Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Allahbadia विवाद के बीच आमिर खान का वीडियो अचानक होने लगा वायरल, कहा- ‘गाल‍ियां देकर मुझे हंसा नहीं सकते…’

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित बयान दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिा पर तूफान आ गया. उनके बयान की निंदा हो रही है और उन्हें सेलेब्स और नेताओं से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ये एक थ्रोबैक वीडियो है, जो साल 2015 का है. आइए इस वीडियो में क्या है. आमिर खान ने कहा- वर्बल वायलेंस का सपोर्ट नहीं करता… दरअसल, साल 2015 में AIB Roast आया था, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था. इसपर आमिर खान का रिएक्शन आया था. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा था, वह अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखते हैं, लेकिन वर्बल वायलेंस का सपोर्ट नहीं करते. एक्टर ने कहा, “जब करण जौहर और अर्जुन कपूर ने मुझे बताया कि उन्होंने रोस्ट में क्या कहा और किया तो मुझे यह एक बहुत हिंसक इवेंट लगा. मैं पूरी तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखता हूं और इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हिंसा हमेशा फिजिकल नहीं होती, यह इमोशनल या शब्दों के जरिए भी हो सकती है. जब आप किसी का अपमान करते हैं, तो आप हिंसा को बढ़ावा दे रहे होते हैं.” ‘अगर आप मुझे इंप्रेस करना चाहते हैं…’ आमिर खान ने कहा, “हर किसी को अपनी राय रखने का हक है. लेकिन मेरी राय में यह मजेदार नहीं था. मैं कोई बच्चा नहीं हूं जो गालियां सुनकर हंसूं. मैं उस उम्र को पार कर चुका हूं. मैंने करण और अर्जुन जो मेरे दोस्त हैं को डांटा और उनसे कहा कि मुझे यह बिल्कुल भी फनी नहीं लगा. अगर आप मुझे इंप्रेस करना चाहते हैं, तो बिना किसी का अपमान किए हंसाने की कोशिश करें. तभी मैं इसे एंजॉय करूंगा. मैं एक क्रिएटिव इंसान होने के नाते मानता हूं कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों में अच्छाई देखें.” सितारे जमीन पर कब रिलीज होगी आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं. सितारे जमीन पर फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी. कहा जा रहा है फिल्म इसी साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन यह भी पढ़ें– Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान… The post Ranveer Allahbadia विवाद के बीच आमिर खान का वीडियो अचानक होने लगा वायरल, कहा- ‘गाल‍ियां देकर मुझे हंसा नहीं सकते…’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेन्नई की तर्ज पर झारखंड में भी खुलेगा शंकर नेत्रालय, शंकराचार्य ने हेमंत सरकार से जतायी ये इच्छा

रांची-कांची पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने चेन्नई के शंकर नेत्रालय की तर्ज पर झारखंड में भी अस्पताल खोलने की इच्छा जतायी है. कांची पीठ ने इससे संबंधित प्रस्ताव झारखंड प्रशासन को भेजा है. इसके लिए रांची के इटकी में 100 बेड का अस्पताल और कॉलेज खोलने के लिए जमीन मांगी गयी है. कांची पीठ की ओर से बताया गया है कि सीएसआर फंड से 50 करोड़ की लागत में अस्पताल खोला जायेगा. कांची पीठ की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2018 से पीठ झारखंड में गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल खोलने की इच्छा रखता है, लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो पायी है. धार्मिक न्यास बोर्ड को भी दी जानकारी कांची पीठ ने इससे संबंधित जानकारी झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड को भी दी है. न्यास बोर्ड से अस्पताल खोलने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया गया है. कांची पीठ की ओर से प्रशासन को अस्पताल की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी भेजी गयी है. चेन्नई के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से कांची पीठ का है जुड़ाव चेन्नई स्थित विश्व प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से कांची पीठ का जुड़ाव है. वर्ष 1994 में स्थापित यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 140 बेड के इस अस्पताल में दूसरे राज्य से लोग इलाज कराने के लिए जाते हैं. कांची पीठ की ओर से दूसरे राज्यों में भी शंकर नेत्रालय के कई अस्पताल संचालित हैं. वर्ष 2016 में एक अस्पताल ओडिशा में भी खोला गया था. ये भी पढ़ें: Vedic School: झारखंड में खुलेंगे वैदिक स्कूल, कांची पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने की है ये पहल ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में फरवरी में ही अप्रैल जैसी तपिश, अधिकतम तापमान 36 डिग्री पार, कैसा रहेगा मौसम? ये भी पढ़ें: JPSC ने नहीं छपवायी थीं पूरक उत्तर पुस्तिकाएं, फिर भी परीक्षार्थियों ने किया उपयोग, मनपसंद 12 को कर दिया पास The post चेन्नई की तर्ज पर झारखंड में भी खुलेगा शंकर नेत्रालय, शंकराचार्य ने हेमंत प्रशासन से जतायी ये इच्छा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में मौसम का उलटफेर, इस दिन से तापमान गिरने के साथ कुहासे की हो सकती है वापसी

