Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका भारतीयों के साथ कर हा है अमानवीय व्यवहार

फोटो-1-विरोध करते कांग्रेस के नेता. प्रतिनिधि, अररिया अररिया के पूर्व विधायक सह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया में कांग्रेसी नेताओं ने अमेरिका की तानाशाही और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अवेश यासीन ने की. मौके पर सभी मौजूद कांग्रेसी नेता हाथों में तख्ती लिये अमेरिका के विरोध नारा लगा रहे थे. मौके पर अवेश यासीन ने कहा कि हथकड़ियों में हिंदुस्तान नहीं सहेगा ये अपमान. हर हिंदुस्तानी का स्वाभिमान यही है. न्याय दो जंजीर से ये नारे लगाते दिखे कांग्रेस के नेता तख्ती पर ये नारे लिखे थे. जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने कहा कि अमेरिका दादागिरी कर हिंदुस्तानीयों का अपमान कर रही है. इतना ही हिन्दुस्तानी के साथ अमानवीय व जानवरों के जैसा व्यवहार किया जा रहा है. जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है. उन्होंने कहा केंद्र की मोदी प्रशासन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को एक ओर अपना मित्र कहते हैं. वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तानीय के हाथों में हथकड़ी व पांवों में जंजीर से जकड़ कर हिंदुस्तान भेजा जा रहा है. मोदी प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं. अवेश यासीन ने बताया कि 205 हिंदुस्तानीयों को हिंदुस्तान वापस भेज चुकी है. जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अमेरिका के इस अमानवीय हरकत की घोर निंदा करती है. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खालिद हुसैन, चंगेज अंसारी,पवन काश्यप, उमानंद मंडल, अलीम उद्दीन, मोहन जायसवाल, अफसाना हसन, पंचम ठाकुर, सहदेव ठाकुर, आबिद अंसारी, मो आमिर, अशरफ हुसैन, विनोद यादव, तनवीर आलम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमेरिका हिंदुस्तानीयों के साथ कर हा है अमानवीय व्यवहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से बनेगा ट्राॅमा सेंटर

मोहनिया शहर. स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में ही ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होगा, जिसको लेकर विभाग द्वारा निविदा निकाला गया हैं. इसका निर्माण 9 करोड़ एक लाख 59 हजार की लागत से किया जायेगा. कयास लगाया जा रहा हैं कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ट्राॅमा सेंटर के निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया जा सकता है. हालांकि, इसकी अभी प्रशासनी घोषणा नहीं हुई है. मालूम हो कि काफी दिनों से मोहनिया में ट्राॅमा सेंटर के लिए मांग की जा रही थी. ट्राॅमा सेंटर खोलने के लिए विभाग द्वारा स्थल चयन करने की बात कही गयी थी, जिसमें मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थल चयन कर विभाग को रिपोर्ट भेजी गयी थी. इसके आलोक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे बिहार में चार जगह पर ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए निविदा जारी किया है. कैमूर जिला अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में ट्रॉमा सेंटर का भवन निर्माण शामिल हैं. इसके निर्माण पर 9 करोड़ एक लाख 59 हजार रुपया खर्च करने की बात कही गयी हैं. मालूम हो कि मोहनिया विधायक संगीता कुमारी द्वारा विधानसभा में मामला उठाने के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर ट्राॅमा सेंटर खोलने की मांग की गयी थी. # आठ वर्ष पहले अनुमंडल अस्पताल में खुला था मिनी ट्राॅमा सेंटर मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में इसके पहले लाखों रुपये खर्च कर 25 अप्रैल 2017 को तत्कालीन डीएम राजेश्वर प्रसाद द्वारा मिनी ट्रामा सेंटर का विधिवत उद्घाटन किये थे. उस दौरान अस्पताल परिसर में ही उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उस समय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार व सीएस कृष्ण बल्ब प्रसाद सिंह थे. उस समय छह एक्सक्लूसिव बेड के साथ मिनी ट्राॅमा सेंटर की शुरुआत हुई थी, जिससे लोगों में काफी खुशी थी. लेकिन बेहतर सुविधा व विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में दम तोड़ते गया और इसका कोई भी लाभ गंभीर रूप से घायलों को नहीं मिल सका था. # ट्राॅमा सेंटर खुलने से लोगों को मिलेगा लाभ मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर खोलने के लिए निविदा जारी होने के बाद लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. मोहनिया सहित कैमूर-रोहतास के लोगों को सीधे इसका लाभ मिलेगा. मालूम हो कि सड़क दुर्घटना व रेल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों का बेहतर इलाज नहीं हो पता था, जहां लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में ही ट्राॅमा सेंटर खुल जाने के बाद लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा. # अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर बनेगा ट्राॅमा सेंटर मोहनियाअनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित पुराने भवन को तोड़ कर ट्राॅमा सेंटर का निर्माण किया जायेगा. हालांकि, अनुमंडलीय अस्पताल का नया भवन पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. इसमें पुराने भवन में संचालित इमरजेंसी सह मिनी ट्राॅमा सेंटर भवन की जगह पांच मंजिला ट्राॅमा सेंटर का निर्माण किया जाना है, जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा पहले से ही जगह चिह्नित कर विभाग को भेजा गया था. इसके आलोक में अब पुराने भवन को तोड़ कर पांच मंजिला ट्राॅमा सेंटर के लिए भवन का निर्माण किया जायेगा. # क्या कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट की मांग की गयी थी. इसके आलोक में अस्पताल के पुराने भवन की जमीन को चिह्नित कर विभाग को रिपोर्ट भेजी गयी थी. इसके आलोक में ट्राॅमा सेंटर निर्माण के लिए स्वीकृति के साथ-साथ निविदा भी जारी किया गया है. ट्राॅमा सेंटर खुलने के बाद कैमूर-रोहतास सहित कई जिले के गंभीर रूप से घायलों का इलाज का लाभ मिलेगा. # क्या कहती हैं मोहनिया विधायक इस संबंध में मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए विधानसभा में मोहनिया में ट्राॅमा सेंटर खोलने की मांग की गयी थी. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री से मिलकर ट्राॅमा सेंटर खोलने की बात कही गयी थी, जिसको लेकर ट्राॅमा सेंटर के लिए निविदा जारी कर दिया गया है. बहुत जल्द टेंडर होने के बाद निर्माण किया जायेगा, जिससे कैमूर के साथ-साथ अन्य जिले के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा. # क्या कहते हैं सिविल सर्जन # इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने बताया मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर निर्माण के लिए पत्र मिला है. उस पर 9 करोड़ 1 लाख 59 लाख रुपये खर्च किये जाने हैं. अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन की जगह अब पांच मंजिला ट्राॅमा सेंटर के भवन का निर्माण किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से बनेगा ट्राॅमा सेंटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौलाना मजहरुल हक विवि के 10 मदरसों में शुरू होंगे पांच रोजगारपरक कोर्स

