Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नकाबपोश व्यक्ति ने लगायी दुकान में आग

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना के लसिया गांव स्थित एमआर फुटवेयर नामक दुकान में सोमवार की मध्य रात एक नकाबपोश अपराधी ने आग लगा दी, जिससे दुकान में रखी लगभग छह लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. दुकान के मालिक मोहम्मद मंसूर अहमद ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था. इस दौरान अज्ञात अपराधी द्वारा इसकी दुकान में आग लगा दी गयी, जिसकी सूचना रात में ही दुकान के बगल में रहने वाले ग्रामीण ने उसे दी. मोहम्मद मंसूर ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश की, किंतु तब तक दुकान में रखे सारे सामान जल चुके थे. उसने बताया कि दुकान में लगभग छह लाख रुपये के जूते चप्पल थे, जो सभी जल कर नष्ट हो चुके हैं. घटना की सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. घटना के जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने अगल-बगल लगे सीसीटीवी को खंगाला, तो पाया कि सोमवार री रात लगभग 12 से 12.30 बजे के आसपास एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान के बगल की गली से आया और दुकान में कोई तरल पदार्थ को छिड़क कर आग लगा दी. थाना प्रभारी ने कहा कि दुकान में आग लगने वाले अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नकाबपोश व्यक्ति ने लगायी दुकान में आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रिजली किड्स में मना येलो कलर डे

कोडरमा. गुमो सतपुलिया स्थित ग्रिजली किड्स में ‘येलो कलर डे’ का आयोजन किया गया. इसे लेकर पूरे असेंबली एरिया को पीले गुब्बारे, सुरजमुखी, केला व आम की तस्वीर से सजाया गया था. स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि पीला रंग ऊर्जा, खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक होता है. यह न केवल सूरज की गर्मी और उज्ज्वलता को दर्शाता है, बल्कि जीवन में आशा और उत्साह भी भरता है. कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न क्राफ्ट, एक्टिविटी और रोल प्ले में भाग लिया. रोल प्ले गतिविधि के अंतर्गत इस विशेष आयोजन के दौरान बच्चों ने अपनी अद्भुत और रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया. कृषा ने तितली (बटरफ्लाई) के रूप में अपनी रंग-बिरंगी पोशाक के साथ मनमोहक प्रदर्शन किया. राधिका ने नींबू बनकर सबको प्रभावित किया. श्रीजा मोदी और सानवी मोदी ने अनानास के रूप में अपनी अनोखी प्रस्तुति दी. सानवी सिंह ने सूर्यमुखी फूल की तरह चमकते हुए अपनी खूबसूरत अदायगी दिखायी. अनाबिया हुसैन ने केले के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर सभी को आकर्षित किया. वहीं सानविका ने सूर्य का रूप धारण कर कार्यक्रम में नयी रोशनी भर दी. इस अवसर पर प्राचार्या निरजा, संयोजिका पूजा झा, शिक्षिका सीमा, फातिमा, इशिता, इशिका, रिधिमा, प्रशासनिक सदस्य मनीमाला, विकास आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रिजली किड्स में मना येलो कलर डे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैरियर काउंसलिंग में 110 छात्र हुए शामिल

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए ””””शिक्षा क्षेत्र में कैरियर”””” विषय पर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षण क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर विकल्पों की जानकारी देना और उनके भविष्य को सही दिशा प्रदान करना था. विशेष सत्र में मुख्य वक्ता सौरभ शर्मा सहायक प्राध्यापक ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मनीष कुमार सिन्हा सहायक प्राध्यापक ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन थे. इस सत्र में 110 छात्रों ने भाग लिया. वक्ताओं ने बताया कि कक्षा 12 के बाद विद्यार्थी कैरियर को लेकर असमंजस में रहते हैं, अतः यह समय सही मार्गदर्शन पाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने शिक्षण को एक पवित्र सेवा बताते हुए कहा कि यह न केवल एक रोजगार का माध्यम है, बल्कि समाज को दिशा देने का कार्य भी करता है. वक्ताओं ने शिक्षण क्षेत्र में प्रशासनी और निजी विद्यालयों व कॉलेजों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी. साथ ही शिक्षक बनने के लिए आवश्यक योग्यताओं के बारे में विस्तार से बताया गया. प्राथमिक स्तर इंटरमीडिएट के बाद डीएलएड और टेट, सीटेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य. उच्च प्राथमिक स्तर स्नातक डिग्री के साथ टेट व सीटेट उत्तीर्ण, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर बीएड की डिग्री आवश्यक, जिसमें प्रवेश हेतु स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (एससी/एसटी के लिए 45 प्रतिशत) तथा एक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है. वक्ताओं ने डीएलएड और बीएड में प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की भी विस्तृत जानकारी दी. सत्र के अंत में विद्यार्थियों शीतल कुमारी, सार्थक सिन्हा, श्रेया आर्य, खुशी बर्णवाल, अमानत कुमार मेहता, मोहम्मद मिस्बाह, सगुन सिंह, पीयूष कुमार, प्राप्ति भगत, कश्रीना मुतनेजा, आशी कुमारी, सक्षम सेठ और आयुष राज ने अपने सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने तर्कसंगत और सटीक उत्तर देकर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडेंट्स सर्विस सेल के को-ऑर्डिनेटर सुधांशु कुमार, सीनियर सेकेंडरी सेक्शन के को-ऑर्डिनेटर जितेंद्र चौधरी, रथिन भर्दन, विजय कुमार, अमित दास, आलोक कुमार, बिरंची पांडेय ने सक्रिय भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कैरियर काउंसलिंग में 110 छात्र हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहीद तेलंगा खड़िया की पुण्यतिथि मनायी गयी

सिमडेगा. स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले वीर शहीद तेलंगा खड़िया की 216वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. तेलंगा खड़िया स्मारक स्थल में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अजय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रनियर खलखो आदि शामिल हुए. उपस्थित लोगों ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर तेलंगा खड़िया स्मारक स्थल समिति के लोगों ने सरना विधि से पूजा अर्चना कर वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उपायुक्त ने उस स्थल की सौंदर्यीकरण करने के लिए नगर परिषद प्रशासक पदाधिकारी समीर बोदरा को आवश्यक कार्य योजना बनाने की बात कही. समिति के सदस्यों ने वहां पर पानी की व्यवस्था, शेड निर्माण कराने की मांग रखी. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, विशाल तिर्की, पप्पू कुमार, पुष्पा कुल्लू समेत नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे. वीर शहीद तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस मना बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ प्रिंस चौक स्थित शहीद तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. बताया गया कि शहीद तेलंगा खड़िया का जन्म एक कृषक परिवार में हुआ था. जब अंग्रेज हुकूमत की दस्तक झारखंड के पठारी क्षेत्र तक पहुंची, तो तेलंगा खड़िया ने इसका डट कर विरोध किया. साथ ही जुरी पंचायत नामक संगठन बना कर अपने शिष्यों को लाठी, तलवार, तीर, धनुष व गदा चलाना का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने खड़िया समाज को संगठित कर अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया. एक दिन जब तेलंगा खड़िया बसिया थाना के कुम्हारी गांव में जुरी पंचायत के सदस्यों के साथ सभा कर रहे थे, तो अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ लिया और कलकता भेज दिया. वहां वह 18 वर्षों तक जेल में रहे. 1859 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. 