Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा मेें कुल 34 परीक्षार्थी हुये अनुपस्थित

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने 5 फरवरी से दो केंद्रों पर सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा आरंभ की है. जिसके छठे दिन मंगलवार को दो पालियों में पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 1,983 परीक्षार्थियों में 1,949 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो पालियों में पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-3 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-12 पेपर की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 863 परीक्षार्थियों में 846 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में सेमेस्टर-3 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के सीसी-12 पेपर की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 1,120 परीक्षार्थियों में 1,103 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब बुधवार को संत रविदास जयंती अवकाश के बाद गुरूवार 13 फरवरी को सातवें दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-1 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-4 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में पीजी सेमेस्टर-1 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के सीसी-4 पेपर की परीक्षा ली जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा मेें कुल 34 परीक्षार्थी हुये अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धूमधाम से मनाया जायेगा जिला स्थापना दिवस समारोह

जमुई. अपर समाहर्ता सुभाषचंद्र मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिला स्थापना दिवस समारोह को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में जिला स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाने को लेकर चर्चा की गयी. अपर समाहर्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 21 फरवरी को जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. जिला स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर नगर परिषद जमुई को निर्देश दिया गया है कि स्थापना दिवस समारोह से पहले पूरे शहर की साफ-सफाई बेहतर ढ़ंग से करे. स्थापना दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता, स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता व अन्य मनोरंजक गतिविधि की जायेगी. इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार व विद्यालय के छात्रों को भी भाग लेने का अवसर मिलेगा. समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा और लोगों को प्रशासनी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी व्यवस्था सुचारू रूप से की जाये ताकि यह कार्यक्रम जिलेवासियों के लिए यादगार बन सके. उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सफल बनावें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धूमधाम से मनाया जायेगा जिला स्थापना दिवस समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा से बन रहे खेल मैदान की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : पीओ

अररिया. अररिया सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को प्रखंड के पंचायत रोजगार सेवक, पीटीए व जेई के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें अररिया प्रखंड के फिलहाल बाइस पंचायत में बनने वाले स्पोर्ट्स मैदान के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गयी.अररिया प्रखंड में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीकांत ने स्पोर्ट्स मैदान निर्माण कार्य की प्रगति का बारी-बारी से पंचायत वार समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मनरेगा से प्रखंड के सभी पंचायतों में स्पोर्ट्स मैदान का निर्माण कार्य होना है जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केट बॉल स्पोर्ट्स के लिए अलग अलग मैदान बनाया जाना है. जिसको लेकर पंचायत के मुखिया को ये कार्य सौंपा गया है. उन्होंने बताया कि पांच से छह पंचायतों में स्पोर्ट्स मैदान बनकर तैयार होने वाला है शेष पंचायतों में भी उन्होंने कहा कि दस दिनों के अंदर काम शुरू कर दें. ताकि जल्द से जल्द निर्धारित समय तक ग्राउंड तैयार हो सके. उन्होंने कहा कि पंद्रह तारीख तक हर हाल में काम पूरा कर लेना है. साथ कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि काम के गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होनी चाहिए. जो प्राक्कलन है. उसी के अनुसार कार्य करना है. उन्होंने ये भी बताया कि शेष बचे पंचायतों में स्थल चिह्नित होने के बाद यहां भी स्पोर्ट्स ग्राउंड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगा. मौके पर मनरेगा जेइ रवि कुमार ने बताया कि इस तरह के स्पोर्ट्स मैदान के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं व युवा पीढ़ी को काफी लाभ होगा. मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत रोजगार सेवक व पीटीए मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनरेगा से बन रहे स्पोर्ट्स मैदान की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : पीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ गए परिवार के घर चोरों ने किया हाथ साफ, 5 लाख कैश और गहने लेकर हुए फरार

