Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL 2025: गुजरात जायंट्स की दमदार जीत! RCB को 6 विकेट से रौंदा, एश्ले गार्डनर का तूफानी अर्धशतक

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला गुरुवार को स्पोर्ट्सा गया, जिसमें बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए. गुजरात ने इस लक्ष्य को 16.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात जायंट्स की जीत में एश्ले गार्डनर का अहम योगदान गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें कई आकर्षक शॉट्स शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत गुजरात ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. उनके अलावा हरलीन देओल और बेथ मूनी ने भी उपयोगी पारियां स्पोर्ट्सीं. गुजरात के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. डींड्रा डॉटिन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि तनुजा कंवर ने 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा, एश्ले गार्डनर और काशवी गौतम ने भी 1-1 विकेट लिया. Captain Ashleigh Shines Again 🙌 For her impactful performance, #GG skipper Ashleigh Gardner is adjudged the Player of the Match 🫡👏#TATAWPL | #RCBvGG | @Giant_Cricket pic.twitter.com/nQT8kEjb0A — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 27, 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खराब शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गईं. डेनिएल व्याट-हॉज (4 रन) और एलिस पेरी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. मध्यक्रम में कनिका आहूजा (28 गेंदों में 33 रन) और राघवी बिष्ट (19 गेंदों में 22 रन) ने कुछ संघर्ष किया, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. बेंगलुरु की खराब बल्लेबाजी का असर अंक तालिका पर भी पड़ा, और अब यह टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, किम गार्थ, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह ठाकुर. गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देओल, फोएबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, हिंदुस्तानी फुलमाली. गुजरात जायंट्स की इस जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब अपने अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि वे टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर सकें. इसे भी पढ़ें: वारे कलयुगी बेटी! मां को पीटा, पैर में काटा, दर्द से चीखती रही लाचार मां, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा! The post WPL 2025: गुजरात जायंट्स की दमदार जीत! RCB को 6 विकेट से रौंदा, एश्ले गार्डनर का तूफानी अर्धशतक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Data Net India: डेटा नेट इंडिया ने पूरे किए 25 साल, लॉन्च किया गया IndiastatQuiz.com

Data Net India: हिंदुस्तान और इसके विभिन्न राज्यों, जिलों और चुनावी क्षेत्रों पर सामाजिक -आर्थिक सांख्यिकीय डेटा उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी डेटा नेट इंडिया ने क्विज प्रतियोगिताओं और ओलंपियाड के लिए समर्पित मंच IndiastatQuiz.com के लॉन्च के साथ पोर्टफलियों में वृद्धि करके अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस नई पहल का उद्देश्य हिंदुस्तान के सामाजिक-आर्थिक और चुनावी परिदृश्य के बारे में सार्वजनिक जुड़ाव और जागरूकता बढ़ाना है. बीते 25 सालों से डेटा नेट इंडिया ने अपने मुख्य पोर्टस Indiastat.com के माध्यम से प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता वाले डेटा के लिए एक वेबसाइट के रूप में अपनी विश्वसनीयता स्थापित कर रहा है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर कंपनी समाज को ज्ञान प्राप्त करने, विश्लेषणात्मक रूप से सोचने और राष्ट्रीय विकास का हिस्सा बनने में मदद करने के लिए इंटरैक्टिव क्विज़ आधारित शिक्षा शुरू कर रही है. इसके लॉन्च के हिस्से के रूप में IndiastatQuiz.com हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-2025 और केंद्रीय बजट 2025-2026 के विषय पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित कर रहा है. प्रतियोगिता हिंदुस्तान में स्नातक और उससे ऊपर के छात्रों के लिए खुली है.