Hot News

Arijit Singh Top 10 Songs: अरिजीत सिंह के वो 10 गानें, जिसे आज भी Loop पर सुनते हैं लोग, देखें लिस्ट

Arijit Singh Top 10 Songs: बॉलीवुड में अगर किसी एक आवाज ने सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया है, तो वह है अरिजीत सिंह की. उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि जैसे ही गाना शुरू होता है, लोग खुद-ब-खुद उससे जुड़ जाते हैं. चाहे प्यार का एहसास हो, दिल टूटने का दर्द अरिजीत ने हर तरह के गानों को अपनी आवाज से खास बना दिया है. यही वजह है कि आज वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पूरे इंडियन म्यूजिक सीन के सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा सिंगर बन चुके हैं.

बीती रात अरिजीत ने सभी को चौंका दिया

अब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. 27 जनवरी को अरिजीत ने इंस्टाग्राम के जरिए साफ कर दिया कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं. यह ऐलान उनके हालिया रिलीज गाने ‘मातृभूमि’ (फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’) के कुछ दिन बाद आया. हालांकि, रिटायरमेंट की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अरिजीत ने यह जरूर कहा है कि वह संगीत बनाना नहीं छोड़ेंगे.

ये रही गानों की लिस्ट

अरिजीत सिंह के गानों की बात करें तो उनकी लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन कुछ गाने ऐसे हैं जो हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे. उनमें से कुछ 10 गानों की लिस्ट हमने तैयार की है. ये गानें लोगों को काफी पसंद आते हैं. इन गानों का रैंकिंग से कोई वास्ता नहीं है.

  1. ‘अगर तुम साथ हो’ 
  2. ‘समझावां’ 
  3. ‘रोके ना रुके नैना’ 
  4. ‘आई विल स्टिल लव यू’ 
  5. ‘चन्ना मेरेया’ 
  6. ‘जनम जनम’ 
  7. ‘हमदर्द’ 
  8. ‘ओ बेदर्दिया’ 
  9. ‘हमारी अधूरी कहानी’ 
  10. ‘कबीरा’ 

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Ex-Wife: सालभर भी नहीं टिक पायी अरिजीत की पहली शादी, जानिए कौन हैं उनकी EX वाइफ रूपरेखा

The post Arijit Singh Top 10 Songs: अरिजीत सिंह के वो 10 गानें, जिसे आज भी Loop पर सुनते हैं लोग, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top