Bihar News: सीवान के एक दवा व्यवसायी अपने घर में ताला बंद कर अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रयागराज गए थे. घर में ताला लगा होने का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े उनके घर से करीब 5 लाख कैश समेत लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए. दवा व्यवसायी का नाम मनोज तिवारी है और उनका घर सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में है, जहां चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. महाकुंभ से लौटे तो टूटा था घर का ताला चोरों ने दिनदहाड़े बाउंड्रीवाल फांदकर गेट का ताला तोड़ा और फिर इस चोरी को अंजाम दिया. परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे प्रयागराज से लौटे. जब वे घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर नकदी समेत जेवरात चोरी कर ले गए थे. सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस परिजनों ने बताया कि परिवार में नई शादी हुई थी जिसके चलते घर में भारी मात्रा में नकदी और जेवरात रखे हुए थे. जब परिजनों ने नकदी और जेवरात चेक किए तो न तो पैसा था और न ही जेवरात. परिजनों ने घर में हुई भीषण चोरी की घटना की सूचना महादेवा थाने की पुलिस को दी. चोरी की सूचना मिलते ही महादेवा थाने की पुलिस घर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है. Also read :राजगीर के बाद अब औरंगाबाद में होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, सीएम ने जिले को दी 554 करोड़ की सौगात आसपास के लोग हो सकते हैं शामिल परिजनों का कहना है कि चूंकि चोरी शाम को हुई, इसलिए यह तो नहीं बता सकते कि किसने की, लेकिन जिस तरह से दिन में चोरी की गई, उससे लगता है कि इसमें आसपास रहने वाले लोग शामिल हो सकते हैं. Also Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगा महागठबंधन, चिराग के सांसद का दावा  The post महाकुंभ गए परिवार के घर चोरों ने किया हाथ साफ, 5 लाख कैश और गहने लेकर हुए फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mukesh Ambani In Maha Kumbh 2025: मुकेश अंबानी पहुंचे महाकुंभ, परिवार संग संगम में लगाई डुबकी, देखें Video

Mukesh Ambani In Maha Kumbh 2025: मुकेश अंबानी महाकुंभ पहुंचकर अरैल घाट पर अपने परिवार के साथ त्रिवेणी के अरैल घाट में डुबकी लगाई. इस दौरान उनके साथ उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी, बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका, छोटे बेटे अनंत और राधिका भी पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई. हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे मुकेश अंबानी दुनिया के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ संगम में स्नान करने के लिए हेलिकॉप्टर से मेला क्षेत्र पहुंचे. फिर वहां से सुरक्षा व्यवस्था के साथ अरैल घाट पहुंचे और वोट में बैठकर संगम पहुंचे फिर अस्था की डुबकी लगाई. VIDEO | Maha Kumbh Mela 2025: Reliance Industries chairperson Mukesh Ambani, along with his family, takes a boat ride in Sangam. #MahaKumbh2025 #MahaKumbhWithPTI pic.twitter.com/BjusqBD4pk — Press Trust of India (@PTI_News) February 11, 2025 अनिल अंबानी ने भी पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी इससे पहले 27 जनवरी को मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ पहुंचे थे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी. यह भी पढ़ें: Photos: बिहार-यूपी बॉर्डर पर महाजाम, रेलवे स्टेशन भी पूरा पैक, महाकुंभ जाने वालों की देखिए भीड़ वीवीआईपी का जारी है कुंभ स्नान महाकुंभ में वीवीआईपी का पवित्र स्नान जारी है. अबतक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं. The post Mukesh Ambani In Maha Kumbh 2025: मुकेश अंबानी पहुंचे महाकुंभ, परिवार संग संगम में लगाई डुबकी, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: दीदी कैफे चलाकर आत्मनिर्भर बनीं गोमिया की 5 महिलाएं