संवाददाता, पटना मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय पटना की अभिषद की 17वीं बैठक शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मो आलमगीर ने कहा कि बिहार में मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. विश्वविद्यालय परिवार इसके लिए प्रतिबद्ध है. कुलपति ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय आगामी कुछ हफ्तों में सिलसिलेवार ढंग से पांच सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है. यह निःशुल्क पाठ्यक्रम पहले चरण में 10 मदरसों में शुरू किया जायेगा. वार्षिक बजट में छह करोड़ 78 लाख 65 हजार रुपये का अनुमोदन इस सीनेट में विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट (2025-26) कुल 36 करोड़ 78 लाख 65 हजार 764 को सीनेट सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया. इस अवसर पर सीनेट के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये और विश्वविद्यालय के बहुमुखी विकास व विस्तार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. कुलपति ने कहा विश्वविद्यालय में नामांकन और परीक्षा की प्रक्रिया बिल्कुल नियमित हो चुकी है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी आठ संकायों में पीएचडी के लिए दूसरे बैच की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है. कुलपति ने शिक्षा विभाग में लंबित नये पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की और अभिषद के सदस्यों से इस बारे में प्रशासन से उच्चस्तरीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की. सीनेट की इस बैठक में पूर्व कुलपति प्रो शर्फे आलम एवं प्रो शम्सुजुहा, विधायक महबूब आलम, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मुन्ना चौधरी, नथुनी खरवार, शाह जावेदी, डॉ खुर्शीद अनवर, हस्मत नौशाबा, अब्दुल कयूम अंसारी, डॉ असदुल्लाह खान, परवेज उर रहमान, मो सालेह, जफर इमाम, खालिद कमाल, माज आरफी व अन्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव कर्नल कामेश कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संकाय अध्यक्ष (मानविकी) डॉ मो एजाज आलम ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौलाना मजहरुल हक विवि के 10 मदरसों में शुरू होंगे पांच रोजगारपरक कोर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच महीने से कौमा में रहे बीइओ का ट्राॅमा सेंटर में निधन

