Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hug Day Shayri: बाहों में तेरे…… हग डे पर पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक शायरी

Hug Day Shayri: वैलेंटाइन वीक में हग डे प्रेमी जोड़े के लिए बहुत खास होता है जब वे एक दूसरे के साथ अपने प्यार को गहरा बनाने के लिए एक साथ आते हैं. इस दिन कपल एक दूसरे से गले मिलकर अपने प्यार का इजहार रोमांटिक तरीके से करते हैं जो उनके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है. इस हग डे पर अपने पार्टनर को विश करने के लिए आप कुछ शायरियां भी भेज सकते हैं जो आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका है. इसलिए हम आपके लिए हग डे स्पेशल शायरी लेकर आए हैं जिसे आप अपने पार्टनर के साथ साझा कर सकते हैं और उन्हें अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं. देखा है जबसे तुमको मेरा दिल नहीं है बस में,जी चाहे आज तोड़ दूं दुनिया की सारी रस्में,तेरा साथ चाहता हूं तेरा हाथ चाहता हूंबांहों में तेरे रहना मैं दिन रात चाहता हूं. हैप्पी हग डे एक ही ख्वाहिश, एक ही आरजू है मेरी,तुझे बाहों में भर लूं और जिंदगी गुजार दूं. हैप्पी हग डे एक नयी खुशबु बिखरी हैमहकते हुए फूल में,तुमसे गले मिलने की तमन्नाअधूरी है मेरे दिल में. हैप्पी हग डे Also Read : Valentine Week 2025 : आ गया प्यार के इजहार का महीना, खुल कर सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन वीक एक ख्वाहिश पूरी होइबादत के बगैर,वो आकर गले लगा लेइजाजत के बगैर. हैप्पी हग डे Also Read : Promise Day Shayri : कभी जुदा ना होंगे.. कुछ ऐसे ही शायराना अंदाज में पार्टनर को करें वादे तेरे पास रहना ख्वाहिश है मेरी,तुझे गले लगाना चाहत है मेरीन जाना कभी दूर मुझसे,रब से जो मांगा है, तू वो इबादत है मेरी. हैप्पी हग डे ये सर्द हवाएं कह रही है,तुझे गले से लगा लूँ,छुप जाऊं तेरी बाहों में,और दुनिया को बुला दूं. हैप्पी हग डे बातों-बातों में दिल ले जाते हो,देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो,लेकर बांहों में सारा जहां भुलाते हो हैप्पी हग डे इनपुट :शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Promise Day Special Mehndi Design : प्रॉमिस डे पर अपने प्यार पर अलग व अनोखे अंदाज में करें मोहब्बत की बारिश The post Hug Day Shayri: बाहों में तेरे…… हग डे पर पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक शायरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में डीएम-कमिश्नर और जज तक साइबर ठगों से परेशान, फेक आइडी बनाकर पैसे ऐंठन का कर रहे प्रयास

साइबर ठगों से आम लोग ही नहीं बल्कि बिहार के IAS अफसर और जज तक परेशान हैं. साइबर शातिरों ने भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के बाद अब व्हाट्सएप पर भी उनके नाम से पैसे ऐंठने का प्रयास किया है. वहीं हाईकोर्ट का जज बनकर साइबर फ्रॉड ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के मजिस्ट्रेट से पैसे मांगे. इससे पहले भी कई अधिकारियों के नाम पर फर्जी तरीके से उगाही का प्रयास किया जाता रहा है. पटना हाईकोर्ट के जज के नाम से ठगी का प्रयास पटना हाईकोर्ट के एक जज के नाम पर साइबर शातिरों ने ठगी की कोशिश की है. साइबर फ्रॉड ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के मजिस्ट्रेट को मैसेज भेजकर पैसे मांगे. खुद को हाईकोर्ट का जज बताया. हालांकि मजिस्ट्रेट सतर्क थे और शातिर की मंशा भांपकर वो उसके जाल में नहीं फंसे. हाईकोर्ट की एडिशनल रजिस्ट्रार रचना श्रीवास्तव ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. ALSO READ: ‘हेल्लो, 50000 लेकर नेपाल बॉर्डर आइए…’ बिहार में दोस्तों ने ही छात्र का किया अपहरण, मोबाइल बनी वजह खुद को भागलपुर डीएम बता व्हाट्सएप से पैसे ऐंठने का प्रयास इधर, कुछ दिन पहले ही भागलपुर के डीएम की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने और पैसे ऐंठने का प्रयास साइबर ठगों ने किया था. अब साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप को ठगी के लिए अपना सहारा बनाया है. सोमवार को भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों से पैसे ऐंठने का प्रयास किये जाने की जानकारी दी है. भागलपुर जिला प्रशासन का फेसबुक पोस्ट साइबर थाने में गया मामला भागलपुर जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाला है. जिसमें उल्लेख किया है कि एक अज्ञात नंबर का व्हाट्सएप आइडी जेनरेट कर डीएम के नाम और फोटो का इस्तेमाल किया गया है. उसे ऑपरेट करने वाला साइबर अपराधी खुद को भागलपुर डीएम बताकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है. साइबर थाना को इसकी जानकारी देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है. बाल श्रमिक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कमिश्नर तक को किया परेशान बता दें कि हाल में ही बाल श्रमिक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा का फेसबुक हैक कर लोगों से साइबर ठगी किये जाने के मामले में केस दर्ज कराया गया था. इससे पूर्व भी भागलपुर पुलिस जिला में जिलाधिकारी, कमिश्नर व अन्य पदाधिकारियों के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर आइडी बनाने और पैसे ऐंठने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आ चुका है. The post बिहार में डीएम-कमिश्नर और जज तक साइबर ठगों से परेशान, फेक आइडी बनाकर पैसे ऐंठन का कर रहे प्रयास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाफिंग बुद्धा की मूर्ती घर में लाती हैं खुशियां, घर में रखें इस दिशा में

Feng Shui Tips: वास्तु शास्त्र की तरह ही लोगों के बीच फेंगशुई भी बहुत लोकप्रिय है. फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है और इसमें घर में कुछ शोपीस या सामान रखना बहुत ही शुभ माना गया है. फेंगशुई के माने तो कुछ चीजें घर में रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और इसे घर में अवश्य रखें. इनमें सबसे अधिक महत्व होता है लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा, जो खासतौर पर घर के ड्राइंग रूम में या एक शोपीस के तौर पर हमे रखते है. क्योंकि फेंगशुई के मुताबिक लाफिंग बुद्धा मात्र एक शोपीस ही नहीं है, आपके घर की खुशहाली की चाबी है. आईए जानते हैं कौन हैं लाफिंग बुद्धा? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बौद्ध धर्म को लेकर कई सारे प्रसंग जुड़े हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लाफिंग बुद्धा का प्रसंग अधिक लोकप्रिय माना जाता है. इस प्रसंग के मुताबिक, जापान के होतेई नाम के एक व्यक्ति ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया था. उसने बहुत ही अनुष्ठान तप किया था, जिससे उसने आत्मज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त किया था. आत्मज्ञान की प्राप्ति के बाद होतेई को जोर-जोर से हंसी आने लगी. ऐसा कहा जाता है कि, उन्होंने लोगों को हंसाना ही अपने जीवन का एक लक्ष्य और कर्त्तव्य मान लिया था. तब से उन्होंने कई देशों की यात्रा की और जहां भी गए वहां के लोगों को खूब हंसाया. तब से उनका नाम लाफिंग बुद्धा पड़ गया, जिसका तात्पर्य होता है- हंसते हुए भगवान बुद्ध. वैलेंटाइन डे पर को भूलकर भी गिफ्ट न करें ये चीजें, रिश्तो मे बढ़ सकती है परेशानियां लाफिंग बुद्धा रखने की सही दिशा कौन सी होती है लाफिंग बुद्धा को कहीं भी किसी भी स्थान पर रखना सही नहीं माना जाता है. फेंगशुई की माने तो इसकी सही दिशा में रखने से ही आपको लाभ होता है. लाफिंग बुद्धा घर के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने 30 फिट ऊंचाई पर होना चाहिए. ताकि दरवाजा खुलते ही सबसे पहले उसी पर नजर जाए. इसके अलावा पूर्व दिशा की ओर में लाफिंग बुद्धा को रखना शुभ माना जाता है. लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को यदि बच्चों के स्टडी रूम, अपने ऑफिस, लॉकरमे ,अपनी दुकान, आदि जगहों पर तो आपके जीवन खुशियों से भर जाएगी. The post लाफिंग बुद्धा की मूर्ती घर में लाती हैं खुशियां, घर में रखें इस दिशा में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Thandel Box Office Day 3: मंडे टेस्ट में पास हुई नागा-साई की ‘थंडेल’, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