Success Story|गोमिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में 5 स्त्रीएं मिलकर दीदी कैफे चला रहीं हैं. कभी गरीबी में जीवन यापन करने वाली ये स्त्रीएं दीदी कैफे चलाकर आत्मनिर्भर बन गयीं हैं. इन स्त्रीओं के नाम लीला देवी, प्रमिला देवी, कुसमी देवी, गीता देवी और सुशीला देवी हैं. इन्होंने मिलकर 8 वर्ष पहले गोमिया प्रखंड मुख्यालय के पास वाहन शेड में ‘दीदी कैफे’ शुरू की थी. ये सभी स्त्रीएं ‘कमल आजीविका सखी मंडल’ से जुड़ी हैं. इन स्त्रीओं ने बताया कि ‘दीदी कैफे’ के जरिये ये लोग अब आत्मनिर्भर बन गयीं हैं. हालांकि, इन्होंने यह नहीं बताया कि ये लोग आज कितना कमाई कर रहीं हैं, लेकिन इतना जरूर कहतीं हैं कि 10 हजार रुपये खर्च करके दीदी कैफे की शुरुआत की थी. अब परिवार का भरण-पोषण आराम से हो जाता है. वाहन रखने वाले शेड में चलता है ‘दीदी कैफे’ लीला, प्रमिला, कुसमी, गीता और सुशीला कहतीं हैं कि प्रखंड कार्यालय के पास उनके लिए एक छोटे-से कमरे की व्यवस्था की गयी है. इसी कमरे में वे अपना सामान रखतीं हैं. वाहन रखने के लिए बने शेड में उन्होंने चूल्हा बना रखा है. उसी में खाना बनातीं हैं. इस कैफे में नाश्ता और भोजन का उत्तम प्रबंध करतीं हैं. शेड में ग्राहकों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं शेड में ग्राहकों को बैठाने की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अच्छी बात यह है कि इनके कैफे में आम आदमी से लकर प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू तक भोजन करने आते हैं. यहां ग्राहकों को आसपास के अन्य होटल्स की तुलना में सस्ता भोजन मिलता है. भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी होती है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अपने काम और कमाई से संतुष्ट हैं सभी स्त्रीएं ग्राहकों के बैठने के लिए उचित प्रबंध नहीं होने की वजह से दीदी कैफे चलाने वाली स्त्रीओं को थोड़ी निराशा होती है, लेकिन अपने काम से सभी संतुष्ट हैं. उन्हें इस बात का सुकून है कि वह अपने कैफे में आने वाले लोगों को अच्छा भोजन परोसती हैं. अपनी कमाई से भी वह संतुष्ट हैं. ये स्त्रीएं चाहतीं हैं कि उनके कैफे में बैठने और खाने के लिए उचित व्यवस्था हो. अलग से रसोई बन जाये, तो वह और बेहतर सेवा दे सकतीं हैं. बीडीओ से कैंटीन बनाने की समूह की दीदियों ने की मांग स्त्री समूह की दीदियां कहतीं हैं कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अगर उनकी समस्याओं का समाधान कर दें, तो ग्राहकों को और बेहतर सेवा दे सकेंगी. इस संबंध में पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने कहा कि प्रयास होगा कि एक सुसज्जित कैंटीन बने, ताकि कार्यालय में आने वाले लोग यहां बैठकर जलपान और खाना खा सकें. इस संबंध में जिला प्रशासन से भी बात करेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे. बोकारो जिले की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दीदी कैफे को हर दिन हो जाती है 1500 रुपए की बचत गरीब परिवारों से आने वाली इन स्त्रीओं ने कहा कि दीदी कैफे चलाकर वह खुद तो सशक्त हो ही रहीं हैं, अपने परिवार की भी आर्थिक मदद कर रहीं हैं. दीदी कैफे की हर दिन की कमाई 1500 रुपए के आसपास है. इस तरह एक स्त्री के हिस्से 250 से 300 रुपए आ जाते हैं. सभी स्त्रीएं अपनी कमाई से खुश हैं. इसे भी पढ़ें झारखंड में बनेंगे वंदे हिंदुस्तान के डिब्बे, रेल का पहिया भी बनेगा, चाकुलिया में होगा 3967.84 करोड़ का निवेश 11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट Jharkhand Ka Mausam: 2 डिग्री चढ़ा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम The post Success Story: दीदी कैफे चलाकर आत्मनिर्भर बनीं गोमिया की 5 स्त्रीएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beer Price Hike: गर्मी आते ही महंगी हुई बीयर, कीमतों में 15% की बढ़ोतरी, जेब होगी हल्की

Beer Price Hike: अगर आप तेलंगाना में बीयर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अब अधिक कीमत चुकानी होगी. तेलंगाना प्रशासन ने बीयर की कीमतों में 15% की बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अब हर बोतल या कैन के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा. तेलंगाना प्रशासन का बड़ा फैसला बीयर की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल तेलंगाना में लागू की गई है. प्रशासन ने यह निर्णय तब लिया जब प्रमुख बीयर निर्माता United Breweries ने पिछले महीने तेलंगाना बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (TGBCL) को अपनी बीयर की आपूर्ति रोक दी थी. कंपनी ने सप्लाई रोकने के दो प्रमुख कारण बताए पुरानी मूल्य नीति: 2019-20 से कंपनी की बीयर के बेसिक प्राइस में संशोधन नहीं किया गया था.बकाया भुगतान: TGBCL ने कंपनी की पिछली सप्लाई का भुगतान नहीं किया था, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था. Also Read : प्रशासनी कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशसमाचारी, जानें कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग United Breweries का मार्केट पर प्रभाव United Breweries हिंदुस्तान की सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी है, जो Kingfisher जैसे लोकप्रिय ब्रांड का उत्पादन करती है. कंपनी के पास देश के बीयर मार्केट की 70% हिस्सेदारी है. यह सालाना 12 बोतलों वाले 6 करोड़ बॉक्स बेचती है. तेलंगाना में प्रशासन ही कंपनियों से शराब खरीदती है और फिर इसे खुदरा विक्रेताओं को सप्लाई करती है. ब्रुअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, तेलंगाना में बीयर की कीमत 300 रुपये प्रति बॉक्स थी, जबकि महाराष्ट्र में यह 500 रुपये प्रति बॉक्स है. उपभोक्ताओं पर असर इस कीमत वृद्धि का सीधा असर तेलंगाना के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. प्रशासन के आदेश के मुताबिक, पहले से मौजूद स्टॉक भी नई कीमतों पर ही बेचा जाएगा. इस बढ़ोतरी से राज्य प्रशासन के राजस्व में वृद्धि होगी, लेकिन उपभोक्ताओं को अपनी पसंदीदा बीयर के लिए अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. Also Read : पीएम आवास के लिए बदल गए नियम, जानें क्या हुआ नया बदलाव The post Beer Price Hike: गर्मी आते ही महंगी हुई बीयर, कीमतों में 15% की बढ़ोतरी, जेब होगी हल्की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swapna Shastra: इन सपनों को छिपाकर रखने में ही है भलाई, किसी को बताया तो झेलनी पड़ेगी मुसीबतें