Bihar Weather: बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के कुहासे का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है. पटना समेत कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव पिछले 24 घंटों में बिहार में सबसे ठंडा स्थान सहरसा जिले का अगवानपुर रहा. जहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, गया, भागलपुर, औरंगाबाद और बक्सर में भी रात के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है. समय से पहले गर्मी, गेहूं की फसल पर संकट इस साल राज्य में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक पहुंचने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है. दक्षिण बिहार में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक, जबकि उत्तर बिहार में यह 2-2.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. फरवरी में ही 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड का एहसास रहता है, लेकिन इस बार राज्य के कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. बक्सर, गया, डेहरी, औरंगाबाद, खगड़िया और मुंगेर में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. वहीं, पटना, पूर्णिया, मधुबनी, मोतिहारी, भोजपुर, जमुई, बांका और राजगीर में भी तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. Also Read: बिहार में गाड़ियों पर पुलिस और प्रेस का नेम प्लेट लगाकर होता है गलत काम, DGP ने दिए जांच के आदेश आगे क्या होगा बिहार के मौसम का हाल? मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. हालांकि, फरवरी के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ सकता है. अगले हफ्ते से राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है. बिहार के किसान और आम लोग अब मौसम के इस बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि समय से पहले गर्मी बढ़ने से जनजीवन और कृषि दोनों प्रभावित हो सकते हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post Bihar Weather: बिहार में मौसम का उलटफेर, इस दिन से तापमान गिरने के साथ कुहासे की हो सकती है वापसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात्रिरेर साथी योजना के लिए 157 करोड़ रुपये आवंटित

संवाददाता, कोलकाता रजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद राज्य के सभी प्रशासन मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष जोर दिया गया है. बुधवार को राज्य प्रशासन द्वारा पेश किये गये बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है. प्रस्तावित बजट घोषणा में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि प्रशासनी अस्पतालों में चिकित्सक सह अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ””””रात्रिरेर साथी”””” नामक योजना बनायी गयी है. इस परियोजना के लिए 157 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. बजट में घोषणा की गयी है कि 157 करोड़ रुपये की लागत से प्रत्येक प्रशासनी अस्पतालों में विशेष कर स्त्री स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अलग से विश्राम कक्ष और शौचालय बनाये जायेंगे. राज्य के सभी प्रशासनी अस्पतालों को सीसीटीवी से कवर किया जायेगा. पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था होगी. अस्तालों के हर कोने में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. कैंसर की चिकित्सा के लिए प्रशासन की योजना जानलेवा बीमारी कैंसर की चिकित्सा के लिए राज्य प्रशासन ने एसएसकेएम, नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज, सिलीगुड़ी में दो-दो अत्याधुनिक कैंसर केंद्र स्थापित करने के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं. जहां, नि:शुल्क कैंसर का इलाज किया जायेगा. वहीं, सारग दत्त मेडिकल कॉलेज, बर्दवान मेडिकल कॉलेज, मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में तीन टर्शियरी कैंसर केयर सेंटर स्थापित किये जायेंगे. भविष्य की घोषणाओं के साथ-साथ, इस वर्ष के बजट में पिछले वर्ष बंगाल की कई सफलताओं पर प्रकाश डाला गया है. बजट में घोषणा की गई कि पिछले वर्ष बंगाल में ””””””””चोखेर आलो”””””””” परियोजना के तहत 1.35 करोड़ अधिक लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया. वहीं 12.45 लाख मरीजों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गयी है. इस परियोजना के तहत 14.48 हजार लोगों को मुफ्त चश्में दिये गये हैं. वहीं राज्य में पहले ही 10 जिलों को मोतियाबिंद मुक्त घोषित किया जा चुका है. बजट में राज्य जल्द ही दो और मदर एंड चाइल्ड केयर हब बनाये जावे की घोषणा की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रात्रिरेर साथी योजना के लिए 157 करोड़ रुपये आवंटित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलाइन कांड: मम्पी को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

