Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

पांच तारीख से लापता व्यक्ति का शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी ।

नया विचार समस्तीपुर ।जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन लदौरा गांव से पिछले पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव बूढ़ी गंडक नदी में गोपालपुर घाट के पास नदी किनारे पानी में तैरते हुए बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।मृतक की पहचान लदौरा गांव निवासी स्वर्गीय मुखलाल कुंवर का साठ वर्षीय पुत्र राजदेव कुंवर के रूप में बताई गई है। मामले में परिजनों का बताना है कि बीते बुधवार को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक पांच दिन पहले घर से दो बजे के आस पास घर से निकले।लेकिन लौट कर घर नही पहुंचा था । परिजनों को शंका था कि वह नदी में डूब गया है । डूबने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम शनिवार को नदी में खोज भी की थी।लेकिन शनिवार की शाम एसडीआरएफ की टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा था।अचानक रविवार को सवेरे मछली पकड़ने के लिए नाविक ने देखा गया कि नदी में गारे गए लकड़ी के खम्भे में फंसा हुआ एक शव दिखाई दिया।जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का होगा सत्यापन

-4-प्रतिनिधि, भरगामा आगामी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से बीडीओ शशि भूषण सुमन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के तहत भरगामा प्रखंड में हुई. जिसमें 90 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि निर्वाचन सूची की समीक्षा के दौरान पाया गया कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र 07 पंचायत में इस आयु वर्ग के 2673 मतदाता हैं. जिनका सत्यापन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा निर्वाचन आयोग के एप के माध्यम से एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाना आवश्यक है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 47-रानीगंज अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 दक्ष बीएलओ कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया जायेगा. ये मास्टर ट्रेनर अन्य बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे व उन्हें सत्यापन के लिए आवश्यक एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाएंगे. सत्यापन की प्रक्रिया के तहत प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं. यह रिपोर्ट बीडीओ के कार्यालय में भेजी जायेगी. ताकि सत्यापन कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके. इस बैठक में संबंधित अधिकारियों व सभी बीएलओ ने भाग लिया व निर्वाचन प्रक्रिया को सटीक व निष्पक्ष बनाने के लिए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का होगा सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगलगी में करीब पचास लाख की संपत्ति जलकर राख

आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र कुंजौडी पंचायत अंतर्गत जगदीशपुर बाजार वार्ड 11 में देर रात करीब एक बजे अचानक आग लगने से फर्नीचर दुकान सहित 12 घर जलकर राख हो गया. इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक आग लगने पर स्थानीय लोग शोर मचाने लगे और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये. आग इतनी भयावह थी कि लोगों को नजदीक जाने में कठिनाई हो रही थी. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. वही करीब आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से तीन फर्नीचर दुकान सहित 12 घर जलकर राख हो गया. इसमें करीब 50 से 60 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. वही सीओ दिव्या कुमारी ने इस बाबत आंचल कर्मी मुकेश कुमार व मुखिया प्रतिनिधि राजाराम शर्मा को घटनास्थल पर भेजकर जायजा लिया और तत्काल आग से पीड़ित परिवार गुंजन देवी पति दिलीप मिस्त्री, कंचन देवी पति दीपक पौद्धार, रेणु देवी पति अरविंद मिस्त्री, विमल देवी पति उमेश मिस्त्री, मनीष कुमार पिता दिलीप मिस्त्री, ममता देवी पति राजेश मिस्त्री, नेहा देवी पति मिथिलेश मिस्त्री, रिकेश कुमार पिता अरविंद मिस्त्री, विकास कुमार पिता अरविंद मिस्त्री, रोशन कुमार पिता उमेश मिस्त्री, चानो देवी पति स्व अच्छे लाल पौद्दार, आरती देवी पति पवन पोद्दार के बीच बर्तन, सूखा राशन व पॉलीथिन का वितरण किया गया. सीओ दिव्या कुमारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों के बीच आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि जल्द ही दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगलगी में करीब पचास लाख की संपत्ति जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिलनसार व शालीन व्यक्तित्व के धनी थे प्रमोद बाबू