इस क्विज में भागीदारी निशुल्क है. इसके नियमों और पुरस्कारों के साथ https://indianeconomy2025.indiastatquiz.com/ पर पायी जा सकती है. इससे पूर्व डेटा नेट इंडिया झारखंड, पंजाब और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सहयोग से मतदाता जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने के लिए सफल क्विज आयोजित किए जा चुके हैं. IndiastatQuiz.com के लॉन्च के साथ, कंपनी इस सफलता को जनता के हित के अन्य क्षेत्रों में पुन: पेश करना चाहती है. कंपनी के इतिहास पर नजर डालते हुए डेटा नेट इंडिया के सह-संस्थापक और निदेशक डॉ. आरके ठुकराल ने कहा “पिछले 25 साल सीखने, विकास और दृढ़ प्रयासों की यात्रा रही है. हम चुनौतियों के माध्यम से बढे हैं और हमने शोधकर्ताओं , नीति निर्माताओं और शिक्षाविदोंको विश्वसनीय डेटा प्रदान करना निरंतर जारी रखा. IndiastatQuiz.com के साथ हम लोगों की रुचि को प्रेरित करना चाहते हैं. उन्हें देश के सामाजिक-आर्थिक तथ्यों पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं. डेटा नेट इंडिया के बारे में डेटा नेट इंडिया की स्थापना साल 2000 में हिंदुस्तान के सामाजिक-आर्थिक विकास के सभी पहलुओं पर सांख्यिकी जानकारी प्रदान करने की चुनौती को पूरा करने के लिए की गई है. इसके प्लेटफॉर्म का उपयोग हिंदुस्तान और विदेशों में शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और व्यावसायिक समुदाय सहित उपयोगकर्ताओं की एक विस्तृत श्रृंखला की ओर से किया जाता है. डेटानेट इंडिया के कुछ प्रमुख पोर्टलों में इंडियास्टेट (https://www.indiastat.com/) शामिल है, जो हिंदुस्तान पर सामाजिक-आर्थिक सांख्यिकी डेटा का सबसे बडा ऑनलाइन स्रोत है. इंडियास्टेट डिस्ट्रिक्ट (https://www.indiastatdistricts.com/), अधिक विश्ष्ट विश्लेषन के लिए जिला स्तर पर सांख्यिकीय जानकारी प्रदान करने वाली साइट; इंडियास्टेट इलेक्शन (https://www.indiastatelections.com/), चुनाव से संबंधित डेटा और सूचना के लिए एक विशिष्ट पोर्टल और इंडियास्टेट प्रकाशन (https://www.indiastatpublications.com/), प्रकाशनों का एक पुस्तकालय जिसमें 5000 से अधिक डेटा-आधारित पुस्तकें शामिल हैं. इंडियास्टेट ने प्रामाणिकता, विश्वसनीयता और नवाचार के लिए अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखी है, और दुनिया भर में प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, कॉरपोरेट संस्थाओं और अनुसंधान संगठनों के द्वारा इसका उपयोग जारी है. डेटानेट इंडिया अपने सब्सक्राइबिंग सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है. जिनके विश्वास और निरंतर संरक्षण ने विकास और सफलता की इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई है. The post Data Net India: डेटा नेट इंडिया ने पूरे किए 25 साल, लॉन्च किया गया IndiastatQuiz.com appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 फरवरी 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स

Garena FF Max Redeem Codes Today 28 Febuary 2025: आजकल बहुत से लोग अपना फुर्सत का समय ऑनलाइन गेम स्पोर्ट्सकर बिताना पसंद करते हैं, और इनमें से एक बेहद पॉपुलर गेम है गरेना फ्री फायर मैक्स. इस गेम को और भी मजेदार बनाने के लिए इसके डेवलपर, 111 डॉट्स स्टूडियो, रोजाना नए डेली रिडीम कोड्स जारी करते हैं. इन कोड्स का इस्तेमाल करके खिलाड़ी बेहतरीन गेमिंग आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं, जो उन्हें एक नया और शानदार अनुभव देते हैं. The post 28 फरवरी 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत की सख्ती के बाद चीन का बदला रुख, सीमा विवाद सुलझाने पर सहमति

