Hot News

Arbaaz Khan ने कंफर्म की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी, 57 की उम्र में दोबारा पापा बनने पर कहा- नर्वस महसूस…

Arbaaz Khan Confirms Sshura Khan Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने आखिरकार पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की समाचार को कंफर्म कर दिया है. पिछले कुछ समय से शूरा के बेबी बंप को लेकर चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अब खुद अरबाज ने इस पर मुहर लगा दी है. उन्होंने कहा कि यह उनके और शूरा दोनों के लिए जिंदगी का बेहद रोमांचक और खास समय है.

शूरा के बेबी बंप के बाद उड़ने लगी थीं अफवाहें

हाल ही में कई सार्वजनिक मौकों पर शूरा खान को उनके बेबी बंप के साथ देखा गया, जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वह प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, अब तक इस बारे में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था. लेकिन अब अरबाज खान ने खुद ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में इस समाचार को सच बताया है. उन्होंने कहा, ‘हां ये (प्रेग्नेंसी) है. मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि अभी सब इस बारे में जानते हैं. मेरा परिवार इसके बारे में जानता है. लोगों को इसके बारे में पता चल गया है, और यह ठीक है. यह काफी क्लियर भी दिखने लगा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह हम दोनों की जिंदगी का बहुत ही रोमांचक समय है. हम खुश हैं और काफी एक्साइटेड हैं। हम इस नए जीवन का स्वागत करने जा रहे हैं.’

क्या हैं नए पैरेंट बनने की फीलिंग्स?

जब अरबाज से पूछा गया कि क्या वह नर्वस हैं, तो उन्होंने कहा- ‘हर कोई नर्वस होता है. कोई भी व्यक्ति नर्वस महसूस कर सकता है. मैं भी कुछ समय बाद पिता बनने जा रहा हूं. यह मेरे लिए एक नया और ताजा एहसास है. मैं एक्साइटेड हूं. मैं खुश हूं और मुझे एक नई जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है.’

अरबाज खान से जब सवाल किया गया कि वह किस तरह के पैरेंट बनेंगे, तो वह बोले, ‘इसकी कोई कैटिगरी नहीं है. आपको बस एक अच्छा पैरेंट बनना है. एक अच्छा पैरेंट वो होता है, जो अपने शिशु के लिए आस-पास रहता है, जो चौकस रहता है, जो उसे प्यार करता है और देखभाल करने वाला होता है. मैं बस यही बनना चाहता हूं.’

2023 में की थी शूरा से शादी

बता दें कि अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दिसंबर 2023 में शादी की थी. शूरा उम्र में अरबाज से 22 साल छोटी हैं. यह कपल तब से लाइमलाइट में रहा है, और अब उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 OTT Release: जाट के बाद अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ का डिजिटल डेब्यू कंफर्म, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम

The post Arbaaz Khan ने कंफर्म की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी, 57 की उम्र में दोबारा पापा बनने पर कहा- नर्वस महसूस… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top