निधन पर कला भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्णिया. कला भवन, पूर्णिया के प्रबंध समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द कुमार सिंह तथा पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं कला भवन पूर्णिया के संस्थापक डॉ लक्ष्मी नारायण सुधांशु जी के छोटे सुपुत्र पूर्व पायलट प्रमोद नारायण सिंह के निधन पर कला भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने अरविन्द बाबू एवं प्रमोद बाबू के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें ससम्मान श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा के संयोजक एवं कला भवन प्रबंधन परिषद के सदस्य माधव सिंह ने कहा कि पूर्णिया के जाने माने अधिवक्ता अरविन्द कुमार सिंह व पूर्व पायलट प्रमोद नारायण सिंह मिलनसार व शालीन व्यक्तित्व के थे. अंत में उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस श्रद्धांजलि सभा में कला भवन, पूर्णिया के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह, एसके विमल, रंजन सिंह, दिनानाथ सिंह, डॉ इरशाद खान, डॉ मनोज सिंह, जय वर्धन सिंह, राणा सिंह, गौतम वर्मा, सुमन सिंह, दिनकर स्नेही, नन्द किशोर सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश रंजन, मुरारी सिंह, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रियव्रत नारायण सिंह,रौशन सिंह, पिंटू सिंह, कैलाश गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह एवं कला भवन प्रबंध समिति के सदस्य व अन्य शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिलनसार व शालीन व्यक्तित्व के धनी थे प्रमोद बाबू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता एमपीएल सीजन टू का पहला मैच

प्रतिनिधि, काठीकुंड मधुबन प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का उद्घाटन रविवार को थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने किया. दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्पोर्ट्स दिखाते हुए दर्शकों दिल जीतने की बात कही. प्रतियोगिता में शाद इलेवन, झारखंड टाइगर, रॉयल स्ट्राइकर्स, पीके लायंस, थंडर टाइटन व ए एस के इलेवन स्टार की टीम शामिल है. 10-10 ओवरों के फॉर्मेट का पहला मैच झारखंड टाइगर व रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने टाइगर की टीम पूरे ओवर स्पोर्ट्स कर आठ विकेट के नुकसान पर 66 रन ही बना पायी. जवाबी पारी स्पोर्ट्सने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने आकाश के ताबड़तोड़ 45 रनों को बदौलत मैच को छठे ओवर में ही जीत लिया. 45 रनों की पारी के लिए स्ट्राइकर्स के आकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाये. जवाब में उतरी पथराकुंडी लायंस ने बल्लेबाज ताज के 22 गेंदों में तूफानी 75 रनों की बदौलत 8.2 ओवर में ही मुकाबले को जीत लिया. 75 रनों की पारी के लिए पथराकुंडी के बल्लेबाज ताज को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान किया गया. दिन का अंतिम मुकाबला झारखंड टाइगर व साद इलेवन के बीच स्पोर्ट्सा गया. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साद इलेवन की टीम ने पूरे 10 ओवर स्पोर्ट्स कर 100 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड टाइगर ने 8.2 ओवर में ही मैच जीत लिया. झारखंड टाइगर के जीवन दत्ता को 3 ओवर में 1 विकेट व 11 रन में 31 रनों की पारी के लिए मैंन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य समीम अंसारी, झामुमो कार्यकर्ता रहमत अली, उपमुखिया मंसूर आलम, शिक्षक नूर आलम, आयोजन समिति के मुजम्मिल, ताज, तैमूर समेत अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता एमपीएल सीजन टू का पहला मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए 116 आवेदकों ने किया आवेदन