कोलकाता. मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की सलाइन कांड की पीड़िता प्रसूता मम्पी सिंह को जल्द ही एसएसकेएम (पीजी) से छुट्टी मिल सकती है. वहीं हाल में ही अस्पताल से घर लौटने वाले मिनारा बीबी बुधवार को जांच के लिए पीजी पहुंची थीं. दूसरी ओर एक अन्य गर्भवती स्त्री नसरीन खातून को भी वेंटिलेशन से हटा दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, मम्पी और नसरीन दोनों धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट रही हैं. यह योजना बनायी गयी है कि एसएसकेएम के अधिकारी मम्पी को अस्पताल के पास प्रसूता व बच्चा सह परिवार के सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था करेंगे, ताकि छुट्टी मिलने के बाद भी उसकी सेहत पर नजर रखी जा सके. ज्ञात हो कि, सलाइन विवाद के बीच, नसरीन खातून, मम्पी सिंह और मिनारा बीबी को 12 जनवरी की रात को वेंटिलेशन युक्त एम्बुलेंस में मेदिनीपुर से एसएसकेएम लायी गयी थी. तीनों की शारीरिक स्थिति इतनी गंभीर थी कि डॉक्टर भी इस बात को लेकर अनिश्चित थे कि वे जीवित रहेंगे भी या नहीं. यह ज्ञात है कि तीनों प्रसूताओं के गुर्दे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गये थे. रक्त में संक्रमण का स्तर भी बहुत अधिक था. रक्त के थक्का जमने की क्षमता भी लगभग पूरी तरह नष्ट हो गयी. तीनों गर्भवती स्त्रीओं के उपचार के लिए 10 विभागों के 14 विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है. वहीं पीजी अस्पताल पहुंचने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने इन मरीजों के संबंध में भी जानकारी ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सलाइन कांड: मम्पी को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकार ने गंगासागर सेतु के लिए 500 करोड़ रुपये किये आवंटित

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष दुनिया के सभी हिस्सों से लाखों तीर्थयात्री भाग लेते हैं. बुधवार को बजट भाषण में राज्य की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी प्रशासन को हर साल गंगासागर मेला के सफलतापूर्वक आयोजित करने पर गर्व है. उन्होंने कहा कि गंगासागर मेला जाने वाले लोगों को नदी पार होकर जाना पड़ता है, क्योंकि सागरद्वीप क्षेत्र सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है. इसकी वजह से तीर्थयात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इसलिए पश्चिम बंगाल प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक संपर्क प्रदान करने के लिए पिछले बजट में गंगा सागर सेतु के निर्माण की घोषणा की थी. उन्होंने बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही पूरी हो चुकी है और निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उन्होंने बताया कि मूड़ीगंगा नदी पर 4.75 किलोमीटर लंबा गंगासागर सेतु बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष में इस परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासन ने गंगासागर सेतु के लिए 500 करोड़ रुपये किये आवंटित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गला दबा कर हत्या करने के आरोप में युवक अरेस्ट

हावड़ा. बागनान थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर इलाके में एक युवक को अपनी मंगेतर की गला दबा कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मृतका का नाम नरगिस खातून (23) बताया गया है. उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आजाद खान को गिरफ्तार किया है. बुधवार को आरोपी को उलबेड़िया अदालत में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.जानकारी के अनुसार, नरगिस तलाकशुदा थी. पिछले कुछ महीनों से आजाद के साथ उसका प्रेम संबंध था. मंगलवार की रात को आजाद वैलेंटाइंस डे से पहले नरगिस को खरीदारी कराने के बहाने घर से बुलाया और उसे लेकर दामोदर नदी के किनारे पहुंचा. यहां किसी बात पर दोनों उलझ गये. आरोप है कि इसके बाद गुस्से में आकर आजाद ने नरगिस की गला दबा कर हत्या कर दी. उसी समय वहां से एक किसान गुजर रहा था. उसने स्थानीय क्लब के सदस्यों को घटना की समाचार दी. क्लब के लड़के वहां पहुंचे और आजाद को पकड़ लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आजाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि नरगिस शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में आजाद ने उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस का मानना है कि आजाद ने साजिश के तहत हत्या की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गला दबा कर हत्या करने के आरोप में युवक अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घाटाल मास्टर प्लान के लिए 500 करोड़ आवंटित