Thandel Box Office Day 3: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है. चंदू मोंडेती की निर्देशित यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है, जो तेलुगु के अलावा तमिल और हिंदी भाषा में भी रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लवयापा, बैडएस रवि कुमार के साथ-साथ सनम तेरी कसम, पद्मावत और इंटरस्टेलर जैसे मूवीज के री-रिलीज से भी कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. तो चलिए आपको बताते हैं थंडेल ने तीसरे दिन कितनी कमाई की. ‘थंडेल’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? थंडेल का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में नागा और साई हैं. यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही दर्शकों से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. साथ ही थिएटर में भी शो हाउसफुल जा रहे. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन दुनियाभर में 14 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, ओपनिंग डे पर मूवी ने 11.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. जबकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई 12.64 करोड़ रुपये थी. इस तरह फिल्म का नेट कलेक्शन 38.14 रहा. थंडेल की कहानी थंडेल को खास तौर पर दर्शकों से इतना प्यार उसकी कहानी और गानों की वजह से मिल रहा है. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो साल 2018 में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कुछ मछुआरे के गलती से पाकिस्तान बॉर्डर को क्रॉस करने के बाद हिरासत में लिए जाने की सच्ची घटना पर आधारित है. यह भी पढ़े: Thandel Box Office Collection Day 2: नागा चैतन्य की मूवी थंडेल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, लवयापा- बैडएस रविकुमार का निकला दम The post Thandel Box Office Day 3: मंडे टेस्ट में पास हुई नागा-साई की ‘थंडेल’, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं

Beauty Tips: जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है हमारे चेहरे में भी बदलाव नजर आने लगता है. मगर आज के बदलते समय में जीवन शैली में हुए बदलाव के कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लाइफस्टाइल में बदलाव का असर हमारे वजन पर पड़ता है और वजन बढ़ने की समस्या में इजाफा देखा जा रहा है. वजन बढ़ने के कारण चेहरे पर भी फैट जमा हो जाता है और डबल चिन की परेशानी भी हो सकती है. डबल चिन आपकी ओवर ऑल लुक को बिगाड़ सकता है. डबल चिन को दूर करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं और अपने लुक को बेहतरीन बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. फेस एक्सरसाइज डबल चिन को दूर करने के लिए आप एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं. एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं. फेस एक्सरसाइज करने से आपका डबल चिन तो कम होगा है साथ ही साथ ये आपके चेहरे को टोन करने में भी मदद करता है. फेस एक्सरसाइज करने से आपकी जाॅलाइन भी शार्प होती है. यह आपकी लुक को बढ़ाता है. इसके लिए आप नेक रोल्स, फिश फेस जैसे एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं. आप चाहे तो च्युइंग गम भी चबा सकते हैं. ब्यूटी टिप्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें:Tips and tricks for shiny nail: सर्दियों में ऐसे रखें अपने नाखूनों को वेल शेप्ड और खूबसूरत यह भी पढ़ें: 3 Home Remedies for Dry lips: फटे होंठों से पाएं छुटकारा जानें 3 आसान घरेलू उपाय वजन कम करें  अगर आप भी चेहरे पर बढ़ी चर्बी से परेशान हैं तो अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिश करें. आप नियमित तौर पर सही खान-पान पर ध्यान दें और जिन फूड आइटम में फैट की मात्रा अधिक होती है उनको अपने डायट में लेने से बचें. अपने डायट में आप विटामिन और फाइबर अधिक मात्रा में शामिल करें.  मसाज  डबल चिन को हटाने के लिए आप मसाज का सहारा ले सकते हैं. अगर आप नेक मसाज को हर दिन करते हैं तो ये आपके चेहरे पर मौजूद फैट को दूर करने में सहायक है.  यह भी पढ़ें: Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल The post Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025: ट्रेन न तो बस सही… बस कैसे भी पहुंच जाएं महाकुंभ, समस्तीपुर से 200 लोगों का जत्था रवाना