भगवानपुर. पांच महीने से कौमा में रह रहे भगवानपुर प्रखंड के पूर्व बीइओ प्रेम शंकर झा का निधन शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में हो गया. इसके बाद प्रखंड तथा जिला शिक्षा विभाग में शोक का लहर दौड़ पड़ी है. बताया जाता है कि विगत सितंबर माह के 18 तारीख को तड़के सुबह जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के निकट तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमशंकर झा पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी सीएनजी ऑटो ने उन्हें काफी जोरदार तरीके से धक्का मारकर मौके से फरार हो गया था. इस दौरान सड़क पर बुरी तरह घायल पड़े बीइओ को रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों व सुबह टहल रहे नागरिकों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उनका फर्स्ट ट्रीटमेंट करने के उपरांत उन्हें बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया था. जहां एडमिट कर उनका इलाज किया जा रहा था. मगर मरते दम तक वह कौमा में ही रहे और कभी वापस चेतना में नहीं लौटे. आखिरकार शनिवार की सुबह उन्होंने ट्राॅमा सेंटर में आखिरी सांसें ली. गौरतलब है कि बीते वर्ष के 18 सितंबर को मुंडेश्वरी धाम के नीचे वन विभाग द्वारा नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन समारोह था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना सुनिश्चित था. दरअसल, इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने अपने ड्राइवर को गाड़ी सहित आने के लिए फोन किया था और समय के बचत के लिए डेरा से निकलकर वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी यह हादसा घटित हो गया. पूर्व बीइओ के निधन की सूचना पर उनके परिजनों के साथ प्रखंड शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट शमीम अहमद व कृष्णापुर न्यू प्राथमिक विद्यालय के एचएम आलोक मिश्रा समेत कई अन्य शिक्षा कर्मी वाराणसी पहुंचे थे, जिनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार वाराणसी में ही गंगा घाट पर किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच महीने से कौमा में रहे बीइओ का ट्राॅमा सेंटर में निधन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीआरसी नहीं आनेवाले 16 प्रधानाध्यापकों का वेतन कटौती की अनुशंसा

चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नामांकित छात्रों का अपार आइडी बनाना है, कई बार दिये गये निर्देश के बाद भी अपार आइडी बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए अब प्रधानाध्यापक को बीआरसी भवन में बुलाकर अपार आइडी बनाने का कार्य पूरा किया जा रहा है. प्रतिदिन 20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीआरसी कार्यालय में बुलाकर वहां मौजूद डाटा ऑपरेटर के साथ समन्वय स्थापित कर अपार आइडी बनाने का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिया गया है. इससे संबंधित पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया है, जिसमें डेट वाइज सूची संलग्न किया गया है और इस सूची के मुताबिक ही सभी प्रधानाध्यापकों को बुलाया जा रहा है. इधर, शुक्रवार को जिन 20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अपार आइडी बनाने के लिए बुलाया गया था, उनमें से 16 विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. उनके विरुद्ध अपार आइडी बनाने में शिथिलता बरतने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद द्वारा उनके वेतन की कटौती के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान को पत्र लिखते हुए अनुशंसा की गयी है. पत्र जारी करते हुए उन्होंने बताया कि 20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीआरसी कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ चार विद्यालयों के ही प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय पहुंचे. इससे यह स्पष्ट होता है कि 16 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपार आइडी बनाने के कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं, जिसको देखते हुए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के वेतन की कटौती के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान कैमूर से अनुशंसा की गयी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक अपार आइडी जनरेट करने के लिए ना ही स्वयं बीआरसी कार्यालय आये और ना ही अपने विद्यालय से किसी शिक्षक को उनके द्वारा बीआरसी कार्यालय भेजा गया, जिसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है. # जिनका वेतन कटौती के लिए की गयी अनुशंसा प्राथमिक विद्यालय रूपापट्टी प्राथमिक विद्यालय डुमरिया प्राथमिक विद्यालय खरौरा प्राथमिक विद्यालय झरिया न्यू प्राथमिक विद्यालय भालुबुड़न उच्च विद्यालय डूमरकोन प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया प्राथमिक विद्यालय महुली न्यू प्राथमिक विद्यालय शेरपुर 10. प्राथमिक विद्यालय लखमनपुर श्री श्री 108 उच्च विद्यालय हाटा उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरकोन उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरडीहा उत्क्रमित उर्दू विद्यालय हाटा उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरबिट डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीआरसी नहीं आनेवाले 16 प्रधानाध्यापकों का वेतन कटौती की अनुशंसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करौं में बांग्ला जात्रा का किया गया मंचन

