Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भतीजी की शादी के बाद राजपाल यादव करेंगे खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे जवाब

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा होकर सीधे शाहजहांपुर पहुंचे. उनका मुख्य उद्देश्य भतीजी की शादी में शामिल होना था, जो 19 फरवरी को आयोजित की जा रही है. रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में राजपाल ने अपने आने वाले प्लान और आने वाली प्रेस गतिविधियों के बारे में खुलकर जानकारी दी. भतीजी की शादी और अंतरिम रिहाई राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सिर्फ अंतरिम जमानत मिली है. कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक के लिए जमानत दी है. खास बात यह है कि इस अंतरिम जमानत की अनुमति उन्हें सिर्फ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दी गई. जेल से बाहर आते ही उन्होंने सीधे शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान किया. उनके वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करा दिया है. साथ ही कोर्ट ने अभिनेता को पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश भी दिया है. इसका मतलब यह है कि राजपाल यादव देश से बाहर बिना अनुमति नहीं जा सकते. आने वाले दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस भतीजी की शादी के बाद राजपाल यादव आने वाले दो-तीन दिनों में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाले हैं. इस प्रेस मीट में वह सभी सवालों का जवाब पूरी ईमानदारी से देंगे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने देशभर के लोगों और सिनेमा जगत की हस्तियों का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उनके समर्थन और मदद का भरोसा दिखाया. VIDEO | After HC suspends sentence in cheque bounce cases, Actor Rajpal Yadav says, “All legal matters are before the High Court. As the case is sub judice, I do not wish to comment and I fully respect the court’s decisions. Within the next few days, we will hold a press… pic.twitter.com/uZZvICXEcy — Press Trust of India (@PTI_News) February 18, 2026 राजपाल ने कहा कि वह अपने भविष्य की प्लानिंग स्पष्ट करने के लिए इस प्रेस मीट का आयोजन कर रहे हैं. उनकी कोशिश होगी कि सभी लोग उनकी तरफ से पूरी जानकारी समय पर जान सकें. अगली सुनवाई और परमानेंट रिहाई इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. कोर्ट ने कहा है कि यदि राजपाल ने इस तारीख से पहले पूरी रकम चुका दी, तो उन्हें परमानेंट रिहाई मिल जाएगी. फिलहाल अंतरिम जमानत लागू है और इससे जुड़े सभी नियमों का पालन करना राजपाल के लिए अनिवार्य है. यह भी पढ़ें: अब OTT पर फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट के बाद ही आएंगी? Taapsee Pannu ने खोल दी पोल The post भतीजी की शादी के बाद राजपाल यादव करेंगे खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Airtel का धमाकेदार प्लान- TV + Wi-Fi + Calls सिर्फ 699 में

आजकल लोग चाहते हैं कि टीवी, इंटरनेट और फोन की सारी जरूरतें एक ही जगह से पूरी हों. इसी सोच को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने अपने Airtel Black प्लान्स पेश किए हैं. यह प्लान्स न सिर्फ डेटा और कॉलिंग की सुविधा देते हैं, बल्कि टीवी चैनल्स और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल करते हैं. 699 रुपये वाला बेसिक ब्लैक प्लान एयरटेल का सबसे सस्ता ब्लैक प्लान 699 रुपये का है. इसमें यूजर्स को 40Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है. खास बात यह है कि इसमें ₹350 के टीवी चैनल्स का ऐक्सेस मुफ्त दिया जाता है, यानी इसके लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना होगा. कॉलिंग और लैंडलाइन सुविधा इस प्लान में लैंडलाइन पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स शामिल हैं. यानी इंटरनेट के साथ-साथ फोन कॉलिंग की चिंता भी खत्म हो जाती है. प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का फायदा एयरटेल इस पैकेज में कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी जोड़ रहा है. इसमें Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, ZEE5 Premium, Disney+ Hotstar, Airtel Xstream और Adobe Express Premium का ऐक्सेस मिलता है. टैक्स और बिलिंग ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइनल बिल पर 18% GST भी देना होगा. लेकिन चूंकि यह एक बंडल सर्विस है, इसलिए यूजर्स को अलग-अलग बिलों की झंझट से छुटकारा मिलता है. सारी जरूरतें एक ही पैकेज में पूरी एयरटेल ब्लैक प्लान उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि टीवी, इंटरनेट और फोन की सारी जरूरतें एक ही पैकेज में पूरी हों. 