23 अप्रैल 1880 में सिसई अखाड़े में जब उन्होंने प्रशिक्षण शुरू करने से पूर्व प्रार्थना करने के लिए सिर झुकाया, तो निकट की एक झाड़ी में छुपे बोधन सिंह नामक व्यक्ति ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. कार्यक्रम में पारंपरिक खड़िया विधि-विधान से खड़िया पहान किशन पहान व हुकुम पहान द्वारा पूजा की गयी. मौके पर क्लेमेंट टेटे, जोसेफ सोरेन, संजय पॉल केरकेट्टा, एंथोनी बागवार, पुनीत कुल्लू, फभियान कुल्लू, फुलकारिया डांग, लक्ष्मण केरकेट्टा, कल्याण टेटे, सुनील बाघवार, विजय बाघवार, संजय टेटे उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहीद तेलंगा खड़िया की पुण्यतिथि मनायी गयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूलों में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करें

कोडरमा बाजार. जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2025 (बैक टू स्कूल ) अभियान को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई. इसमें स्थानीय प्रतिनिधियों के अलावे डीएसइ, बीडीओ, बीइइओ, बीआरपी, सीआरपी और गैर प्रशासनी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान उपायुक्त ने अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. साथ ही सत्र 2024-25 में चिन्हित अनामांकित बच्चों व छिजित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने, आंगनबाड़ी के बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में तथा प्राथमिक विद्यालयों के निकटतम मध्य विद्यालयों व उच्च विद्यालयों से उच्चतर विद्यालयों से मैपिंग करने, कक्षा 5 से 6, कक्षा 8 से 9 और 10 से 11 में बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान स्कूलों में बैठक कर अनामांकित व छिजित बच्चों का नामांकन कराना सुनिश्चित करें. साथ ही स्कूलों में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य पांच वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग वाले शतप्रतिशत बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है. साथ ही पांच से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बच्चों के नामांकन और ठहराव पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों का स्कूलों में ठहराव और नामांकन के लिए शिक्षकों को टोला टैगिंग कर नामांकन और उपस्थिति सुधारने का कार्य करें, अभियान के दौरान बच्चों को विद्यालय में वापस लाना और नियमित उपस्थिति बनाये रखना प्राथमिकता है. इस जिम्मेवारी को समुचित रूप से निभाने में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी आदि परस्पर सहयोग करें यह सुनिश्चित किया जाये कि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे. उपायुक्त ने डीइओ और डीएसइ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर हर गतिविधियों का जायजा लें. ड्रॉप आउट बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल से 10 मई तक जिले में आयोजित उक्त अभियान को पूरी तरह सफल बनाने में सहयोग करें. इस अवसर पर डीसी के अलावे जिप अध्यक्ष रामधन यादव, डीडीसी ऋतुराज, डीएसडब्ल्यूओ कनक कुमारी तिर्की, डीइओ अविनाश राम, डीएसइ अजय कुमार, प्रखंडों के बीडीओ, बीइइओ आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूलों में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीर कुंवर सिंह समाज के लिए प्रेरणास्रोत

