Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पांच लोग जख्मी

हिलसा़ रविवार को हिलसा थाना क्षेत्र मिल्कीपर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो गया जिसमें दोनों पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गए हैं. प्रथम पक्ष से धनंजय प्रसाद के 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी द्वितीय पक्ष से ब्रह्म प्रसाद के 55 वर्षीय पत्नी समिति देवी, 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार, 25 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार एवं 15 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी के रूप में किया गया है. 112 पुलिस की मददसे से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया. दोनों पक्ष के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध हिलसा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पांच लोग जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोलीकांड मामले में चार नामजद आरोपित गिरफ्तार

हिलसा़ शुक्रवार को हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में पुराने रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या के प्रयास मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गुलनी गांव पुराने रंजिश को लेकर स्व: कैलाश प्रसाद के 43 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था़ इस कांड में जख्मी की पत्नी लीला देवी के द्वारा 10 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई थी़ इस कांड में नामजद अभियुक्त गुलनी गांव निवासी अंजु देवी,पूनम देवी, शांति देवी, रेणु देवी को गिरफ्तार कर शनिवार की देर शाम को जेल भेज दिया गया़ अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोलीकांड मामले में चार नामजद आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

बिहारशरीफ. मानपुर थाना पुलिस ने फायरिंग के आरोप में तीन बदमाशों को एक देशी कट्टा एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगडी पर गांव निवासी स्व. फोटो यादव का पुत्र श्रवण कुमार, अदालत यादव का पुत्र गुड्डू यादव एवं लखन यादव का पुत्र उदय कुमार है. मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि संध्या गश्ती को सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग के आयशर 380 ट्रैक्टर पर सवार तीन व्यक्ति ट्रैक्टर से टोटो में धक्का मारकर भागते हुए फायरिंग कर रहा हैं, सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए बहुआरा गांव के पास बिहार थाना एवं अस्थावा थाना के सहयोग से ट्रैक्टर चालक एवं दो अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्ति का तलाशी लेने पर एक देशी पिस्तौल एवं एक गोली का खोखा बरामद हुआ. छापामारी टीम में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक,मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार, अस्थावा थाना के परि. पुअनि जितेन्द्र कुमार, मानपुर थाना के सअनि सुरेन्द्र कुमार दिवाकर एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: 250 लोगों पर की गयी 107 की कार्रवाई

बक्सर/ राजपुर. आगामी दिनों में शब ए बरात, शिवरात्रि, रविदास पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश के आलोक में रविवार को राजपुर थाना परिसर में पहले से चिह्नित किये गए गुंडों की परेड करायी गयी.विभिन्न गांव में आम जनों के बीच दहशत फैलाने वाले, मारपीट करने वाले और अन्य किसी मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों को नोटिस भेजकर थाना बुलाया गया. यहां पर मौजूद लोगों की शारीरिक स्थिति को देखते हुए उनसे बांड पत्र पर हस्ताक्षर करा कर वापस भेज दिया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर राजपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पहले से गुंडा एक्ट में शामिल लोगों को नोटिस के बाद उसे थाना पर बुलाकर उसकी शारीरिक स्थिति की जांच की जा रही है. इसके लिए गुंडो के लिए 15 प्रकार बनाए गए हैं. जिसमें शराबी, जुआरी, भूमि विवाद करने वाले लोगों को चिह्नित जिला में भेजा जाता है. इसके बाद इन सभी को बुलाकर परेड कराया गया है जो व्यक्ति बिल्कुल सक्षम नहीं है और जिनकी उम्र अधिक हो गई है ऐसे लोगों को पुलिस कप्तान के निर्देश पर इस एक्ट से नाम हटाया जायेगा. नए लोगों की भी सूची बनाकर उसे जिला में भेज दिया गया है. सूची आते ही उन सभी का भी परेड कराया जायेगा. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 250 लोगों पर 107 के तहत कार्रवाई भी की गयी है इस मौके पर एसआइ अनिशा हिंदुस्तानी, वशिष्ठ नारायण यादव, एएसआई पंकज पंडित, अनिल कुमार, एसआई सुनील कुमार साह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: 250 लोगों पर की गयी 107 की कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदमाशों ने बैंककर्मी को हथियार का भय दिखा बाइक छीनी