699 रुपये का बेसिक प्लान किफायती है और इसमें कई प्रीमियम सर्विसेज भी शामिल हैं, जिससे यह यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन बन जाता है. ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें. यह भी पढ़ें: Airtel का बजट फ्रेंडली प्लान, 500 रुपये से कम में 77 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर यह भी पढ़ें: घर में है Wi-Fi, तो Airtel के ये सस्ते प्लान महीने भर नंबर रखेंगे ON, कीमत 300 रुपये से भी कम The post Airtel का धमाकेदार प्लान- TV + Wi-Fi + Calls सिर्फ 699 में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Super 8 की सभी 8 टीमें, किससे और कब होगी भारत की सीधी टक्कर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup SUPER 8 Schedule: हिंदुस्तान, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने सुपर 8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. अब इन 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जंग होगी. हिंदुस्तान सुपर 8 के ग्रुप 1 में सुपर 8 में हिंदुस्तान को ग्रुप 1 में रखा गया है. हिंदुस्तान के अलावा इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम है. चार टीमों में टॉप पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. पाकिस्तान सुपर 8 के ग्रुप 2 में सुपर 8 के ग्रुप 2 में पाकिस्तान की टीम है. इसके अलावा तीन अन्य टीमों में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका शामिल हैं. इस ग्रुप में भी टॉप पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में स्पोर्ट्सेगी. सुपर 8 का पूरा शेड्यूल 21 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, शाम 7 बजे से मैच22 फरवरी – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3 बजे से मैच22 फरवरी – हिंदुस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद, शाम 7 बजे से मैच.23 फरवरी – जिंबाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच24 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच25 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच26 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका – दोपहर 3 बजे से मैच26 फरवरी – हिंदुस्तान बनाम जिंबाब्वे, चेन्नई, शाम 7 बजे से मैच27 फरवरी – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच28 फरवरी – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शाम 7 बजे से मैच1 मार्च – जिंबाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दोपहर 3 बजे से मैच1 मार्च – हिंदुस्तान बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स, शाम 7 बजे से मैच The post Super 8 की सभी 8 टीमें, किससे और कब होगी हिंदुस्तान की सीधी टक्कर, यहां देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गूगल भारत-अमेरिका के बीच बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के AI साइंस चैलेंज की घोषणा

India AI Impact Summit: सुंदर पिचाई ने हिंदुस्तान के 800 जिलों के दो करोड़ से अधिक पब्लिक सर्वेंट को क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म की सहायता करने के लिए साझेदारी की भी घोषणा की. ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में हिस्सा लेने आए पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, एआई हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा बदलाव है. हिंदुस्तान जैसे देशों के लिए यह पुरानी कमियों को दूर करने और नए अवसर पैदा करने का एक बड़ा मौका है. गूगल ने एआई फॉर साइंस इम्पैक्ट चैलेंज की घोषणा की रिसर्च और साइंटिफिक इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने तीन करोड़ डॉलर के एआई फॉर साइंस इम्पैक्ट चैलेंज की घोषणा की. पिचाई ने विशाखापत्तनम में हाल ही में घोषित 15 अरब डॉलर के एआई केंद्र का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें गीगावाट-स्केल कंप्यूट सुविधा और एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री केबल केंद्र होगा. जब यह बनकर तैयार होगा, तो यह पूरे हिंदुस्तान के व्यवसायों और लोगों तक उन्नत एआई के लाभ पहुंचाएगा और बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करेगा. 