India-China Border Dispute: हिंदुस्तान की दृढ़ता के बाद चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपने रुख में बदलाव किया है. चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हिंदुस्तान और चीन की सेनाएं सीमा पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए किए गए प्रस्तावों को ‘‘व्यापक और प्रभावी’’ तरीके से लागू कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए चीन हिंदुस्तान के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल वु कियान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस समय दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद से जुड़े समझौतों को पूरी तरह से लागू करने की प्रक्रिया में हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि सीमा पर तनाव कम हो रहा है और संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में दोनों देश आगे बढ़ रहे हैं. हिंदुस्तान और चीन ने पिछले साल के अंत में देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से अपनी सेनाओं की वापसी को लेकर समझौता किया था, जिसे अब पूरी तरह लागू कर दिया गया है. इन विवादित क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी के साथ ही चार वर्षों से चले आ रहे सीमा तनाव के खत्म होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. इसे भी पढ़ें: 27- 28 फरवरी को भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अक्टूबर को रूस के कज़ान में मुलाकात की थी. इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी. इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 18 दिसंबर को बीजिंग में विशेष प्रतिनिधि स्तर की 23वीं बैठक की. इसी क्रम में, 26 जनवरी को हिंदुस्तान के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बीजिंग की यात्रा कर अपने चीनी समकक्ष सुन वेइदोंग से बातचीत की. लगातार हो रही इन वार्ताओं से संकेत मिलता है कि हिंदुस्तान और चीन अपने संबंधों को फिर से सामान्य बनाने के प्रयास में लगे हैं. हालांकि, हिंदुस्तान स्पष्ट कर चुका है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह से शांति बहाल नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते. इसे भी पढ़ें: दुनिया के सबसे सुरक्षित देश कौन से हैं? हिंदुस्तान और पाकिस्तान की रैंकिंग चौंकाने वाली! The post हिंदुस्तान की सख्ती के बाद चीन का बदला रुख, सीमा विवाद सुलझाने पर सहमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 फरवरी 2025 के लिए क्वॉर्डल के जवाब क्या हैं?

28 February Quordle Answers Today: 28 फरवरी 2024 को क्वॉर्डल पहेली का नया संस्करण जारी किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को चार पांच-अक्षरों वाले शब्दों का अनुमान लगाना होता है. इस स्पोर्ट्स में रंग कोडिंग का उपयोग किया गया है, जिससे खिलाड़ी सही और गलत अक्षरों का स्थान पहचान सकते हैं. रोजाना नई पहेली के साथ, यह स्पोर्ट्स शब्दावली सुधारने में मदद करता है और संकेत व उत्तर भी प्रदान करता है, जिससे सही शब्द तक पहुंचना आसान हो जाता है. यह स्पोर्ट्स मानसिक चुनौती और मनोरंजन का बेहतरीन तरीका है. The post 28 फरवरी 2025 के लिए क्वॉर्डल के जवाब क्या हैं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP News: ‘काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह’ का भव्य आयोजन, दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी, क्रांतिकारियों के योगदान पर हुई चर्चा

UP News: शाहजहांपुर के महुआ डाबर संग्रहालय की ओर से ‘काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह’ का आयोजन किया गया. इस मौके पर एसएच आईटीआई सभागार में दो दिवसीय दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए क्रांतिकारियों के योगदान पर चर्चा की गई. प्रदर्शनी का उद्घाटन और मुख्य अतिथि ने किया संबोधित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ IAS अधिकारी बिपिन कुमार मिश्रा ने कहा “महुआ डाबर संग्रहालय ऐतिहासिक रूप से अपनी भूमिका अदा कर रहा है. हमें इस संग्रहालय की मुहिम को सहयोग देना चाहिए, ताकि क्रांतिकारियों की विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे.” प्रदर्शनी