Hot News

Astrological Tips: गाय को जूठा-बासी खाना खिलाना बन सकता है बड़ी मुसीबत, जानें क्या कहता है शास्त्र

Astrological Tips: हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है और माता का दर्जा दिया गया है. धार्मिक मान्यता है कि गाय में देवी-देवताओं का वास होता है. इसी कारण गायों को भोजन कराना और उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है. हिंदुस्तान में प्राचीन समय से गाय को घर में बनी पहली रोटी खिलाने की परंपरा रही है, लेकिन आजकल कई लोग गाय को बासी और जूठा खाना देने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि यह सही है या गलत? आइए जानते हैं.

गाय को जूठा और बासी खाना खिलाना सही या गलत?

ज्योतिष शास्त्र में गाय को जूठा खाना खिलाना अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि इससे देवी-देवता नाराज होते हैं और व्यक्ति को दोष लग सकता है.

ज्ञान और निर्णय क्षमता पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में गाय को बृहस्पति ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. हिंदू धर्म में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, समृद्धि और भाग्य का कारक माना गया है. कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति गाय को जूठा या बासी भोजन खिलाकर उसका अपमान करता है, तो उसकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाता है. इसके कारण भाग्य साथ देना छोड़ देता है, ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है और संतान से जुड़े कष्ट बढ़ जाते हैं.

आर्थिक संकट

कहा जाता है कि गाय में माता लक्ष्मी का वास होता है. साथ ही इसका संबंध शुक्र ग्रह से भी बताया जाता है. शुक्र ग्रह धन, वैभव, सुख और भौतिक आनंदों का कारक माना जाता है. मान्यता है कि गाय को जूठा भोजन खिलाने से शुक्र ग्रह नाराज हो जाते हैं, जिससे घर में धन की बरकत रुक जाती है और आर्थिक संकट आने लगता है.

पितृ दोष

हिंदू मान्यताओं में गाय को पूर्वजों की मुक्ति और शांति से भी जोड़ा जाता है. ऐसे में गाय को बासी भोजन खिलाने से घर में पितृ दोष लग सकता है.

यह भी पढ़ें: Astrology Tips for Home: गलती से भी न करें इन महीनों में घर बनाने की शुरुआत, आर्थिक तंगी और बीमारियों से रहेंगे परेशान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Astrological Tips: गाय को जूठा-बासी खाना खिलाना बन सकता है बड़ी मुसीबत, जानें क्या कहता है शास्त्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top