Mahakumbh 2025: देश के अलग-अलग कोनों से लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में आज बिहार के समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था सड़क मार्ग से रवाना हुआ. लोगों का कहना था कि ट्रेनों में हो रही भीड़ के कारण हमलोगों ने सड़क मार्ग को चुना है. जिले के कल्याणपुर प्रखंड से बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 200 से अधिक लोगों का जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ है. महाकुंभ के साथ ही वे लोग अयोध्या, काशी, चित्रकूट और विंध्याचल में भी दर्शन करेंगे.  किसी तरह प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं श्रद्धालु श्रद्धालुओं का जत्था अलग-अलग बसों और छोटे वाहनों से झंडा बैनर लगा कर जिले से रवाना हुए हैं. प्रयागराज में जुट रही बेकाबू भीड़ के बावजूद भी लोगों की भक्ति कम नहीं हो रही है. लोग इस 144 साल बाद बनने वाले महायोग में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाना चाहते हैं. हालांकि, प्रयागराज और आसपास के जिलों में सड़क मार्ग पर ट्रैफिक अत्यधिक है. लंबी-लंबी जाम लग रही हैं. 24-30 घंटे से गाड़ियां फंसी हैं. प्रशासन लोगों से वापस जाने के की अपील कर रही है. इसके बावजूद भी लोगों की आस्था कमजोर नहीं पड़ रही है. लोग किसी न किसी माध्यम से बस प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ट्रेन छूटने पर यात्रियों ने किया हंगामा भीड़ का आलम मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी देखने को मिला. सोमवार शाम को पवन एक्सप्रेस छूटने पर यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. एसी-2 से लेकर थर्ड एसी व स्लीपर के करीब 100 ऐसे यात्री नहीं चढ़ पाए, जिनका टिकट पहले से कन्फर्म था. धक्का-मुक्की और भीड़ के कारण यात्री कोच के गेट तक भी नहीं पहुंच सके. जिसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय व सीआइटी कार्यालय में यात्रियों ने हंगामा किया. यात्री दूसरी व्यवस्था करने या पैसा वापसी की मांग पर अड़े थे. ALSO READ: Video: महाकुंभ जाने वाले लोग तोड़फोड़ पर उतरे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के शीशे को ट्रेन से किया अलग The post Mahakumbh 2025: ट्रेन न तो बस सही… बस कैसे भी पहुंच जाएं महाकुंभ, समस्तीपुर से 200 लोगों का जत्था रवाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parenting Tips: बच्चों को अच्छी सीख देने की कोशिश में कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे 

Parenting Tips: बच्चों को अच्छी परवरिश देना एक चुनौती पूर्ण काम है. हर माता-पिता यह सोचते हैं कि वह अपने बच्चों को अच्छी सीख और संस्कार दें ताकि वह बड़ा होकर एक अच्छा इंसान बन सके. कभी-कभी बच्चों के साथ माता-पिता बहुत ही सख्त हो जाते हैं. बच्चों को अच्छी सीख देने के दौरान माता पिता कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसका परिणाम उन्हें आगे देखने को मिलता है. अपने बच्चों की परवरिश करने के समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए नहीं तो यह बच्चों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बातों के बारे में. बच्चों के व्यवहार के लिए डांटना छोटे बच्चों में सही और गलत की समझ नहीं होती है. इस वजह से वह कभी-कभी सही व्यवहार नहीं कर पाते हैं. अगर आपका बच्चा इस तरह का बर्ताव करता है तो आप उसे डांटे नहीं बल्कि प्यार से समझाएं. पैरेंटिंग से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Parenting Tips: माता-पिता को भूलकर भी बच्चों को नहीं बतानी चाहिए यह बातें, बिगड़ सकती हैं बच्चों की आदतें यह भी पढ़ें:Parenting Tips: शिशु इन गलतियों की वजह से बन जाते हैं मां-बाप के दुश्मन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे? उनके सामने उदाहरण बने  अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को सीख देने में लगे रहते हैं और अपनी जिंदगी में उन बातों को फॉलो नहीं करते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा अनुशासित बने तो अपने जीवन में भी उन बातों को उतारे और उनके सामने एक उदाहरण के तौर पर पेश आए.  