कोलकाता. पश्चिम मेदिनीपुर में घाटाल क्षेत्र अपनी अजीबोगरीब भौगोलिक स्थिति और नदियों के जटिल नेटवर्क के कारण लगातार बाढ़ की समस्या का सामना करता है. बिना किसी पूर्व सूचना के डीवीसी द्वारा भारी मात्रा में अनियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने के कारण यहां बाढ़ की समस्या और बढ़ जाती है. प्रत्येक वर्ष आने वाली इस बाढ़ की समस्या का समाधान करने के लिए राज्य प्रशासन ने घाटाल मास्टर प्लान तैयार किया था, जिसे बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (एफएमबीएपी) के तहत हिंदुस्तान प्रशासन को प्रस्तुत किया गया था. चूंकि केंद्र प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, इसलिए राज्य प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण योजना के हिस्से के रूप में अपने स्वयं के बजट से क्षेत्र में कई नदियों की ड्रेजिंग की है और 115 किमी नदी ड्रेजिंग के लिए पहले ही 341 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्षों के बाद भी घाटाल मास्टर योजना को केंद्र प्रशासन द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है और इसलिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य प्रशासन इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए स्वयं पहल शुरू की है. यह परियोजना कुल 1,500 करोड़ रुपये की लागत से दो वर्षों के भीतर पूरी होनी है और इस योजना के लिए वर्तमान वर्ष 2025-26 के वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घाटाल मास्टर प्लान के लिए 500 करोड़ आवंटित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोमवार तक एसएससी को दस्तावेज जमा करने की शीर्ष अदालत ने दी अनुमति

कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट द्वारा 26 हजार नौकरियां रद्द करने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा था कि योग्य व अयोग्य उम्मीदवारों की पहचान मुमकिन है. इस पर सीबीआइ ने सकारात्मक जवाब दिया था. जबकि एसएससी की ओर से कोई सटीक जवाब नहीं मिल पाया था. मामले की सुनवाई पूरी हो गयी है. फैसला आने का इंतजार है. इस बीच नया दस्तावेज अदालत में सौंपने के लिए स्कूल सर्विस कमीशन ने शीर्ष अदालत में मामला दर्ज कराया. बुधवार को पूर्व मंत्री परेश अधिकारी की बेटी अंकिता अधिकारी की नौकरी भी हाइकोर्ट के निर्देश पर चली गयी थी. इस फैसले को चुनौती देते हुए वह सुप्रीम कोर्ट गयी थी. सुनवाई के दौरान ही एसएससी ने आवेदन किया कि 26 हजार नौकरियों को रद्द करने के मामले में कुछ नये दस्तावेज वे जमा करना चाह रहे हैं. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने इस पर कहा कि मामले पर लंबी सुनवाई हुई है. कई बार दस्तावेज देने का अवसर दिया गया था. अब नये सिरे से दस्तावेज क्यों देना चाह रहे हैं. हालांकि उन्होंने अगले सोमवार तक सभी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान अंकिता अधिकारी की याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना व न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ ने नियुक्ति में संदेह जताते हुए आवेदन को खारिज कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोमवार तक एसएससी को दस्तावेज जमा करने की शीर्ष अदालत ने दी अनुमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य बजट खोखले वादों का पुलिंदा : शुभेंदु