1.1 करोड़ विद्यार्थियों को जनरेटिव एआई, रोबोटिक्स और कोडिंग की शिक्षा दी जाएगी गूगल क्लाउड 18 हिंदुस्तानीय भाषाओं में सुरक्षित बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा. इसके अलावा, अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ मिलकर 10000 स्कूलों के 1.1 करोड़ विद्यार्थियों को जनरेटिव एआई, रोबोटिक्स और कोडिंग की शिक्षा दी जाएगी. विद्यार्थियों और शुरुआती करियर वाले पेशेवरों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में गूगल एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया गया है. साथ ही, गूगल डीपमाइंड और हिंदुस्तान प्रशासन के बीच राष्ट्रीय साझेदारी कार्यक्रम के तहत समझौता हुआ है, जिससे उन्नत एआई क्षमताओं तक पहुंच और व्यापक होगी. ये भी पढ़ें: Google I/O 2026 की तारीख आई सामने, Android से Gemini तक होंगे बड़े ऐलान The post गूगल हिंदुस्तान-अमेरिका के बीच बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के AI साइंस चैलेंज की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रमजान उल मुबारक का चांद आया नजर, सुबह से होगी रोजा की शुरुआत

Table of Contents इबादत, रहमत और बरकत के पवित्र महीने की शुरुआत मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ गुनाहों से निजात पाने का महीना है रमजान Ramzan 2026: इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार की शाम देश के विभिन्न हिस्सों में नजर आ गया. चांद दिखने की तस्दीक होते ही गुरुवार से रमजान के मुकद्दस महीने की शुरुआत हो गई और गुरुवार की सुबह से पहला रोजा रखा जाएगा. रमजान माह का मुकद्दस चांद बिहार के गया, नवादा, समस्तीपुर के मुसरी घरारी, दरभंगा तथा झारखंड के रांची, लोहरदगा, चतरा सहित असम और देश के विभिन्न हिस्सों में देखे जाने की सूचना मिलने के बाद बिहार, झारखंड और उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत ए शरिया तथा प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया सहित तमाम मुस्लिम एदारों ने ऐलान किया कि रमजान मुबारक का पहला रोजा गुरुवार से शुरू होगा. पटना में चांद दिखने की पुष्टि करते हुए मौलाना इबादत, रहमत और बरकत के पवित्र महीने की शुरुआत खानकाह मुजीबिया फुलवारी शरीफ के प्रशासक सैयद शाह मिन्हाजुद्दीन कादरी एवं इमारत ए शरिया के काजी मौलाना अंजार आलम कासमी ने चांद नजर आने की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को रमजान का चांद दिखाई दे गया है. इसके साथ ही गुरुवार से माह-ए-रमजान का आगाज हो गया है. उन्होंने तमाम मुस्लिम समुदाय से अपील की कि इस पवित्र महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत, तिलावत-ए-कुरआन और जरूरतमंदों की मदद करें. इमारत ए शरिया के नाजिम मौलाना सईदुर रहमान कासमी ने भी मुस्लिम समुदाय को रमजान की मुबारकबाद दी है. रमजान का महीना रहमत, मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना माना जाता है. इस महीने में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं. पटना में चांद नजर आने की जानकारी देते हुए मौलाना मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ चांद नजर आने के साथ ही मस्जिदों में रौनक बढ़ गई है. तरावीह की नमाज के लिए अकीदतमंद बड़ी संख्या में मस्जिदों का रुख कर रहे हैं. बाजारों में भी देर रात तक चहल-पहल देखी गई. खजूर, फल, सेवइयां और रोजमर्रा के सामान की खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है. उलेमा ने बताया कि रमजान के महीने में एक नेक अमल का सवाब सत्तर गुना तक बढ़ा दिया जाता है. जकात और फितरा अदा कर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना इस महीने की खास अहमियत है. रमजान इंसान को आत्मशुद्धि, संयम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है. मुस्लिम समाज में रमजान का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का प्रतीक माना जाता है. इबादतों से गुलजार मस्जिदें, सहरी और इफ्तार की रौनक तथा आपसी भाईचारे का माहौल पूरे वातावरण को पाकीजगी से भर देता है. चांद नजर आने पर पुष्टि लेटर गुनाहों से निजात पाने का महीना है रमजान बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रसिद्ध खानकाह ए मुजीबिया के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने माहे रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि रमजान रहमत, बरकत और गुनाहों से माफी का महीना है. उन्होंने कहा कि यह महीना इंसान को अपनी गलतियों से तौबा करने और आगे बेहतर जीवन जीने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं बल्कि बुरे कामों, गुस्सा, झगड़ा और गलत नजर से बचने का अभ्यास भी है. रमजान इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से संयम रखने की सीख देता है. रमजान कुरान की तिलावत, नमाज की पाबंदी और वक्त की अहमियत समझने का महीना है. रोजेदार को अपने व्यवहार में सच्चाई और ईमानदारी अपनानी चाहिए. Also Read: रमजान का पाक महीना रहमतों … यहां से भेजें रमदान की मुबारकबाद The post रमजान उल मुबारक का चांद आया नजर, सुबह से होगी रोजा की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UN से बंगाल के लिए बड़ी खबर : ‘माटिर सृष्टि’ पहल और 3 सुगंधित चावल की किस्मों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Table of Contents 2020 में शुरू हुई थी ‘माटिर सृष्टि’ पहल सुगंधित चावल की 3 किस्मों को भी मान्यता West Bengal Matir Srishti UN Recognition: किसानों को समर्पित सम्मान West Bengal Matir Srishti UN Recognition: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने राज्य प्रशासन की समुदाय आधारित ‘माटिर सृष्टि’ पहल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है. यह पहल प्राकृतिक विरासत और जैव विविधता के संरक्षण पर आधारित है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि एफएओ ने इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र दिया है. उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल और खासकर ग्रामीण समुदायों के लिए गर्व का क्षण बताया. 2020 में शुरू हुई थी ‘माटिर सृष्टि’ पहल ‘माटिर सृष्टि’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2020 में की गयी थी. इस पहल के तहत भूमि विकास, सिंचाई और पंचायत स्तर की योजनाओं को एक साथ जोड़कर काम किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बंजर, अनुपयोगी और परती जमीन को उपजाऊ बनाना है, ताकि वहां बहु-फसली खेती, बागवानी और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें राज्य प्रशासन के अनुसार, तालाबों और अन्य सिंचाई स्रोतों के निर्माण से अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित की गयी है. इससे लाखों लोगों के लिए रोजगार और आय के नये अवसर पैदा हुए हैं. सुगंधित चावल की 3 किस्मों को भी मान्यता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि एफएओ ने पश्चिम बंगाल की 3 प्रसिद्ध सुगंधित चावल किस्मों – गोविंदभोग, तुलाईपांजी और कनकचूर को खाद्य एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य के किसानों और ग्रामीण समुदायों को समर्पित है, जिनके प्रयासों से ये उपलब्धियां संभव हुई हैं. West Bengal Matir Srishti UN Recognition: किसानों को समर्पित सम्मान ममता बनर्जी ने एफएओ के महानिदेशक से प्राप्त प्रमाणपत्र साझा करते हुए कहा कि यह मान्यता किसानों की मेहनत और सामुदायिक भागीदारी का परिणाम है. उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल के लिए एक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि बताया. इसे भी पढ़ें बंगाल में 600 चावल मिलों के एक बार फिर से खुलने की जगी उम्मीद बंगाल के उसना चावल में सबसे अधिक आर्सेनिक की मात्रा,स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक The post UN से बंगाल के लिए बड़ी समाचार : ‘माटिर सृष्टि’ पहल और 3 सुगंधित चावल की किस्मों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभिषेक शर्मा ने ‘डक हैट्रिक’ का बनाया रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बल्ला खामोश

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में अभिषेक ने 3 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड हो गए. अभिषेक ने डक का हैट्रिक अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 2026 में अभिषेक अब तक 5 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. हालांकि इस मामले में पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब टॉप पर हैं. 2025 में अयूब 6 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए थे अभिषेक इससे पहले अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना खाता नहीं खोल पाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा की सबसे अधिक चर्चा हुई थी, लेकिन जब टीम में उनकी वापसी हुई तो सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में अभिषेक 4 गेंद स्पोर्ट्सकर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए. यूएसए के खिलाफ भी शून्य पर आउट हुए थे अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए थे. अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. पेट में इन्फेक्शन की वजह से अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. The post अभिषेक शर्मा ने ‘डक हैट्रिक’ का बनाया रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बल्ला खामोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीजेपी जॉइन करने पर खेसारी लाल यादव ने कहा- राजनीति मेरे बस की नहीं… पवन सिंह-ज्योति मैटर पर क्या बोले?