लालच देने से बचें  जब शिशु किसी बात को नहीं मानता है तब कुछ पेरेंट्स उन्हें कुछ चीजों का लालच देते हैं. ये करना बिल्कुल भी सही नहीं है. ऐसा करने से शिशु के मन में यह भावना आ जाती है कि उसे जब कुछ मिलेगा तब ही वह सही तरीके से व्यवहार करेगा. दूसरों से तुलना करने से बचें अपने बच्चों की तुलना दूसरे शिशु या फिर उनके भाई-बहन से करने से बचें. इस तरह की तुलना उन्हें सही रूप से आगे बढ़ने नहीं देती है और उनमें हीन भावना आ सकती है. यह भी पढ़ें: Parenting Tips : पॉजिटिव पैरेंट्स बनने के लिए क्या करना चाहिए, जानें पेरेंटिंग टिप्स में The post Parenting Tips: बच्चों को अच्छी सीख देने की कोशिश में कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के CM School Of Excellence में आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

रांची : झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत चल रहे विद्यालयों में आवेदन की करने तारीख बढ़ा दी गयी है. अगर आपने अभी तक इन स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है तो 20 फरवरी तक अप्लाई कर लें. क्योंकि इसके बाद आवेदन की तारीख नहीं बढ़ेगी. 16 हजार से अधिक रिक्त सीटों के लिए चल रहे नामांकन के लिए पहले आवेदन की तारीख 10 फरवरी तक निर्धारित की गयी थी. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में क्या-क्या हैं सुविधाएं गौरतलब है कि झारखंड में अभी 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं. आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ाकर 4 हजार से अधिक करने की योजना है. राज्य प्रशासन द्वारा चालू यह योजना पूरी तरह सीबीएसई पैटर्न पर चलाए जाते हैं. हर स्कूल में लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, मैथ्स लैब, पुस्तकालय के साथ-साथ स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है. साथ ही साथ छात्रों के शारीरिक विकास के लिए हर विद्यालयों में स्पोर्ट्सकूद की पूरी सुविधा की गयी है. झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें सबसे अधिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस रांची में सबसे अधिक 05 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजधानी में संचालित हैं. इसके अलावा बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में 3 उत्कृष्ट विद्यालय हैं. उसी तरह दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, साहिबगंज 4 उत्कृष्ट विद्यालय हैं. इन स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ाई होती है लेकिन अंग्रेजी बोलने पर खास ध्यान दिया जाता है. बता दें कि इस स्कूल की शुरुआत निजी स्कूलों को बेहतर शिक्षा के मामले में टक्कर देने के लिए की गयी थी. Also Read: 11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट The post झारखंड के CM School Of Excellence में आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC की परीक्षा में बिहार के इस यूनिवर्सिटी का दिखा जलवा, 300 से अधिक छात्र एकसाथ बने अधिकारी

BPSC ने हाल में एक प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी किया तो भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय(बीएयू) सबौर का इसमें जलवा दिखा. इस एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी के 300 से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में बाजी मारी है. इस विश्वविद्यालय के 300 से अधिक विद्यार्थी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी(एसडीएओ) और प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) के पदों पर चयनित किये गये हैं. सीएम ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया इन चयनित अभ्यर्थियों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से नियुक्ति पत्र पटना में दिया गया. छात्रों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में कृषि विभाग में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय में शिक्षा व शोध के