Swapna Shastra: सोते समय व्यक्ति कई तरह के सपने देखता है. कभी ये सपने बहुत अच्छे होते हैं, तो कभी बहुत डरावने. लेकिन स्वप्न शास्त्र में हर सपने का एक खास मतलब जरूर होता है, जो कि आपकी जिंदगी में होने वाली घटनाओं के बारे में आगाह करता है. ऐसे में कुछ सपने हैं, जिन्हें भूलकर भी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए. अगर आप इन सपनों के बारे में किसी को बता देंगे, तो आपको उनके नकारात्मक नतीजे भुगतने पड़ेंगे. इसके अलावा, ये सपने आपकी उन्नति में बाधा भी पैदा करने का काम करती हैं. ऐसे में इन सपनों को गुप्त रखने में ही भलाई होती है. यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: बर्बादी का संकेत देते हैं ये सपने, लव लाइफ पैदा होती हैं दिक्कतें यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: फूटी किस्मत बदलने वाली होती है, तो ही दिखाई देते हैं ये 4 सपने कीमती चीजें स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपने सपने में ढेर सारा धन, कीमती आभूषण और आर्थिक रूप से संपन्न चीजें देख रहे हैं, तो यह बहुत शुभ होता है. यह आपकी जिंदगी में खुशहाली आने का संकेत देता है. ऐसे में इन सपनों को किसी के साथ शेयर करने की भूल नहीं करनी चाहिए. अगर आप इन सपनों के बारे में किसी को बताएंगे, तो इस सपने से मिलने वाला लाभ कम हो सकता है या खत्म हो जाएगा. हरा-भरा बगीचा स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सोते समय अगर आपने सपने में फूलों का बगीचा या फिर हरे-भरे खूबसूरत पेड़ देख रहे हैं, तो ये सपने शुभ संकेत की ओर इशारा करते हैं. यह सपना भविष्य में बहुत बड़ी खुशसमाचारी आने की ओर संकेत करता है. ऐसे में इस सपने को किसी को बताना नहीं चाहिए. अगर आपने इस सपने को किसी के साथ शेयर कर दिया है, तो इससे मिलने वाला लाभ कम हो जाएगा. किसी तरह की दुर्घटना स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में अगर किसी तरह की दुर्घटना, बीमारी या अनहोनी की घटना देख रहे हैं, तो इसका जिक्र दूसरों के साथ करना सही नहीं होता है. ऐसा करने से व्यक्ति की जिंदगी में परेशानी दीवार बनकर खड़ी हो जाती है. इसके अलावा, अगर सपने में भगवान के दर्शन हो रहे हैं, तो भी किसी के साथ शेयर करना नहीं चाहिए. किसी व्यक्ति की मृत्यु स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में किसी की मृत्यु देख रहे हैं, तो भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सपना व्यक्ति की उम्र बढ़ाने की ओर संकेत करता है. ऐसे में अगर आपने इस सपने के बारे में किसी को बताते हैं, तो इससे मिलने वाला लाभ कम हो जाएगा. यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: नींद में दिखाई दे ये सपने, तो समझिए मालामाल होने वाले हैं आप, दूर हो जाएंगी सारी परेशानी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Swapna Shastra: इन सपनों को छिपाकर रखने में ही है भलाई, किसी को बताया तो झेलनी पड़ेगी मुसीबतें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजगीर के बाद अब औरंगाबाद में होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, सीएम ने जिले को दी 554 करोड़ की सौगात