कोडरमा. वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समिति ने बुधवार को समारोह आयोजित कर बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी. मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. हमें उनके बताये मार्गों पर चलकर राष्ट्र के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए़ वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने देश को गुलामी से मुक्त करने के लिए अपने जीवन के अंतिम पड़ाव 80 वर्ष की उम्र में हाथों में तलवार थाम ली थी़ वे किसी जाति धर्म विशेष के नहीं थे, बल्कि पूरे समुदाय की रक्षा के लिए संघर्ष किया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय सिंह व संचालन सचिव राहुल सिंह ने किया़ इस अवसर पर समाज के सचिव अरविंद सिंह, उपेंद्र सिंह, देव सिंगार सिंह, अरुण सिंह, कृष्णा सिंह, समाज के कोषाध्यक्ष आइडी सिंह, विनय कुमार मोदी, राजेंद्र जायसवाल, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, सुशील अग्रवाल, अमित साहाना, विनोद सिंह, शिशिर सिंह, जिम्मी सिंह, पप्पू सिंह, नरेंद्र सिंह चंदेल, क्रांति सिंह, सुधीर सिंह, रामप्रताप सिंह, राम प्रसाद सिंह, बबलू सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, शक्ति सिंह, गुड्डू सिंह, चंदन सिंह, बिट्टू सिंह, गौरव सिंह, सोनू सिंह, रजनीश सिंह, भूपेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, अंकित सिंह, प्रभात सिंह, आकाश सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रिय राजसिंह, पिंटू सिंह, लखन सिंह व अन्य मौजूद थे़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वीर कुंवर सिंह समाज के लिए प्रेरणास्रोत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करायें : डीसी

सिमडेगा. नगर भवन में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल रूआर 2025 अभियान के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई. मौके पर ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी अतिथियों को पौधे देकर स्वागत किया. उन्होंने कार्यक्रम की उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल रूआर कार्यक्रम 2025 को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है. स्कूल रूआर 2025 अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा ड्राॅप आउट बच्चों और आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है. उपायुक्त समेत अन्य वक्ताओं द्वारा ड्राॅप आउट बच्चों और आउट ऑफ स्कूल बच्चों को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्कूल से जोड़ने की बात कही गयी. उपायुक्त ने कहा कि कोई भी बच्चा अनामांकित न रहें. कहा कि जिलास्तरीय पदाधिकारी लगातार डाटा का विश्लेषण कर अभियान की निगरानी करें. उन्होंने पदाधिकारियों को समय पर अभियान के सफल क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए रचनात्मक प्रयासों पर जोर दें. जो शिशु विद्यालय नहीं जा रहे हैं, उनके घरो में जाकर अभिभावकों से बात करें. कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षित करना ही समग्र शिक्षा का मूल उद्देश्य है. शिक्षा की मुख्यधारा में आकर जब शत-प्रतिशत लोग शिक्षित होंगे, तब ही समग्र शिक्षा का उद्देश्य पूर्ण होगा. इसके लिए शिक्षा विभाग, समाज के जागरूक लोग और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधि सभी को आगे आकर अपने क्षेत्र को आगे आने की जरूरत है. उन्होंने 24 व 25 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधायक, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थित सुनिश्चित करने की बात कही. मौके पर उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैकरा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित बीआरसी, शिक्षक समेत अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करायें : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मॉडर्न में बेस्ट परफॉर्मर व टॉप स्कोरर छात्र हुए सम्मानित