में ऐतिहासिक दस्तावेजों का अनूठा संग्रह इस प्रदर्शनी में काकोरी केस से जुड़े ऐतिहासिक पत्र, डायरी, टेलीग्राम, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, मुकदमे की फाइलें, स्मृतिचिह्न, दुर्लभ तस्वीरें और अन्य ऐतिहासिक दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया. साथ ही, एक सेमिनार का आयोजन भी हुआ, जिसमें क्रांतिकारियों के संघर्ष और उनकी विचारधारा पर प्रकाश डाला गया. प्रमुख अतिथि एवं आयोजक समारोह के मुख्य अतिथियों में अशफाक उल्ला खां, तनुज मिश्रा, साबिरा बेगम, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. तुफैल, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, रेहान खान, कमर किशोर कठेरिया, अशफाक अली खां आदि शामिल रहे. संचालन इंदु अजनबी ने किया वहीं, इस आयोजन में नासिर हुसैन, रफी खान, जसवीर सिंह, आरिफ हुसैन, कुमारी बेबी, रामेश्वर दयाल पाल, हाजी रिजवान खां, पुष्पा देवी, आदिल हुसैन, आकांक्षा गुप्ता, इकबाल हुसैन आदि ने सहयोग दिया. शताब्दी समारोह के आयोजन स्थल महुआ डाबर संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक गोरखपुर (8-9 अगस्त 2024), अयोध्या (7-9 दिसंबर 2024), अंबाह, मुरैना (17-19 दिसंबर 2024) में सफल आयोजन हो चुके हैं. इसी कड़ी में शाहजहांपुर चौथे आयोजन का गवाह बना. क्रांतिकारियों को धन की जरूरत और काकोरी ट्रेन डकैती की योजना हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के नेतृत्व में राम प्रसाद बिस्मिल और उनके साथियों ने क्रांति के लिए धन जुटाने के प्रयास किए. पहले व्यक्तिगत संपत्तियों की लूट से बचने के लिए इलाहाबाद बैंक लूटने की योजना बनी, लेकिन ड्राइवर न मिलने के कारण यह योजना टल गई. अंततः 8 डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन में अंग्रेजों का खजाना लूटने का फैसला किया गया. 9 अगस्त 1925 को शाम 6:55 बजे ट्रेन रुकते ही क्रांतिकारियों ने प्रशासनी खजाने से 4679 रुपये 2 आना 2 पैसे लूट लिए. हालांकि, अखबारों ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर 10,000 रुपये बताया. गिरफ्तारी और ऐतिहासिक मुकदमा काकोरी एक्शन के बाद 43 क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया गया. ‘प्रताप’ समाचार पत्र ने इस पर ‘देश के नररत्न गिरफ्तार’ शीर्षक से विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की. मुकदमे में आईपीसी की धाराएं 121A, 120B और 396 लगाई गईं. प्रदर्शनी में प्रदर्शित ऐतिहासिक दस्तावेज फैसले की प्रतियां चीफ कोर्ट ऑफ अवध जजमेंट फाइल काकोरी षड्यंत्र केस सप्लिमेंट्री जजमेंट फाइल प्रिवी काउंसिल, लंदन की अपील महत्वपूर्ण रजिस्टर मिशन स्कूल, शाहजहांपुर (राम प्रसाद बिस्मिल, 1919) फैजाबाद कारागार रजिस्टर (अशफाक उल्ला खां का विवरण) ऐतिहासिक दस्तावेज अशफाक उल्ला खां की हस्तलिखित डायरी काकोरी चार्जशीट स्पेशल मजिस्ट्रेट सैय्यद ऐनुद्दीन की रिपोर्ट ‘सरफरोशी की तमन्ना’ कविता की मूल प्रति टेलीग्राम और पत्र गृह विभाग, शिमला से अशफाक उल्ला खां की मां को भेजा गया टेलीग्राम अशफाक उल्ला खां का पत्र कृपाशंकर हजेला के नाम अमर बलिदान और क्रांतिकारियों की याद राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को क्रमशः गोंडा, गोरखपुर, फैजाबाद और इलाहाबाद जेल में फांसी दी गई. इस आयोजन के माध्यम से उनके बलिदान को फिर से याद किया गया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. शताब्दी समारोह – स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को श्रद्धांजलि इस प्रदर्शनी और सेमिनार ने युवाओं को इतिहास से जोड़ने और स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं को जीवंत करने का कार्य किया. आयोजकों ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने की योजना भी बनाई है, ताकि आने वाली पीढ़ी क्रांतिकारियों के संघर्ष को महसूस कर सके. The post UP News: ‘काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह’ का भव्य आयोजन, दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी, क्रांतिकारियों के योगदान पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ 2025 में कितना बदल गया प्रयागराज, सीएम योगी ने चुन-चुनकर गिनाई बात