करौं. प्रखंड के रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान परिसर में जय बाबा धर्मराज जातरा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय बांग्ला जात्रा का आयोजन किया गया. पश्चिम बंगाल से आये स्वर्ण मंजरी ओपेरा के बैनर तले नेपाल प्रशासन की ओर से निर्देशित सामाजिक बांग्ला जात्रा रोकते रांगा सोहाग रात का मंचन किया गया. इसमें टीवी सीरियल की प्रसिद्ध अभिनेत्री कस्तूरी व कुमार अमित के अलावा एके हसन आदि कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा. जात्रा में एक गांव के अस्पताल के एक डाक्टर पलाश व उसी गांव के स्कूल की प्रधान शिक्षिका वनलता सेन के संघर्ष की कहानी दिखाई गयी है. जो लोगों को गांव के दुराचारी राजाबाबू के अत्याचार से बचाने की लड़ाई लड़ते हैं. वहीं गांव के अस्पताल के डाक्टर पलाश की मुलाकात राजाबाबू की बहन रूपकथा से होती है. इस दौरान दोनों में प्यार हो जाता है. इधर शोषण की शिकार सभी स्त्रीएं मिलकर खलनायक की हत्या कर अपना बदला ले लेती है. इसके इर्द-गिर्द लिखी कहानी का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया. जातरा के सफल संचालन में धर्मराज जातरा समिति के अध्यक्ष सबल सिंह, हेमंत सिंह, विष्णु साह, शशि प्रकाश सिंह, अभिजीत बल, परिमल बल, बिल्टू दे, हृदय नारायण चौधरी, समीरण सिंह, अमित ओझा, आशीष आचार्य समेत समिति के अन्य सदस्य लगे हुए है. —————– तीन दिवसीय बांग्ला जातरा आयोजित डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करौं में बांग्ला जात्रा का किया गया मंचन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंईयां सम्मान की राशि गबन करने का आरोप, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर प्राथमिकी

फतेहपुर की बानरनाचा पंचायत का है मामला, 17 लाभुकों की राशि गयी दूसरों के खाते में कुछ कर्मियों ने लाभुकों का नाम तो योजना में जोड़ा, लेकिन बदल दिये बैंक आउंट नंबर अपने करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी राशि, प्रज्ञा केंद्र संचालक की मिली संलिप्तता प्रतिनिधि, फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के बानरनाचा पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक मृत्युंजय चौधरी पर मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में जालसाजी कर लाभुकों को मिलने वाली राशि हड़पने का आरोप लगा है. उन्होंने यह रकम अपने सात व्यक्तिगत बैंक खातों में स्थानांतरित कर ली. इस मामले में फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बानरनाचा पंचायत के प्रभारी पंचायत सचिव उपेंद्र यादव और फतेहपुर पंचायत के पंचायत सचिव दुखहरण मंडल की लिखित शिकायत पर फतेहपुर थाना कांड संख्या 06/25 के तहत धारा 316(2), 318(2)(4), 319(2) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब लाभुकों के मोबाइल पर राशि निर्गत होने के मैसेज आने लगे, लेकिन उनके खातों में पैसे नहीं पहुंचे. दुमा गांव की एक स्त्री लाभुक ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत अपना बैंक खाता संख्या 84031276773 दिया था, लेकिन राशि उनके खाते में न आकर किसी अन्य खाते में जा रही थी. स्त्री ने अधिकारियों से इसकी जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है. फिलहाल, प्रशासन इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई हो सके. लाभुकों को पैसे आने के मिलते रहे मैसेज, किसी और के खाते में हो रहे थे ट्रांसफर महीनों से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार कर रही दर्जनों स्त्रीओं के मोबाइल पर पैसे आने के मैसेज तो आ रहे थे, लेकिन यह राशि उनके खातों में न जाकर किसी और के खाते में जमा हो रही थी. शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें विभागीय कर्मियों की संलिप्तता का संदेह भी सामने आया. शुरुआती जांच में जो खुलासे हुए, वे बेहद चौंकाने वाले थे. पता चला कि कुछ कर्मियों ने लाभुकों का नाम तो योजना में जोड़ा, लेकिन उनकी बैंक जानकारी बदलकर राशि अपने करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी. आरोप है कि यह गड़बड़ी बानरनाचा पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक मृत्युंजय चौधरी की मिलीभगत से हुई. जांच में पाया गया कि उन्होंने 17 लाभुकों के बैंक खातों की जगह किसी अन्य के खाते की जानकारी अपडेट कर प्रशासनी राशि का गबन कर लिया. मामले के उजागर होते ही प्रखंड प्रशासन ने जांच कर दोषी प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. क्या कहते हैं बीडीओ – मामला मेरे संज्ञान आते ही इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. जांच में अन्य कई मामले भी उजागर हुए हैं. संबंधित पंचायत सचिवों को आरोप लग रहे प्रज्ञा केंद्र संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. प्रेम दास, फतेहपुर बीडीओ ————————————– क्या कहते हैं थाना प्रभारी – संबंधित पंचायत सचिव के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की कारवाई की जा रही है. रंजीत गुप्ता, थाना प्रभारी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंईयां सम्मान की राशि गबन करने का आरोप, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PGTI GOLF GOLMURI : शुभम नारायण ने जीता पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल का खिताब

