Hot News

Aurangabad News: लड़की ने दुष्कर्म और लड़के ने लगाया प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, सच्चाई तलाशने में जुटी पुलिस

Aurangabad News: औरंगाबाद के देव शहर से सटे एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले से संबंधित प्राथमिकी देव थाना में पीड़िता के बयान पर दर्ज करायी गयी है. इसमें नीतीश कुमार, जीवित कुमार सहित कई लोगों को आरोपित बनाया गया है. युवती ने कहा है कि नीतीश ने उसके साथ रेप किया और जीवित ने सहयोग किया.

नीतीश ने कई लोगों को बनाया आरोपी

नीतीश कुमार ने भी थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट को काटे जाने का जिक्र किया है. नीतीश के बयान पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसमें भी कई लोगों को आरोपित बनाया गया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

अस्पताल में भर्ती हुआ नीतीश

नीतीश कुमार ने जो आवेदन दिया है उसमें कहा है कि भाड़ा देने के नाम पर उसे घर में बुलाया गया और फिर उस पर और उसके साथी पर हमला किया गया. हाथ-पैर बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. मामला जो हो पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. वैसे घटना रविवार को पूरे दिन चर्चा में रही. अलग-अलग चर्चाएं चली.

प्रेम प्रसंग का मामला भी छाया रहा. पता चला कि युवती अपने जीजा के घर थी और युवक वहां पहुंचा था. वैसे प्राइवेट पार्ट काटे जाने के बाद युवक का इलाज अस्पताल में कराया गया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

The post Aurangabad News: लड़की ने दुष्कर्म और लड़के ने लगाया प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, सच्चाई तलाशने में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top