वाला है. देश के कोने-कोने में पढ़ाई करने वाले युवा अब कम खर्च में ज्यादा अवसरों तक पहुंच पाएंगे.

कैसे करें वेरिफिकेशन?

सिर्फ APAAR ID को ऑनलाइन वेरिफाई करना है. इसके बाद बुकिंग के समय छात्र आसानी से इन लाभों का फायदा उठा सकते है. जानकारी के लिए NCERT या आधिकारिक APAAR पोर्टल पर विजिट किया जा सकता है.

Also Read: 1 दिसंबर से बदल जाएगा तत्काल टिकट का नियम, अब ओटीपी सत्यापन के बाद ही होगी बुकिंग

The post APAAR ID वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा एयर इंडिया में भारी डिस्काउंट, लगेज ले जाने में भी होगी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top