Mahakumbh Traffic Jam Video : प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ मेले के मार्गों पर कई किलोमीटर तक टैफिक जाम नजर आया. प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के बाहर बहुत ज्यादा भीड़ होने से स्टेशन बंद कर दिया गया. मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया. 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. श्रद्धालुओं के लिए इमरजेंसी व्यवस्था की जाए: अखिलेश यादव इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रिएक्शन दिया. उन्होंने प्रशासन से फंसे हुए श्रद्धालुओं के लिए इमरजेंसी व्यवस्था करने को कहा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाम की स्थिति के संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘‘प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए. हर तरफ जाम में भूखे-प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए. आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं हैं?’’ प्रयागराज महाकुंभ में फँसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है? प्रयागराज में प्रवेश के लिए लखनऊ की तरफ़ 30 किमी पहले से ही नवाबगंज… pic.twitter.com/1JXmzgDEGI — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 9, 2025 पैदल ही संगम घाट के लिए निकल रहे श्रद्धालु रायबरेली से आए श्रद्धालु राम कृपाल ने बताया कि लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर फाफामऊ से पहले वह 5 घंटे जाम में फंसे रहे. फिर किसी तरह बेला कछार में वाहन खड़ा कर पैदल ही वहां से संगम घाट के लिए निकल पड़े. वाहनों की संख्या बहुत अधिक : कुलदीप सिंह एडीसीपी (यातायात) कुलदीप सिंह ने कहा, “वाहनों की संख्या बहुत अधिक है. यात्री इस कोशिश में हैं कि वे नजदीक से नजदीक आएं. इसकी वजह से लंबा जाम लग रहा है. हमें मौनी अमावस्या वाली व्यवस्था लागू करनी पड़ रही है.” सिंह के अनुसार, मौनी अमावस्या पर जितनी भीड़ आई थी, लगभग उतनी ही भीड़ अब आ रही है. उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर मेला क्षेत्र के नजदीक की पार्किंग पहले भरी जा रही थी. उसके बाद दूर की पार्किंग भरी जा रही थी. Prayagraj: devotees rest at an abandoned railway station during the ongoing mahakumbh mela एडीसीपी (यातायात) ने बताया, “दूर की पार्किंग 50 प्रतिशत भर गई है. नजदीक वाली पार्किंग छोटी पार्किंग है, जबकि दूर वाली पार्किंग बड़ी है. उदाहरण के तौर पर आईईआरटी और बघाड़ा पार्किंग (मेला क्षेत्र के नजदीक) की क्षमता चार से पांच हजार वाहनों को खड़े करने की है, जबकि दूर की पार्किंग जैसे नेहरू पार्क और बेला कछार की पार्किंग में 20-25 हजार वाहन आ सकते हैं.” उन्होंने बताया कि स्नान पर्व पर स्थानीय लोगों के वाहन नहीं चलते हैं, लेकिन अभी सभी तरह के वाहन चल रहे हैं. अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने के आसार नहीं दिखते. प्रयागराज संगम स्टेशन बंद इस बीच, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक (उत्तर रेलवे), लखनऊ कुलदीप तिवारी ने कहा, “चूंकि प्रयागराज संगम स्टेशन के बाहर भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में बाधा आ रही थी, ऐसे में प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया है.” वहीं, उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर अग्रिम आदेश तक एकल दिशा में आवागमन की व्यवस्था लागू की है. ये भी पढ़ें : Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ में पुलिस ने नहीं की लाठीचार्ज, झारखंड के पुराने वीडियो को वायरल करने वाले पर कार्रवाई उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता के लिए प्रवेश केवल शहर की ओर (प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 की ओर) से दिया जाएगा. निकासी केवल ‘सिविल लाइंस’ की तरफ से होगी. उन्होंने बताया कि अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय की ओर से प्रवेश दिया जाएगा. टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी. मालवीय के अनुसार, इसी प्रकार आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश गेट संख्या पांच से दिया जाएगा और उन्हें ट्रेन आने से आधे घंटे पहले प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी. Mahakumbh traffic jam video : प्रयागराज संगम स्टेशन बंद, सड़क पर घंटों फंसे रहे श्रद्धालु, महाकुंभ में जाम से लोग परेशान 3 The post Mahakumbh Traffic Jam Video : प्रयागराज संगम स्टेशन बंद, सड़क पर घंटों फंसे रहे श्रद्धालु, महाकुंभ में जाम से लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.