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ के समापन्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, “पिछले 45 दिनों में 66 करोड़ 30 लाख पर्यटक और श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच. उन्होंने बताया- प्रयागराज महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन के पांच गलियारे उपलब्ध कराए. इनमें प्रयागराज से मिर्जापुर और काशी, प्रयागराज से अयोध्या और गोरखपुर, प्रयागराज से लालापुर, राजापुर और चित्रकूट, प्रयागराज से लखनऊ और नैमिषारण्य और प्रयागराज से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा-वृंदावन होते हुए शुक्रताल गलियारे शामिल हैं.” योगी ने कहा, “इन पांचों गलियारों में पिछले डेढ़ महीने में देश-दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए.” महाकुंभ 2025 में कितना बदल गया प्रयागराज, योगी ने बताया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया महाकुंभ 2025 मेला के आयोजन ने प्रयागराज को बदल दिया. उन्होंने बताया- “महाकुंभ के पूरे आयोजन में केंद्र और राज्य ने निर्माण कार्यों पर 7500 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें 200 से अधिक सड़कों, 14 फ्लाईओवर, नौ अंडरपास और 12 कॉरिडोर का निर्माण शामिल है. वहीं 15,000 से अधिक स्वच्छताकर्मी महाकुंभ में साफ-सफाई सुनिश्चित करने में जुटे रहे.” 100 देशों से लोग पहुंचे महाकुंभ योगी आदित्यनाथ ने बताया- “महाकुंभ मेले के दौरान 45 दिनों में 100 देशों के लोग प्रयागराज पहुंचे, जिनमें 74 देशों के उच्चायुक्त और राजदूत शामिल हैं। इसके अलावा, 12 देशों के मंत्रियों और राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति भी दर्ज की गई.” पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम महाकुंभ के दौरान 7,500 से अधिक बसें चलाई गईं : योगी मुख्यमंत्री ने कहा, “परिवहन निगम की 7,500 से अधिक बसें लगाई गईं और 750 से ज्यादा शटल बसें चलाई गईं. सभी विभागों ने पूरी तत्परता के साथ मिलकर इस आयोजन को नयी ऊंचाई पर पहुंचाया.” The post महाकुंभ 2025 में कितना बदल गया प्रयागराज, सीएम योगी ने चुन-चुनकर गिनाई बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SEBI: सेबी के नए चेयरपर्सन की तलाश शुरू, 28 फरवरी को रिटायर होंगी माधबी पुरी बुच

SEBI: हिंदुस्तानीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए चेयरपर्सन की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है्. उनके कार्यकाल के विस्तार की संभावना काफी कम बताई जा रही है. ऐसे में नए SEBI प्रमुख के नाम को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. नए सेबी चेयरपर्सन की नियुक्ति पर अपडेट सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी टीवी18 ने रिपोर्ट दी है कि इस बार किसी IAS अधिकारी को SEBI की कमान सौंपे जाने की संभावना अधिक है. एक मौजूदा IAS अधिकारी इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. वहीं, बीते 48 घंटे में 1990 बैच के एक IRS अधिकारी का नाम भी चर्चा में आ गया है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है. वित्त मंत्रालय की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू वित्त मंत्रालय ने पहले ही नए SEBI प्रमुख की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी तय की गई थी. समाचारों के अनुसार, 150 से अधिक लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया, जिनमें IAS, IRS और निजी क्षेत्र के उम्मीदवार भी शामिल हैं. सेबी प्रमुख की दौड़ में शामिल प्रमुख नाम एक मौजूदा IAS अधिकारी रेस में सबसे आगे. 