छातापुर. प्रखंड के उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अनुसूचित जनजाति कोटि के लिए आरक्षित इस पद के लिए ऑनलाइन 116 आवेदन प्राप्त हुए. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता की मौजूदगी में सरपंच शशि कुमार यादव द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन कर अनुमोदन किया गया. मौके पर ग्राम कचहरी के प्रभारी सचिव केशव कुमार भी मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के एकमात्र उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद पर नियोजन किया जाना है, जो कि अनुसूचित जनजाति कोटि के लिए आरक्षित है. सचिव पद के लिए कुल 116 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राप्त आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी कर अनुमोदन कार्य शनिवार को किया गया. अनुमोदित सूची पर दावा आपत्ति के लिए उसे पुनः ऑनलाइन कर दिया जायेगा. तत्पश्चात सचिव पद पर नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. नियोजन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही किया जाना है. सरपंच श्री यादव ने बताया कि उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव का पद करीब 15 वर्ष से रिक्त है और यह पद अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए 116 आवेदकों ने किया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक सहित छह लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. मवेशी हाट रोड में बाइक सहित छह लीटर शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब धंधेबाज अपनी गाड़ी के डिक्की में शराब लेकर किसी को देने जा रहा है. सूचना के सत्यापन में एसआइ रामदयाल सिंह और कपिल देव प्रसाद यादव लालपुर रोड से मवेशी घाट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक बाइक को आते देखा. बाइक चालक शंकरपुर गरही टोला सोनवर्षा निवासी उमेश सरदार ने जब पुलिस को दिखा तो भागने की कोशिश की. जिसे बाइक सहित पकड़ लिया गया. जांच के दौरान बाइक की डिक्की में छह लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक सहित छह लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखंड अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल

7-प्रतिनिधि, अररिया अररिया प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत गैयारी यादव चौक के समीप सार्वजनिक शिव मंदिर में रविवार से अखंड मानस पाठ के साथ-साथ 72 घंटे का अष्टयाम-संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अलग-अलग पंचायतों से कीर्तन मंडली अपने दलपति के के साथ पहुंचने लगे हैं. जहां मुख्य रूप से पोखरिया, खरहट, कुपाड़ी, परमानंदपुर, बसगड़ा आदि जगहों से अष्टयाम को सफल बनाने के लिए अपने कलाकार के सहयोग से कुंज में प्रवेश करेंगे. अखंड मानस पाठ के लिए पुरोहित में भीम शंकर पांडे, शिवादित पांडे ,चंद्र भूषण पांडे, अरविंद कुमार झा को लेकर अखंड मानस पाठ को सफल बना रहा है. जिसमें रामपुर कोदरकट्टी, कुसियरगांव, दियारी , चातर, कमलदाहा आदि पंचायत के श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखंड अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालूटोल इस्लामपूर गांव में ठाढ़ी व्रत की पूजा, टेका मेला का उठाया लुत्फ

अमौर. अमौर प्रखंड के धुरपैली पंचायत के बालूटोल इस्लामपूर गांव में रविवार को एकदिवसीय ठाढ़ी व्रत पूजा समारोह व टेका मेला का आयोजन किया गया. मुख्य पुजारी मधु पंडित के सफल नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. इस अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. पुजारी मधु पंडित ने बताया कि इस ठाढ़ी व्रत में सूर्य की उपासना की जाती है . मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया . इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी कायम हुई. पूजा समारोह में स्थानीय पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बालूटोल इस्लामपूर गांव में ठाढ़ी व्रत की पूजा, टेका मेला का उठाया लुत्फ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्णिया में नाबालिग लड़की के अपहरण पर पप्पू यादव सख्त

पूर्णिया एसपी से की त्वरित कार्रवाई की मांग पूर्णिया. जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर वार्ड-3 में एक नाबालिग लड़की का हथियार के बल पर अपराधियों ने अपहरण कर लिया. इस अमानवीय घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है, वहीं परिजन अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगा रहे हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने प्रतिनिधि राजेश यादव को पीड़ित परिवार से मिलने भेजा. प्रतिनिधि ने परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि सांसद जी इस मामले में हर संभव मदद करेंगे. परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि राजेश यादव ने पूर्णिया एसपी से फोन पर बात कर अविलंब लड़की की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की. इधर,सांसद पप्पू यादव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और ट्वीट कर बिहार प्रशासन और प्रशासन पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा कि पूर्णिया में एक 16 साल की नाबालिग बच्ची को पिस्तौल की नोक पर सरेआम उठा लिया गया, शासन-प्रशासन और समाज सब मूकदर्शक बने हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, कब ऐसे अपराधियों का संहार होगा? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. इस मौके पर बरहरा प्रखंड प्रतिनिधि कोशल यादव, युवा नेता राहुल यादव, लवकुश यादव, मंजेस पासवान, दिलखुश यादव, प्रिन्स कुमार, राजीव यादव, राहुल पासवान, बमबम यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्णिया में नाबालिग लड़की के अपहरण पर पप्पू यादव सख्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top