Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एमएससी इंवायरनमेंट साइंस और डिजास्टर मैनेजमेंट में नामांकन के लिए आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल

धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के जिन पाठ्यक्रमों में अधिक संख्या में सीटें रिक्त हैं, उन्हें भरने की प्रक्रिया फिर शुरू की है. इन कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. चांसलर पोर्टल मंगलवार, 11 फरवरी से खुलेगा. वहीं 17 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इस नामांकन प्रक्रिया के तहत इमामुल हई खान लॉ कॉलेज, बोकारो में एलएलबी (तीन वर्ष) और बीए एलएलबी (पांच वर्ष) पाठ्यक्रमों के लिए क्रमशः 61 और 72 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं बीबीएमकेयू के पीजी विभाग में एमएससी इंवायरनमेंट साइंस और डिजास्टर मैनेजमेंट में 23 सीटें और आरवीएस कॉलेज, चास, बोकारो में बीबीए के लिए 31 सीटें उपलब्ध हैं. मेरिट सूची का प्रकाशन 18 फरवरी को होगा. दस्तावेज़ सत्यापन 18 से 24 फरवरी के बीच होगा. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 फरवरी है. उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए विश्वविद्यालय के हेल्प डेस्क पर ईमेल भेजकर पर संपर्क कर सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एमएससी इंवायरनमेंट साइंस और डिजास्टर मैनेजमेंट में नामांकन के लिए आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अग्निकांड : बोलपुर में दो लोगों की मौत, तारातला में 25 झोपड़ियां राख

संवाददाता, कोलकाता तारातला में केपीटी कॉलोनी के पास बस्ती में सोमवार शाम भीषण आग लगने से अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गयी. घटना शाम 7.15 बजे की है. सूचना पाकर छह अग्निशमन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गये. इस अग्निकांड में लगभग 25 झोपड़ियों के पूरी तरह से जलकर राख होने का अनुमान है. आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम एवं स्थानीय पार्षद अनवर खान भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उधर, बीरभूम जिले के बोलपुर थाना इलाके के बांधगोड़ा मोड़ के पास सोमवार देर शाम एक बहुमंजिली इमारत में लगी भयावह आग के कारण क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. आग की चपेट में आने से दो लोगों के मारे जाने की सूचना है. अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया. पूरी बस्ती आग की लपटों में घिर गयी. एक के बाद एक तेज आवाज आने लगी. जिसके बाद आग की लपटों ने भयावह रूप धारण कर लिया. झोपड़ी में मौजूद लकड़ी एवं अन्य फर्नीचर भी आग की चपेट में आ गये. अग्निशमन कर्मियों द्वारा तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की समाचार नहीं है. पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगी प्रशासन : मेयर घटनास्थल पर पहुंचे मेयर फिरहाद हकीम ने कहा: सैकड़ों गरीब परिवार इस तरह की बस्तियों में रहते हैं. इस तरह आग लगने से गरीब लोगों को भारी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन एवं निगम की टीम पीड़ित परिवारों के साथ है. प्रशासन की तरफ से जितना संभव हो सकेगा, मदद की जायेगी. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग किस कारण से लगी. पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं आग लगने की समाचार मिलते ही स्थानीय पार्षद अनवर खान वहां पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्या को सुना. अनवर खान ने बताया कि इस अग्निकांड में पीड़ितों की मदद में वे लगे हुए हैं. आसपास के इलाकों में पीड़ित परिवारों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था की गयी है. सभी पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी. वहीं अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा. गौरतलब है कि शनिवार रात को महानगर के नारकेलडांगा इलाके में बस्ती में भयावह आग लग गयी थी. यहां भी काफी संख्या में झोपड़ियां राख हो गयीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अग्निकांड : बोलपुर में दो लोगों की मौत, तारातला में 25 झोपड़ियां राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों को घेरा