बिंद (नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर कुशहर मोड़ समीप बदमाशों ने स्टेट बैंक के फिल्ड कर्मी कमलेश कुमार को हथियार का भय दिखा छीनकर फरार हो गया. पीड़ित नवादा जिला बारसलिगंज थाना के बागी गांव के निवासी हैं. पीड़ित ने बताया कि बिंद एक उपभोक्ता के यहां बैंक के कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान कुशहरा मोड़ समीप बाईक पर सवार दो बदमाशों ने हमारी गाड़ी को लात से मारकर गिरा दिया. बाईक से गिरते ही बदमाश कनपटी में हथियार सटा दिया. हल्ला करने पर जान से मारने कि धमकी दिया. इसके बाद बाईक लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि बैंक कर्मी ने आवेदन दिया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बदमाशों ने बैंककर्मी को हथियार का भय दिखा बाइक छीनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुष्कर्म में असफल युवकों ने महिला का सिर दीवार में पटक कर फोड़ा

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र की एक स्त्री के साथ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास असफल होने पर सिर दीवार में पटक कर घायल कर दिया. इस को लेकर पीड़िता ने मिल्की जोरारी गांव के ही सन्नी मंडल और उगेश कुमार पर आरोप लगाते हुए स्त्री ने थाने में आवेदन दिया है. हलांकि मामला 5 फरवरी है. आवेदन में स्त्री ने कहा है कि मेरा पति बाहर काम करता है. इसी का फायदा उठाकर सन्नी व उगेश 5 फरवरी की तड़के 3 बजे मेरे घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा. इतना ही नहीं इन दोनों ने दुष्कर्म करने की नीयत से मेरा कपड़ा भी फाड़ दिया और हाथापाई करने लगा. जब मैंने विरोध किया दोनों मुझे पकड़ कर मेरा सिर दीवार पर पटक दिया. जिससे मेरा सिर फट गया. भागने के क्रम में उन दोनों ने कान की सोने की बाली, नाक का बेसर तथा तकिया के नीचे रखा हुआ 15 हजार रुपया नगद लेकर फरार हो गया. स्त्री ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. फिल्हाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले को लेकर तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुष्कर्म में असफल युवकों ने स्त्री का सिर दीवार में पटक कर फोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठुठी मोहनपुर में हुई अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक

चौथम. जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत में अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ के बृहस्पति शर्मा ने की. बैठक का मंच संचालन पिंकी कुमार तांती ने किया. बैठक में अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पान ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में पान समाज के होने वाले बैठक पर विस्तृत चर्चा करते हुए लोगो से अपील किया कि 13 अप्रैल को हजारों की संख्या में पहुंचकर पान समाज की महारैली को सफल बनाए. अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ के रोहित कुमार पान ने कहा कि हमारे समाज का एकजुटता दिखाने का समय आ गया है. पटना में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाना है. मौके पर जयप्रकाश कुमार पान, बिको, शनिचर, उमेश, संजीव कुमार, संतोष कुमार, अरुण कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ठुठी मोहनपुर में हुई अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माड़र में दो सौ रुपये के लिए मारपीट, चार जख्मी

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र की माड़र दक्षिणी पंचायत के रणखेत स्पोर्ट्स मैदान में दो सौ रुपये के लिए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रविवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि क्रिकेट स्पोर्ट्सने के दौरान दो सौ रुपये को लेकर विवाद होने लगा. दो पक्षों के बीच नोकझौक के बाद लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गया. मारपीट में मो जफर के पुत्र मो सादुल्ला, मो क्यूम की पत्नी सालिमा खातून, जकाउल्ला आदि जख्मी हो गया. जख्मी जकाउल्ला ने बताया कि क्रिकेट मैच जीतने के बाद इनाम में मिलने वाली दो सौ रुपये की मांग करने पर मो शोएब के पुत्र शिक्षक अरशद, मो जमीन के पुत्र मो फरात आदि लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माड़र में दो सौ रुपये के लिए मारपीट, चार जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो पियक्कड़ धराया

अलौली. पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ा. बताया जाता है कि अलौली निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र फूलों कुमार, लड़ही निवासी अरुण सादा के पुत्र नीरज सदा को पकड़ा. थाना अध्यक्ष समेंद्र कुमार बताया कि शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ कर उत्पाद कोर्ट भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो पियक्कड़ धराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित पीरनगरा गांव निवासी स्व वासुदेव यादव के पुत्र रंजन कुमार, पीरनगरा गांव निवासी बेचो यादव उर्फ बेचेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. मारपीट मामले के आरोपित माली गांव निवासी लाल बहादुर शर्मा के पुत्र मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि अलग-अलग मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top