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा से नौवीं तथा 11वीं के मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के निदेशक और प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया. समारोह में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता रही. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा व प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. कार्यक्रम में छठी कक्षा से नौवीं तथा 11वीं के छात्रों को बेस्ट परफॉर्मर, टॉप स्कोरर व बेस्ट अटेंडेंस के लिए सम्मानित किया गया. छठी अ से बेस्ट परफॉर्मर अक्षिति मोदी, टॉप स्कोरर अरहम जैन, रितिका सिंह, चार्वी पांडेय, राजश्री यादव, बेस्ट अटेंडेंस आद्या चौधरी, छठी ब से बेस्ट परफॉर्मर आद्या कुमारी राकेश, टॉप स्कोरर अयान फहीम खान, सादिया परवीन, अर्णव राज, बेस्ट अटेंडेंस ऋत्विका गुप्ता, कक्षा सप्तम अ से बेस्ट स्कोरर स्पर्श सेठ, टॉप स्कोरर मान्या सिंह, सौम्यादित्य प्रशासन, हरजस कौर, बेस्ट अटेंडेंस स्पर्श सेठ, कक्षा सप्तम ब से बेस्ट परफॉर्मर सारांश अग्रवाल, टॉप स्कोरर आरव केशरी, शिवम कुमार, श्रीजा लोहानी, बेस्ट अटेंडेंस दिव्यांशी कान्वी, समर्थ भदानी, कक्षा अष्ठम अ से बेस्ट परफॉर्मर आस्था आर्या, टॉप स्कोरर चार्वी जैन, वेदांत भलोटिआ, जसमीत सिंह बग्गा, बेस्ट अटेंडेंस नेहा कुमारी, अष्टम ब से बेस्ट परफॉर्मर जसकरण सिंह बग्गा, टॉप स्कोरर रबजोत सिंह अरोरा, हर्षवीर रीताम्भर, हर्ष बजाज, बेस्ट अटेंडेंस सोनाक्षी शर्मा, कक्षा नवम अ से बेस्ट परफॉर्मर तेजस भलोटिआ, टॉप स्कोरर नमन कुमार, आदित्य अनुराग, रौशन राज, बेस्ट अटेंडेंस अंजलि कुमारी, नवम ब से बेस्ट परफॉर्मर अनुष्का सिद्धि, टॉप स्कोरर सान्वी भदानी, अरिहंत राज, शाइस्ता नाज, बेस्ट अटेंडेंस ऋतुराज सिंह, कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान से बेस्ट परफॉर्मर रोज हिंदुस्तानी, टॉप स्कोरर रोशनी कुमारी, जीनत परवीन, स्वाति शर्मा, बेस्ट अटेंडेंस शुभ कुमार, ग्यारहवीं वाणिज्य से टॉप स्कोरर रक्षा जैन, नैतिक कुमार, बिपिन कुमार यादव, बेस्ट अटेंडेंस रक्षा जैन को निदेशक व प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मॉडर्न में बेस्ट परफॉर्मर व टॉप स्कोरर छात्र हुए सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शर्मा बुक सेंटर में मिली गड़बड़ी, गोदाम सह दुकान सील

कोडरमा. जिले के सबसे बड़े किताब विक्रेता फर्म शर्मा बुक सेंटर में प्रशासनिक छापेमारी बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही़ मंगलवार देर शाम को शुरू हुई छापामारी बुधवार को सुबह में नगर पर्षद द्वारा सिलिंग की कार्रवाई के बाद रूकी़ हालांकि, जांच का नेतृत्व कर रही एसडीओ रिया सिंह के अनुसार शर्मा बुक सेंटर से जुड़े मामलों की विस्तृत जांच जारी है़ प्रथम दृष्टया निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेची जाने वाली किताबों में ओवर प्रिंटिंग किये जाने की पुष्टि हुई है़ मामले में जांच के लिए आयकर विभाग व वाणिज्य कर विभाग से भी संपर्क किया गया है़ इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी़ जानकारी के अनुसार निजी विद्यालयों की मनमानी व किताबों को हर साल बदल कमीशनखोरी की शिकायत गत दिन अभिभावक संघ ने डीसी मेघा भारद्वाज से की थी़ संघ का आरोप था कि किताबों में ओवर प्रिंटिंग भी की जाती है़ शिकायत के आधार पर डीसी के निर्देश पर मंगलवार शाम को जांच के लिए एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में टीम ने तिलैया थाना के पास संचालित शर्मा बुक सेंटर में छापेमारी की़ इस दौरान कई किताबों में ओवर प्रिंटिंग मिली़ टीम यहां के बाद तिलैया थाना के पीछे स्थित बुक सेंटर के मालिक के घर पर पहुंची़ हालांकि, देर रात इस आवासीय परिसर को खुलवाया नहीं जा सका़ ऐसे में रात भर पुलिस का पहरा बैठाया गया़ देर रात आवास में रहनेवाले लोगों ने खुद को अंदर बंद कर रखा. गेट नहीं खोला गया़ रात भर पुलिस का पहरा रहने के बाद सुबह में एसडीओ दोबारा जांच के लिए पहुंची़ इस दौरान सेंटर के मालिक ने एसडीओ को अपने बचाव में दलील रखी़ संचालक का कहना था कि सभी किताबों का बुक सेलर के यहां का बिल प्रस्तुत करेंगे़ एसडीओ ने बिल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया़ ओवर प्रिंटिंग मशीन की थी अफवाह, निकली पैकिंग मशीन बताया जाता है कि टीम को सूचना मिली थी कि सेंटर के मालिक के आवासीय परिसर में संचालित गोदाम सह दुकान में