गोपालपुर इस्माईलपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर इस्माईलपुर प्रखंड के विभिन्न गांव के ग्रामीण युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया. प्रखंड कार्यालय में चल रही पंचायत समिति की बैठक में प्रदर्शनकारी पहुंच गये. अधिकारियों व कर्मियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने लगे. आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि यहां दाखिल खारिज, जाति, आय, निवास व परिमार्जन सहित आवास योजना में अवैध वसूली बिचौलिया करते हैं. समय रहते अधिकारी संज्ञान नहीं लेंगे, तो हम लोग तालाबंदी कर आंदोलन करेंंगे. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बाढ़ राहत में जीआर राशि, दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य योजनाओं में बिना चढ़ावा कोई काम नहीं होता है. दलाल के माध्यम से रुपया लेकर पंचायत स्तर पर आरटीपीएस या प्रखंड स्तर का आरटीपीएस पर कार्य होता है. प्रदर्शनकारियों ने दलालों के माध्यम से वसूली का रेट भी बताया. ग्रामीण रंभा देवी ने बताया कि हम लोगों से साढे तीन-तीन हजार रुपये यह कह कर लिया गया कि आपका नाम आवास योजना में जोड़ दिया जायेगा. युवा राजा कुमार, सुबोध कुमार, प्रिंस कुमार यादव, कुलो मंडल, रवि कुमार, राजेश साह, राकेश कुमार, रोशन कुमार यादव ने बताया कि यहां म्यूटेशन के लिए 10 से 20 हजार, राशन कार्ड के लिए दो से तीन हजार, शौचालय के नाम पर दो से तीन हजार, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में 500 से 1000 रुपये, रोजगार कार्ड के नाम पर 1000 से 2000 रुपये, राशन कार्ड में नाम जोड़ने व कटवाने में 1000 रुपये, जाति, आय, निवास में 500 रुपये की वसूली होती है. प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, जिप सदस्य विपिन मंडल, उप प्रमुख ने लोगों को समझने का प्रयास किया. बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सीओ गौरव प्रकाश ने कहा कि पूर्व के मामले की मेरे पास कोई जानकारी नहीं है. अंचल कार्यालय के नाम से किसी तरह की उगाही होती है, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी. मैंं पिछले सप्ताह ही यहां योगदान दिया है. जीआर राशि वितरण में अनियमितता की जांच की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों को घेरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गलत तरीके से नौकरी पाने वालों को बाहर किया जा सकता है: सुुप्रीम कोर्ट

शिक्षक नियुक्ति. हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर 124 याचिकाओं पर सुनवाई पूरी शीर्ष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा कोलकाता/ नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक नियुक्ति मामले में सोमवार को कहा कि जिन लोगों को ‘गलत तरीके से’ नौकरी मिली है, उन्हें ‘बाहर किया’ जा सकता है. इसी के साथ उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के प्रशासनी और प्रशासनी सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों व गैर शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार देने के कलकत्ता हाइकोर्ट के 22 अप्रैल, 2024 के निर्णय के खिलाफ याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा: दलीलें सुनी जा चुकी हैं. फैसला सुरक्षित रखा जाता है. पीठ उस समय नाराज हो गयी जब कुछ अभ्यर्थियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय के कथित नेतृत्वक पूर्वाग्रह का मुद्दा उठाया. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने (उच्च न्यायालय का हिस्सा रहते हुए) कथित नियुक्ति घोटाले की सीबीआइ जांच का आदेश दिया था. दवे ने कहा कि यह तथ्य है कि उक्त न्यायाधीश (गंगोपाध्याय) ने कुछ नेतृत्वक निर्णय लिया था. जब प्रधान न्यायाधीश ने दवे को उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ दलीलें देने से रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा: यह न्यायपालिका के लिए अरुचिकर है. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय बाद में नेतृत्व में शामिल हो गये. प्रधान न्यायाधीश ने कहा: श्रीमान दवे. यह अस्वीकार्य है. हमने इस मामले में निष्पक्षता से कार्यवाही शुरू की है. न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा: हम नेतृत्वक चर्चा में नहीं, बल्कि सबूतों में जा रहे हैं.हिंदुस्तान में कानून यह है कि अवैध रूप से एकत्र किये गये सबूत भी स्वीकार्य हैं. पीठ ने उच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध 124 याचिकाओं पर सुनवाई की जिनमें एक पश्चिम बंगाल प्रशासन द्वारा दायर की गयी याचिका है. दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व करते हुए मुकुल रोहतगी, रंजीत कुमार, अभिषेक सिंघवी, दुष्यंत दवे, पीएस पटवालिया, राकेश द्विवेदी, मनिंदर सिंह, श्याम दीवान, प्रशांत भूषण, मीनाक्षी अरोड़ा और करुणा नंदी समेत वरिष्ठ वकीलों ने मामले में बहस की. प्रधान न्यायाधीश ने इस मामले की जांच करने वाले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) और पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के वकीलों से उन व्यक्तियों का आंकड़ा मांगा जिन्हें गलत तरीके से नियुक्ति मिली है. कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआइ ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी. हाइकोर्ट ने 25,753 पदों पर नियुक्तियां रद्द की हैं हाइकोर्ट ने ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और ‘रैंक-जंपिंग’ जैसी अनियमितताओं का हवाला देते हुए 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति को अमान्य करार दिया था. पिछले साल सात मई को शीर्ष अदालत ने राज्य के स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा की गयी नियुक्तियों पर उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी थी. हालांकि, शीर्ष अदालत ने सीबीआइ को मामले में अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी थी. यह मामला पश्चिम बंगाल एसएससी द्वारा आयोजित 2016 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर आधारित है, जिसमें 24,640 पदों के लिए 23 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे और कुल 25,753 नियुक्ति पत्र जारी किये गये थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गलत तरीके से नौकरी पाने वालों को बाहर किया जा सकता है: सुुप्रीम कोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधायकों के साथ बैठक में ममता ने कहा- 2026 में दो तिहाई सीटें जीत कर फिर सत्ता में आयेगी तृणमूल