1990 बैच के एक IRS अधिकारी का नाम भी चर्चा में. IAS अधिकारी को सेबी की कमान सौंपे जाने की संभावना अधिक माधबी पुरी बुच के कार्यकाल के विस्तार की संभावना कम नए सेबी प्रमुख की नियुक्ति प्रक्रिया सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को SEBI के अगले चेयरपर्सन के लिए शॉर्टलिस्ट मिल चुकी है. नए प्रमुख के 3 मार्च 2025 को कार्यभार संभालने की उम्मीद है. माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च 2022 को तीन साल के कार्यकाल के लिए सेबी प्रमुख का पद संभाला था. वे इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली स्त्री थीं. उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिन्होंने मार्च 2017 से फरवरी 2022 तक पांच साल तक सेवा दी थी। इससे पहले, यू.के. सिन्हा ने छह साल तक सेबी का नेतृत्व किया था. Premium Story: Mughal Harem Stories : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम सेबी प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण SEBI हिंदुस्तानीय शेयर बाजार और वित्तीय संस्थानों को नियंत्रित करने वाला प्रमुख निकाय है. इसके चेयरपर्सन की नियुक्ति न केवल शेयर बाजार की दिशा तय करती है, बल्कि निवेशकों और कंपनियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत देती है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन किस नाम पर मुहर लगाती है और SEBI का नया नेतृत्व कौन संभालेगा. इसे भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी की पेंशन जानकर विनोद कांबली को जाएंगे भूल, जानें दोनों को कितना मिलता है पैसा The post SEBI: सेबी के नए चेयरपर्सन की तलाश शुरू, 28 फरवरी को रिटायर होंगी माधबी पुरी बुच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Siwan News : असंतुलित ट्रक रेलिंग तोड़कर नहर में गिरा, बचे चालक-खलासी

बड़हरिया. बड़हरिया-बरौली मेन रोड के तेतहली स्थित नहर पुल की उत्तरी रेलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रक नहर में गिर गया. घटना बुधवार की आधी रात के बाद की है. गनीमत यह रही कि ट्रक के ड्राइवर व खलासी सही सलामत बच गये. वहीं ट्रक पलटा भी नहीं. लोगों का कहना है कि या तो ड्राइवर को नींद आ गयी होगी या तेज रफ्तार होने के कारण दूसरे वाहन को साइड देने के क्रम में नहर में गिर गया होगा. स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नहर मेंं पानी नहीं होने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई. बताया जाता है कि अमूल दूध के पैकेट से भरा यह ट्रक बड़हरिया से बरौली बाजार जा रहा था कि तेज रफ्तार के कारण नहर पुल की बांयी रेलिंग को तोड़ता हुआ नहर में जा गिरा. सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में गिरे ट्रक को देखा तो पुलिस को सूचित किया. इधर, पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो घायल, एक रेफर लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर पथ पर खवासपुर निवासी समद खां के पुत्र जाहिद खान और फिरोज खान मदारपुर बाजार से आ रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. दोनों गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज पहुंचाया. चिकित्सकों ने घायल जाहिद खान को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Siwan News : असंतुलित ट्रक रेलिंग तोड़कर नहर में गिरा, बचे चालक-खलासी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

संवाददाता, पटना इंटर वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से 125 केंद्रों पर शुरू हो गया. आठ मार्च तक मूल्यांकन कार्य समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. मूल्यांकन के लिए पटना जिले में सात और पटना प्रमंडल में कुल 25 केंद्रों बनाये गये हैं. पहले दिन मूल्यांकन में लगाये गये कर्मियों ने योगदान दिया. इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 21 हजार से अधिक प्रधान व सहायक शिक्षकों को लगाया गया है. 10 हजार के करीब एमपीपी (मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल) की नियुक्ति की गयी है. इसके साथ करीब 16 सौ चेकर व मेकर की नियुक्ति भी की गयी है. रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है. इंटर के लिए 68 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top