Sports Complex in Aurangabad: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में आज औरंगाबाद जिले में 554 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कुल 195 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 127.43 करोड़ रुपये की लागत से 79 योजनाओं का उद्घाटन और 426.76 करोड़ रुपये की लागत से 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद जिला में नवनिर्मित पंचायत प्रशासन भवन का निरीक्षण कर पुस्तकालय, मुखिया कक्ष, राजस्व कर्मचारी कार्यालय, पंचायत सचिव कक्ष आदि का जायजा लिया. ग्राम पंचायत बेढ़नी स्थित महादलित टोला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना अंतर्गत निर्मित पक्की गली-नली, हर घर नल का जल योजना, आवास योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने जिले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की. सीएम नीतीश ने औरंगाबाद को दी सौगात औरंगाबाद को क्या-क्या मिला सीएम नीतीश ने औरंगाबाद जिले के देव नगर पंचायत में रिंग रोड का निर्माण की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने जिले में बिशुनपुर कैनाल का निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रॉमा सेन्टर का निर्माण, औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य, मदनपुर प्रखंड के चाँद बिगहा ग्राम में केशहर नदी पर चेक डैम का निर्माण, नगर पंचायत, देव में अवस्थित सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुण्ड और रुद्र कुण्ड परिसर से एसएच-101 तक ग्रीनफील्ड सम्पर्क पथ का निर्माण, जिले के मदनपुर, औरंगाबाद, नवीनगर और दाउदनगर समेत कुल 7 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, औरंगाबाद जिले में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण और नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनवाने की घोषणा की. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अस्पताल के हाईटेक भवन का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल के नये और हाइटेक भवन का उद्घाटन किया. इसके निर्माण पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये गये है. सीएम द्वारा उद्घाटन के साथ ही अस्पताल की विधि-व्यवस्था बेहतर हो जायेगी. नये भवन में ही स्वास्थ्य संबंधित लगभग विभाग शिफ्ट हो जायेंगे. ज्ञात हो कि औरंगाबाद जिले के कोने-कोने से लगभग दो हजार मरीज हर दिन सदर अस्पताल पहुंचते है, लेकिन व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने दिया तोहफा The post राजगीर के बाद अब औरंगाबाद में होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, सीएम ने जिले को दी 554 करोड़ की सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिरिराज सिंह मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं, संसद में JDU नेता ने ली BJP नेता की चुटकी

मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू नेता ललन सिंह ने हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चुटकी ले ली. दरअसल ललन सिंह लोकसभा में  सारण से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी के मछुआरों से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह मछली खाते हैं, लेकिन खिलाते नहीं हैं. इस पर सदन में जमकर ठहाके लगे.  राजीव प्रताप रूडी ने क्या पूछा था? मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सारण से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में मछुआरों को प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाने का मुद्दा उठाया. रूडी ने कहा कि बिहार में  लगभग 40 लाख लोग मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. मौसम की वजह से साल में तीन महीने मछली उत्पादन पर प्रतिबंध लगा रहता है. उस समय प्रशासन मछुआरों को आर्थिक सहायता तो देती है लेकिन वह राशि समय पर मछुआरों को नहीं मिल पाता है. इस परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र प्रशासन क्या कर रही है.   ललन सिंह परिस्थितियों की वजह से नहीं मिल पाता लाभ: ललन सिंह इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत 1500-1500 रुपये केंद्र और राज्य प्रशासन मिलकर योगदान करती है. वहीं, 1500 रुपये का योगदान लाभार्थी का होता है. कई बार ऐसी परिस्थिति बन जाती है जिसमें लाभार्थी और राज्य प्रशासन का अंश नहीं मिल पाता है, तब इस योजना का मछुआरों को नहीं हो पाता है.  इसे भी पढ़ें: तारिक अनवर ने उठाया इंडिया गठबंधन पर सवाल तो सपोर्ट में उतरे सिब्बल, बोले- केजरीवाल से क्यों नहीं मांगते जवाब गिरिराज सिंह मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं: ललन सिंह  वही, एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा को बताया कि  बिहार के बाजारों में जो मछली बेची जाती है, उसकी 90 फीसदी हिस्से का उत्पादन बिहार में ही होता है. इस दौरान ललन सिंह ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग मछली खाते हैं, उन्हें पता होगा. गिरिराज सिंह भी खाते हैं, लेकिन खिलाते नहीं है.   इसे भी पढ़ें: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगा महागठबंधन, चिराग के सांसद का दावा  The post गिरिराज सिंह मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं, संसद में JDU नेता ने ली BJP नेता की चुटकी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top