संवाददाता, कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र शुरू हुआ है. बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विधानसभा परिसर में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान सुश्री बनर्जी ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि 2026 में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में हम अपने दम पर दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आयेंगे. कांग्रेस के पास यहां कुछ भी नहीं है. हम अपने दम पर यहां जीतेंगे. हमें यहां किसी से समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक के दौरान कहा कि अगर (कांग्रेस और आप) दोनों दलों ने मिलकर काम किया होता तो नतीजे अलग होते. बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि ‘दीदी’ (ममता बनर्जी) को लगता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब पांच फीसदी वोट मिलने से नतीजों पर असर पड़ा, जिसकी वजह से आप वहां हार गयी. उन्होंने बताया कि तृणमूल प्रमुख ने कहा है कि अगर कांग्रेस ने थोड़ा लचीलापन दिखाया होता और आप के साथ चुनावी समझौता किया होता तो नतीजे अलग होते. उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में भी आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया. उनका मानना है कि अगर दोनों गठबंधन सहयोगी एक साथ चुनाव लड़ते तो हरियाणा में भाजपा सत्ता में नहीं लौटती. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को नहीं लगता कि बंगाल में भी यही स्थिति होगी, क्योंकि अन्य विपक्षी दलों के पास भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए संगठनात्मक ताकत नहीं है. उल्लेखनीय है कि भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में लौटी है. उसने आप प्रशासन को करारी शिकस्त देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के कुछ सबसे बड़े नेताओं को हराया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधायकों के साथ बैठक में ममता ने कहा- 2026 में दो तिहाई सीटें जीत कर फिर सत्ता में आयेगी तृणमूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन कोई बड़ी शिकायत नहीं : बोर्ड

66 परीक्षार्थी अस्पताल से दे रहे हैं इम्तिहान संवाददाता, कोलकाता राज्य में सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू हुई. यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी. माध्यमिक शिक्षा पर्षद के एक अधिकारी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व निर्बाध तरीके से संपन्न हुई है. कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि अस्वस्थता के चलते इस साल 66 परीक्षार्थी अस्पताल से परीक्षा दे रहे हैं. इनमें छह मुर्शिदाबाद से हैं. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने बताया कि इस वर्ष राज्यभर में 2,683 केंद्रों पर आयोजित की जा रही परीक्षा में करीब 9.84 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. श्री गांगुली ने बताया कि सुबह 11 बजे शुरू हुई तीन घंटे की परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना या बड़ी शिकायत के सुचारू रूप से संपन्न हुई. बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मालदा जिले के सभी 122 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कवरेज से लैस किया गया है. मालदा जिले में विशेष निगरानी उपाय लागू की गयी है, क्योंकि 2021-2023 में सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों के कथित प्रसार की घटनाएं सामने आयी थीं. हालांकि वे फर्जी पायी गयी थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन कोई बड़ी शिकायत नहीं : बोर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्यपाल ने ममता को दूरदर्शी व गतिशील नेता बताया