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर नेतृत्व से दूरी बनाने की बात दोहराई है. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे. उनका कहना है कि नेतृत्व उनके बस की बात नहीं है. ‘नेतृत्व में झूठ बोलना पड़ता है…’ बीजेपी में जाने के सवाल पर खेसारी ने कहा, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं कलाकार हूं. मुझे कलाकार ही रहने दीजिए. उन्होंने कहा कि नेतृत्व में सच बोलकर काम नहीं चलता. हम सच बोलने वाले लोग हैं. इसलिए मुझे नेतृत्व में नहीं जाना है. मैं जहां हूं, खुश हूं. उन्होंने स्वीकार किया कि पहले चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि वहां सच्चाई की जगह नहीं है. अब वह सिर्फ संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं. पटना: बीजेपी जॉइन करने की अटकलों पर खेसारी लाल का जवाब. कहा- मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं एक कलाकार हूं और कलाकार ही रहना चाहता हूं. नेतृत्व हमारे बस की बात नहीं. सच बोलकर नेतृत्व नहीं हो सकती. फिलहाल संगीत पर है पूरा फोकस.#KhesariLalYadav #Bhojpuri #Politics #PrabhatKhabar… pic.twitter.com/blIv1423ek — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 18, 2026 पवन सिंह के तलाक पर साधी चुप्पी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद पर खेसारी ने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है. पहले कुछ बोल गया था तो बहुत ट्रोल हुआ. अब कुछ नहीं कहूंगा. उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी भी बेटी है. इसलिए ऐसे मामलों पर बोलना ठीक नहीं. ‘मेरा गाना चांद पर बज रहा…’ वैभव सूर्यवंशी के पवन सिंह के गाने पर डांस को लेकर उन्होंने कहा कि असली मुद्दा भोजपुरी से प्रेम है. उन्होंने क्रिकेटर ईशान किशन और एमएस धोनी का जिक्र किया. बोले कि खिलाड़ी भी भोजपुरी का गौरव बढ़ा रहे हैं. हंसते हुए खेसारी ने कहा कि उनका गाना धरती पर बज रहा है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है. बंगाल चुनाव, तेज प्रताप और प्रशासन पर बयान बंगाल चुनाव में प्रचार के सवाल पर खेसारी ने कहा कि अगर कोई बुलाएगा तो जरूर जाएंगे. चाहे वह बीजेपी हो, राजद हो या कोई और दल. तेज प्रताप यादव के ‘स्टार’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कोई भी हमेशा स्टार नहीं रहता. यह प्रकृति का नियम है. मीट बिक्री और शराबबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि बाहर से बहुत कुछ बंद दिखता है, लेकिन अंदर सब चलता रहता है. बेटियों की सुरक्षा पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो यह प्रशासन की जिम्मेदारी है. हर घर में एक बेटी होनी चाहिए, तभी दर्द समझ आएगा. Also Read: बिहार के बुजुर्गों के लिए खुशसमाचारी, अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें पूरी प्रक्रिया The post बीजेपी जॉइन करने पर खेसारी लाल यादव ने कहा- नेतृत्व मेरे बस की नहीं… पवन सिंह-ज्योति मैटर पर क्या बोले? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश से धुला प्रदूषण! दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 हटा, वायु गुणवत्ता सुधरी

Air Quality Delhi: दिल्ली में हुई बारिश राहत लेकर आया है. बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया. प्रदूषण स्तर घटने के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण यानी GRAP-2 के तहत लागू प्रतिबंधों को हटा दिया है. सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने कहा “मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है और आज शाम चार बजे यह 214 दर्ज किया गया. साथ ही हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग और हिंदुस्तानीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’ या ‘मध्यम’ श्रेणी में रह सकता है.” दिल्ली में एक्यूआई के बिगड़ने के बाद ग्रैप के चरण-एक और चरण-दो पिछले साल 14 और 19 अक्टूबर से लागू किए गए थे. GRAP 2 restrictions revoked in Delhi-NCR as air quality improves. pic.twitter.com/p9Y8wIjKkB — ANI (@ANI) February 18, 2026 बारिश से सुधरी वायु गुणवत्ता दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया. इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से ज्यादा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि, बारिश के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कणों में कमी आई है, जिससे वायु गुणवत्ता में पहले की तुलना में कुछ सुधार हुआ है. The post बारिश से धुला प्रदूषण! दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 हटा, वायु गुणवत्ता सुधरी appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

मुंबई, अहमदाबाद एवं श्रीगंगानगर के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों से मुंबई, अहमदाबाद, श्रीगंगानगर हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी संख्या 01043/ 01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च, 2026 मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 05.15 बजे हाजीपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । 2. गाड़ी संख्या 05557/ 05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 मार्च से 02 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी । 3. गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा- लोकमान्य तिलक- सहरसा स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 08 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरेे दिन 20.05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 09.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । 4. गाड़ी संख्या 04731/ 04732 श्रीगंगानगर- समस्तीपुर- श्रीगंगानगर स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर 03.10 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रूकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी । 5. गाड़ी संख्या 09465/ 09466 अहमदाबाद- दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल – मुजफ्फरपुर-छपरा- लखनऊ- झांसी के रास्ते चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09465/66 अहमदाबाद- दरभंगा -अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी । होली के अवसर पर उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top