किताबों पर ओवर प्रिंटिंग को लेकर मशीन रखी गयी है़ हालांकि, रात में आवासीय परिसर के नहीं खुलने पर सुबह में जब टीम पहुंची तो वहां एक मशीन तो दिखी, पर वह ओवर प्रिंटिंग की नहीं थी़ अधिकारियों के अनुसार यह पैकिंग मशीन थी आवासीय परिसर के वाणिज्यिक उपयोग पर कार्रवाई इधर, जांच के दौरान यह पाया गया कि शर्मा बुक सेंटर का संचालक अपने आवासीय परिसर का वाणिज्यिक उपयोग कर रहा है़ ऐसे में एसडीओ के निर्देश पर नगर पर्षद की टीम ने आवासीय परिसर में संचालित गोदाम सह दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया़ नगर पर्षद ने संचालक दिवाकर शर्मा को नोटिस जारी कर 25 अप्रैल तक स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है़ जारी पत्र के अनुसार एसडीओ, सीओ व नगर पर्षद की संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण में शर्मा बुक स्टोर व आवासीय स्थल पर बुक व्यापार से संबंधित अनियमितता पायी गयी. साथ ही होल्डिंग टैक्स और व्यापार अनुज्ञप्ति की जांच की गयी, जिसमें भी अनियमितता पायी गयी. इसके अलावा आवासीय परिसर का गैर आवासीय उपयोग कर बिना अनुज्ञप्ति के व्यवसाय किया जा रहा है़ यह झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 455 का उल्लंघन है़ ऐसे में उक्त परिसर को सील करते हुए परिसर एवं उसके अंदर रखी गयी सामग्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेवारी संचालक को ही दी गयी है़ 2015 में भी पड़ा था छापा, बाद में मामला शांत शर्मा बुक सेंटर में प्रशासनिक छापामारी का यह पहला मामला नहीं है़ इससे पहले वर्ष 2015 में भी जिला प्रशासन की टीम ने इस किताब दुकान में छापामारी की थी़ साथ ही थाना के पीछे स्थित आवासीय परिसर में भी जांच की गयी थी. शुरुआत में अधिकारियों ने गड़बड़ी मिलने की बात कही थी, पर बाद में यह मामला शांत हो गया था़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शर्मा बुक सेंटर में मिली गड़बड़ी, गोदाम सह दुकान सील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Weather: पटना में प्रचंड लू का अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की अपील, इस दिन बदलेगा मौसम…

Patna Weather: पटना का मौसम भी अब सख्त हो चुका है. पटना का तापमान 40 डिग्री के पार ही इन दिनों रह रहा है. प्रचंड गर्मी की चपेट में आ चुके पटना का पारा बुधवार को 41 डिग्री के पार गया. जिले में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. पटना में 41 डिग्री के पार गया तापमान पटना में इन दिनों सूरज की तपिश इस कदर बढ़ी है कि दिन में लॉकडाउन वाले हालात सड़कों पर नजर आने लगे हैं. लोग अपने घरों में पैक हो रहे हैं. पिछले एक सप्ताह से शहर के तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. रात में गर्मी से राहत लोगों को नहीं मिल रही है. मंगलवार से तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रह रहा है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा. अभी अगले दो दिनों तक राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है. ALSO READ: Bihar Rain: बिहार में आंधी-पानी इस दिन से फिर होगी शुरू! पटना में भी भारी बारिश और वज्रपात की आयी जानकारी… 25 अप्रैल तक लू का अलर्ट मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक के लिए अलर्ट किया है. भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका पटना में है. लोगों से अपील की गयी है कि वो गर्म समय में घरों से निकलने से बचें. 27 अप्रैल को करवट ले सकता है मौसम इधर IMD पटना के अनुसार, 27 अप्रैल को पटना के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इस दिन बारिश, वज्रपात और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. The post Patna Weather: पटना में प्रचंड लू का अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की अपील, इस दिन बदलेगा मौसम… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top