गवर्नर के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट अधिवेशन शुरू, राज्य प्रशासन की उपलब्धियों की तारीफ संवाददाता, कोलकाताराज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस के अभिभाषण के साथ ही राज्य विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया. बजट सत्र 19 फरवरी तक चलेगा. सोमवार को राज्यपाल विधानसभा में पहुंचे. नियमानुसार विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल को लेकर सदन कक्ष में पहुंचे. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के कुछ हिस्से का पाठ बांग्ला में किया. इसके बाद अंग्रेजी में ही उन्होंने सदन को संबोधित किया. सदन में राज्यपाल ने पिछले एक साल में राज्य प्रशासन की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ‘दूरदर्शी, उद्यमशील और गतिशील नेता बताया. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्यपाल की इस बात का विरोध किया. विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने पारंपरिक अभिभाषण में डॉ बोस ने हाल में संपन्न ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ का उल्लेख करते हुए इसे काफी सफल बताया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित निवेश के जमीन पर उतर जाने के बाद आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बंगाल के युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा. डॉ बोस ने कहा कि पिछले एक साल में राज्य में कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण रही है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायकों ने ‘आरजी कर, आरजी कर’ का नारा लगाया. गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले साल एक जूनियर स्त्री चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. राज्यपाल ने राज्य प्रशासन के जल प्रकल्पों का भी उल्लेख किया. जिस पर शुभेंदु अधिकारी ने सदन में कटाक्ष भी किया. श्री अधिकारी ने कहा कि केंद्र के जल जीवन मिशन योजना का नाम बदल कर ‘जल स्वप्नों’ रखा गया है. इसलिए केंद्र प्रशासन इस योजना के लिए राज्य को फंड मुहैया नहीं करवा रही है. कर्मश्री व बांग्लार बाड़ी योजना का किया उल्लेख राज्यपाल ने कहा: राज्य प्रशासन ने पिछले 13 वर्षों में अल्पसंख्यक आबादी के लाभ के लिए शिक्षा, मदरसों के आधुनिकीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्थायी आजीविका पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई पहल की है. उन्होंने कहा कि वित्तीय मुश्किलों एवं केंद्रीय धनराशि के नहीं मिलने के बाद भी राज्य प्रशासन रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आवास के प्रति प्रतिबद्ध बनी रही है. बोस ने कहा: राज्य ने ‘कर्मश्री’ और ‘बांग्लार बाड़ी (ग्रामीण)’ योजनाएं शुरू की हैं, जिनका वित्तपोषण पूरी तरह से उसके अपने संसाधनों से होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्यपाल ने ममता को दूरदर्शी व गतिशील नेता बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news देवगिरी पहाड़ जगरिया के आश्रम पर पथराव, बाल-बाल बचे स्वामी संतोष आनंद

शाहकुंड प्रखंड के देवगिरी पहाड़ी जगरिया के अखंड संकीर्तन स्थल पर सोमवार के दोपहर आसपास के सैकड़ों स्त्री-पुरुषों ने अचानक पथराव कर दिया. रोड़ेबाजी में स्वामी संतोष आनंद बाल-बाल बच गये. वे भाग कर आवास में छिप गये. रोड़ेबाजी के दौरान स्वामी जी के शिष्य मकंदपुर निवासी कौशल यादव को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पीटा और जख्मी कर दिया. उनके दूसरे महंत भी जख्मी हुए हैं. जख्मी कौशल यादव का इलाज सीएचसी में हुआ. सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया. स्थानीय लोगों के आक्रोश को देख थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और गांधीनगर गांव के दो-तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाना के लिए निकल गये. इस पर गांधीनगर गांव की सैकड़ों स्त्रीएं शाहकुंड मुख्य बाजार में पुलिस गाड़ी को घेर ली और आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगीं. पुलिस पर स्त्रीओं से मारपीट करने का आरोप लगा थाना में अड़े ग्रामीणशाहकुंड पुलिस व स्थानीय लोगों ने स्त्रीओं को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. आधे घंटे तक मुख्य सड़क जाम रहा. आक्रोशित स्त्रीएं शाहकुंड थाना पहुंच गयी, जहां दो-तीन बेहोश हो गयीं. पानी का छिड़काव कर स्त्रीओं को होश में लाया गया. स्त्रीओं के आक्रोश को देख अकबरनगर सहित जिला मुख्यालय से पुलिस के जवान बुलाये गये. पुलिस बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. हालांकि, आक्राेशित स्त्रीएं हिरासत में लिए युवक को छोड़ने की मांग पर थाना में अड़ी रहीं. स्त्रीओं का कहना था कि पुलिस ने उनलोगों से मारपीट की, जिसमें दो-तीन बेहोश हो गयीं. इधर, थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने बताया कि जख्मी कौशल यादव के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. स्त्रीओं के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गयी है. क्या है मामला देवगिरी पहाड़ी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए घेराबंदी करने संबंधी पत्र अंचल प्रशासन को आया हुआ है. पत्र के आलोक में अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी की जा रही थी. मापी को देख गांधीनगर गांव की स्त्रीओं में देवगिरी पहाड़ी के स्वामी संतोष आनंद के प्रति रोष गहरा गया. ग्रामीणों को शक है कि स्वामी के रहने से पहाड़ की मापी हो रही है, अब हमलोग कहां जायेंगे. पहाड़ की जमीन पर सैकड़ों लोग आवास बना कर वर्षों से रह रहे हैं. इसी आक्रोश में ग्रामीणों ने आश्रम पर पथराव शुरू कर दिया. जमीन मापी के समय स्थानीय अधिकारी और पुलिस जवान नहीं थे. देवगिरी पहाड़ी पर स्वामी संतोष आनंद योग की शिक्षा प्रदान करते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news देवगिरी पहाड़ जगरिया के आश्रम पर पथराव, बाल-बाल बचे स्वामी संतोष आनंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कब से दिखेगा असर?

