Hot News

Arijit Singh 2nd Wife: तलाकशुदा और एक बच्चे की मां से की अरिजीत ने दूसरी शादी, जानिए कौन हैं कोयल रॉय?

Arijit Singh 2nd Wife: देश के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में गिने जाने वाले अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को ऐसा ऐलान कर दिया, जिसकी उम्मीद उनके फैंस को बिल्कुल नहीं थी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अरिजीत ने बताया कि वह अब फिल्मों के लिए गाने यानी प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं. इस समाचार के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस उनके करियर से लेकर निजी जिंदगी तक हर बात पर चर्चा करने लगे. पुराने इंटरव्यू, तस्वीरें और किस्से एक बार फिर वायरल होने लगे.

2013 में हुआ था तलाक

अरिजीत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी. भले ही वह शो जीत नहीं पाए, लेकिन यहीं से उनकी मेहनत और सीखने का सफर शुरू हुआ. शो के बाद अरिजीत ने अपनी को-कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से शादी की, मगर यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया.

बचपन की दोस्त कोयल से की दूसरी शादी

इसके बाद 2014 में अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की. कोयल पहले से तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी. दोनों ने बेहद सादगी के साथ पश्चिम बंगाल के एक मंदिर में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. आज अरिजीत और कोयल दो बेटों के माता-पिता हैं. कहा जाता है कि स्ट्रगल के दिनों में कोयल ने अरिजीत का खूब साथ दिया, और शायद यही वजह रही कि उन्होंने दोबारा शादी करने में देर नहीं की.

रिटायरमेंट पोस्ट में अरिजीत ने क्या लिखा?

अपने रिटायरमेंट पोस्ट में अरिजीत ने लिखा कि वह सभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं और सालों से मिले प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं. साथ ही उन्होंने साफ किया कि अब वह एक सिंगर के तौर पर कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे. उनका यह पोस्ट सामने आते ही फैंस भावुक हो गए और इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

यह भी पढे़ं: Arijit Singh Top 10 Songs: अरिजीत सिंह के वो 10 गानें, जिसे आज भी Loop पर सुनते हैं लोग, देखें लिस्ट

The post Arijit Singh 2nd Wife: तलाकशुदा और एक शिशु की मां से की अरिजीत ने दूसरी शादी, जानिए कौन हैं कोयल रॉय? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top