उच्चतम स्तर को साबित करता है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने इस सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं यहां के शिक्षकों के लगन को दिया है. ALSO READ: ‘हेल्लो, 50000 लेकर नेपाल बॉर्डर आइए…’ बिहार में दोस्तों ने ही छात्र का किया अपहरण, मोबाइल बनी वजह कुलपति ने सफलता की वजह बतायी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त वर्ष 2024 में इन पदों के परीक्षा की तैयारी के लिए सतत मार्गदर्शन, लिखित परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए लंबी अवधि तक मॉक इंटरव्यू भी आयोजित कराया गया. तैयारी के इन कार्यक्रमों को आयोजित कराने में विश्वविद्यालय के प्रतियोगी परीक्षा एवं मार्गदर्शन सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के इन कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के वर्तमान अध्ययनरत एवं पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं द्वारा भी हिस्सा लिया गया. विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को भी विशेष तौर पर खुलवाया गया था कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को भी परीक्षा के समय लगातार दिन-रात खुलवाने की व्यवस्था की गयी. वीसी ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के छात्र-छात्राओं द्वारा इतनी बड़ी संख्या में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. The post BPSC की परीक्षा में बिहार के इस यूनिवर्सिटी का दिखा जलवा, 300 से अधिक छात्र एकसाथ बने अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama Serial Update: प्रेम ने खोला राज- क्यों करता है अपने पिता से नफरत, इस वजह से पराग की पत्नी गायत्री ने किया था सुसाइड

Anupama Serial Update: राजन शाही के शो अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम को पता चलता है कि मोटी बा ने अपनी बीमारी का नाटक किया, ताकि वह घर छोड़ ना कर जाए. प्रेम को ये जानकर बेहद गुस्सा आता है कि मोटी बा ने उसे धोखा दिया है. वह फैसला करता है कि राही के साथ शादी के बाद वह इस घर में नहीं रहेगा. प्रेम, राही को फोन करके बताता है कि वह शादी के बाद अलग रहेंगे. राही उससे पूछती है उसके इस फैसले के पीछे वजह क्या है. प्रेम बताएगा क्यों करता है वह अपने पिता से नफरत अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही को बताता है कैसे मोटी बा ने उससे झूठ बोला. राही उसे समझाती है कि इसके पीछे कोई वजह होगी, लेकिन प्रेम कुछ समझने के लिए तैयार नहीं होता. राही उससे पूछती है कि वह पराग से इतनी नफरत क्यों करता है. प्रेम उसे बताता है कि उसके पिता की वजह से उसकी मां गायत्री ने अपनी जान ले ली. प्रेम बताता है कि ख्याति उसके पिता पराग की असिस्टेंट थी. हालांकि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. इस वजह से पराग ने गायत्री से दूरी बना ली. प्रेम ने कहा कि वह उस समय छोटा था, लेकिन वह अपने माता-पिता के बीच बढ़ते तनाव को देख पा रहा था. इस वजह से हुई थी प्रेम की मां की मौत प्रेम ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उसकी मां डिप्रेशन में चली गई. हालांकि एक दिन उसकी मां का दुख इतना बढ़ गया कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर अपनी जान ले ली. ये जानकर राही हैरान हो जाती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और राही की शादी रस्में शुरू हो जाती है.मोटी बा कहती है परंपरा के अनुसार, दुल्हन के पिता को पहले दूल्हे के पैर धोने चाहिए. मोटी बा कहती है कि राही के पिता नहीं है तो ऐसे में बाबूजी को प्रेम के पैर धोने चाहिए. अनु ये सुनकर कहती है कि बाबूजी नहीं बल्कि वह ये रस्म करेगी क्योंकि वह राही की मां है. यह भी पढ़ें- Anupama: ख्याति नहीं ये है प्रेम की असली मां, मरने से पहले राही से अपने पोते की शादी करवाना चाहती है मोटी बा यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा The post Anupama Serial Update: प्रेम ने खोला राज- क्यों करता है अपने पिता से नफरत, इस वजह से पराग की पत्नी गायत्री ने किया था सुसाइड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top