Artemis 2 Splash Down : 11 अप्रैल की सुबह करीब 5:37 बजे ओरियन स्पेसक्राफ्ट अमेरिका के सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतर गया. इस मिशन में गए चारों अंतरिक्षयात्री चांद का चक्कर लगाकर सही-सलामत वापस आ गए हैं. खास बात ये है कि करीब 54 साल बाद इंसान फिर से चंद्रमा के पास पहुंचे. इसे अंतरिक्ष दुनिया की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आगे के मिशनों के लिए ये एक बड़ा कदम साबित होगा.
Welcome home Reid, Victor, Christina, and Jeremy! 🫶
The Artemis II astronauts have splashed down at 8:07pm ET (0007 UTC April 11), bringing their historic 10-day mission around the Moon to an end. pic.twitter.com/1yjAgHEOYl
— NASA (@NASA) April 11, 2026
Artemis 2 एक बेहद रोमांचक सफर रहा. इसमें चार अंतरिक्षयात्री धरती से करीब 4,06,778 किमी दूर तक गए. इतना दूर पहले कोई इंसान नहीं गया था. वापसी के वक्त उन्हें धरती के घने वातावरण (Thick Atmosphere) से गुजरते हुए जबरदस्त गर्मी और दबाव झेलना पड़ा, लेकिन आखिरकार स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित समंदर में उतर गया.
21वीं सदी में इंसानों का पहला चांद मिशन
जैसे ही प्रशांत महासागर के ऊपर पैराशूट खुले, स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित समंदर में उतर गया. इसके साथ ही चारों अंतरिक्षयात्री की शानदार वापसी हुई, जिन्होंने 21वीं सदी में इंसानों का पहला चांद मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया. NASA के नेतृत्व में हुआ ये ऐतिहासिक मिशन दिखाता है कि अब इंसान धरती के पास तक सीमित नहीं रहेगा.
The post Artemis 2 Splash Down : धरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री, इस जगह उतरा यान, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