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड के सभी जिलों में आज (11 फरवरी) से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके बाद दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह में हल्की धुंध रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का हल्का असर कुछ दिनों में दिख सकता है. चतरा रहा सबसे अधिक ठंडा पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.3 डिग्री सेसि और सबसे कम तापमान चतरा में 7.2 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेसि रहा. यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेसि और पिछले 24 घंटे में 3.1 डिग्री सेसि अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेसि रहा. जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेसि कम रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेसि अधिक रहा. पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर उत्तर अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा गया है. इसका उत्तर हिंदुस्तान में तीन से चार दिनों में असर पड़ सकता है. इसका हल्का असर झारखंड में भी दो से तीन दिन बाद पड़ सकता है. शहर व तापमान (डिग्री सेल्सियस में) शहर——-अधिकतम—–न्यूनतमरांची——–29.8—–10.6जमशेदपुर—–32.8—–10.4मेदिनीनगर—–33.0—–09.5बोकारो——-31.1—–09.5बोकारो—–31.1—–09.5चाईबासा—–33.8—–10.6सरायकेला—–34.3—–11.1गढ़वा—–29.6—–07.3चतरा—–26.5—–07.2 ये भी पढ़ें: Shibu Soren Health Checkup: शिबू सोरेन दिल्ली में करा रहे स्वास्थ्य की जांच, विशेष विमान से लेकर गए थे सीएम हेमंत सोरेन The post Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कब से दिखेगा असर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परीक्षा पे चर्चा 2025: PM Modi की पाठशाला में शामिल हुआ खूंटी का सूरज मुंडा, प्रधानमंत्री ने छात्रों को दिए गुरुमंत्र

Pariksha Pe Charcha 2025: रांची-खूंटी में अड़की प्रखंड के खेसारीबेरा गांव के सूरज मुंडा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में शामिल होने का गौरव मिला. सूरज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सालगाडीह, तमाड़ का छात्र है. परीक्षा पे चर्चा में शामिल विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन पर चर्चा की और सफलता के गुरुमंत्र दिए. क्वालिटी एजुकेशन का परिणाम-चमरा लिंडा झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सूरज को प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल किये जाने को राज्य प्रशासन के प्रयासों का परिणाम बताया. चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड प्रशासन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति और अनुसूचित वर्गों के उत्थान के लिए की जा रही कोशिशों का परिणाम है कि राज्य के प्रशासनी विद्यालयों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है. पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हिनू में परीक्षा पे चर्चा रांची-केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक कार्यालय रांची की पहल पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हिनू में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गयी. इसमें करीब 400 विद्यार्थी शामिल हुए. इस अवसर पर प्राचार्य चंदन कुमार चौधरी, उप प्राचार्या नमिता भंज, विजेंद्र कुमार, मो रजा आलम और संजय कुमार उपस्थित थे. डीएवी नंदराज में परीक्षा पे चर्चा का प्रसारण रांची-डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गयी. विद्यार्थियों ने संवाद को ध्यान से सुना और परीक्षा संबंधी अपनी चिंताओं का समाधान पाया. प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी. ये भी पढ़ें: JAC Board Exam 2025: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं आज से, आठ लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कब से दिखेगा असर? The post परीक्षा पे चर्चा 2025: PM Modi की पाठशाला में शामिल हुआ खूंटी का सूरज मुंडा, प्रधानमंत्री ने छात्रों को दिए गुरुमंत्र appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top