शुभेंदु ने राज्य प्रशासन के बजट को बताया युवा विरोधी संवाददाता, कोलकाताविधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्य प्रशासन द्वारा पेश बजट को खोखले वादों का पुलिंदा और जनविरोधी बताया और दावा किया कि इसमें स्त्रीओं, बेरोजगार युवाओं और पहाड़ी इलाकों के मूल समुदायों की अनदेखी की गयी है. विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु ने कहा कि यह पूरी तरह से उद्योग विरोधी, जनविरोधी और युवा विरोधी बजट है. बंगाल में दो करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं, लेकिन बजट में रोजगार की कोई घोषणा नहीं है. राज्य बजट में सिर्फ खोखले वादों का पुलिंदा है. उन्होंने कहा कि यह इस तृणमूल प्रशासन का आखिरी बजट है और अगले साल भाजपा का बजट पेश होगा. 20 साल बाद ओडिशा और 27 साल बाद दिल्ली में जय जगन्नाथ हो गया है. अब बंगाल की बारी है. राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सामाजिक कल्याण पर खास ध्यान देते हुए 2025-26 के लिए 3.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया और प्रशासनी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. वहीं, शुभेंदु के नेतृत्व में विपक्षी भाजपा के विधायकों ने बजट पेश किये जाने के दौरान सदन में जमकर हंगामा किया. बजट पर असंतोष जताते हुए भाजपा विधायकों ने सदन से वाकआउट भी किया. शुभेंदु ने केंद्र प्रशासन और राज्य प्रशासन द्वारा किए जाने वाले डीए में अंतर को उजागर करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाये. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विपक्षी विधायकों के व्यवहार की तीव्र निंदा की. राज्य बजट में कोई दम नहीं है : अशोक लाहिड़ी प्रख्यात अर्थशास्त्री और भाजपा विधायक अशोक लाहिड़ी ने कहा कि इस बजट में कोई दम नहीं है, बल्कि यह केवल खोखली शेखी बघारने पर टिका है. उन्होंने कहा कि तृणमूल केवल खोखले वादों का शासन बन गई है. इसने देउचा पचामी परियोजना के लिए मामूली राशि की घोषणा की है. मुझे बताएं कि इतनी छोटी राशि इतनी महत्वाकांक्षी परियोजना को स्थापित करने में कैसे मदद करेगी? यह दर्शाता है कि राज्य प्रशासन खुद इस परियोजना के प्रति गंभीर नहीं हैं. तथाकथित मास्टर प्लान कागजों पर ही रहेगा घाटल मास्टरप्लान और नदी कटाव विरोधी परियोजनाओं के लिए बजट प्रावधानों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उत्तर बंगाल में नदी का कटाव नहीं रुकेगा और तथाकथित मास्टर प्लान केवल कागजों पर ही रहेगा और दिन के उजाले में नहीं दिखेगा क्योंकि प्रशासन के पास ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई रोडमैप नहीं है. राज्य के बजट को उन्होंने किसान विरोधी भी बताते हुए दावा किया कि दुर्घटना लाभ से लेकर फसल बीमा तक कुछ भी घोषित नहीं किया गया है. उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल की उपेक्षा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट में पहाड़ (उत्तर बंगाल) से लेकर जंगलमहल, सुंदरवन क्षेत्र सबकी उपेक्षा की गयी है. बजट में प्रशासनी कर्मियों के लिए डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा पर सुवेंदु ने कहा कि प्रशासनी कर्मचारियों के साथ फिर क्रूर मजाक किया गया है, क्योंकि उनके डीए में केवल चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. शुभेंदु ने कहा कि यह बजट एक धोखा है, जिसमें परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन आवंटित किए बिना नदी कटाव को रोकने के बारे में बहुत कुछ कहा गया है. नंदीग्राम से भाजपा विधायक ने कहा कि यह बजट राज्य के दो करोड़ से अधिक युवाओं के लिए अधिक रोजगार पैदा करने के बारे में कोई दिशा नहीं देता है.उन्होंने कहा कि बजट में उत्तर बंगाल के समग्र विकास के लिए एक शब्द भी नहीं है, इस क्षेत्र को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. श्री अधिकारी ने कहा कि आइसीडीएस कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन प्रदान करने का निर्णय कोई नयी बात नहीं है और यह स्मृति ईरानी द्वारा वर्षों पहले शुरू की गई उसी परियोजना का विस्तार है, जिसे उस समय राज्य द्वारा लागू नहीं किया गया था, लेकिन आवंटन को अन्य उद्देश्यों के लिए निकाल लिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य बजट खोखले वादों का पुलिंदा : शुभेंदु appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top