जमशेदपुर. दिल्ली के शुभम नारायण ने जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ कोर्स में स्पोर्ट्से गए टाटा स्टील पीजीटीआइ क्वालीफाइंग स्कूल 2025 के अंतिम क्वालीफाइंग चरण में पंचकूला के खिलाड़ी अनंत सिंह अहलावत के खिलाफ तीसरे प्लेऑफ होल पर जीत दर्ज की. 27 वर्षीय शुभम शनिवार की सुबह 13वें होल (तीसरे प्लेऑफ होल) पर बराबरी के साथ स्कूल चैंपियन बने. शुभम के प्रतिद्वंद्वी अनंत तीसरे अतिरिक्त होल पर बराबरी करने से चूक गए. शुभम नारायण (71-64-67-66) और अनंत सिंह अहलावत (67-64-67-70), दोनों ही सेना के अधिकारियों के बेटे हैं. शुक्रवार को दोनों प्ले-ऑफ में पहुंचे थे, जब वे रेगुलेशन 72 होल के अंत में 16-अंडर 268 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर बराबरी पर थे. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो प्ले-ऑफ होल पर पार बनाए. शुक्रवार शाम को कम होती रोशनी के कारण आगे का स्पोर्ट्स संभव नहीं था. इसलिए शनिवार को सुबह 7 बजे स्पोर्ट्स फिर से शुरू करने का फैसला किया गया. विजेता शुभम को 75 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. फाइनल राउंड में कट तीन अंडर 281 पर था. इस वजह से शीर्ष 33 खिलाड़ियों ने 2025 टाटा स्टील पीजीटीआइ सीजन के लिए अपने पूरे कार्ड अर्जित किए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post PGTI GOLF GOLMURI : शुभम नारायण ने जीता पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल का खिताब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्वविद्यालय के रोक के बाद भी होता रहा काॅलेज के खातों का संचालन

भभुआ कार्यालय. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा महाराणा प्रताप काॅलेज मोहनिया के खातों का संचालन पर रोक लगाये जाने के बाद भी स्पोर्ट्स जारी है. अब जबकि हाइकोर्ट के निर्देश पर राज्यपाल सचिवालय द्वारा तीन सदस्यीय जांच टीम रविवार को आ रही है, ऐसी स्थिति में यह मामला संवेदनशील हो गया है. श्रम संसाधन मंत्री तथा काॅलेज के शासी निकाय के जनप्रतिनिधि सदस्य संतोष कुमार सिंह ने राज्यपाल को साक्ष्य के साथ पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. मालूम हो कि कालेज में 75 करोड़ के कथित गबन के मामले में महाविद्यालय के खातों के संचालन पर 28 फरवरी, 2024 को रोक लगा दी गयी, तब से शिक्षकों का वेतन भुगतान बंद है. लेकिन, महाविद्यालय के अन्य कार्यों के लिए खाता संचालन नहीं रुक पाया है. मंत्री द्वारा दिये गये साक्ष्य में बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खातों का साक्ष्य है. इनसे 29 जुलाई 2024 को बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता संख्या 00070100029524 से करीब तथा खाता नंंबर 00070100029525 से 13 जनवरी 25 को 44 हजार, 02 जनवरी 25 को 75 हजार व 50 हजार दूसरे खाते में डाले गये है. 31 दिसंबर 24 को भी आरटीजीएस के माध्यम से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर किया गया है. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि विश्वविद्यालय द्वारा खाता संचालन बंद किये जाने के निर्णय के खिलाफ जो लोग हाईकोर्ट में खाता संचालन खुलवाने के लिए याचिका दायर किये हैं, वहीं लोग बिना किसी सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिए खाता का संचालन भी कर दिये. बता दें कि महाराणा प्रताप कालेज में लाॅ की पढ़ाई शुरु कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा रोक लगाये जाने के बावजूद खातों का संचालन कर दिया गया. सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह है कि एक तरफ विश्वविद्यालय राजभवन को पत्र लिखकर यह स्वीकार कर रहा है कि महाराणा प्रताप कॉलेज में शासी निकाय के अध्यक्ष व सचिव का पद रिक्त है, वहीं दूसरी तरफ तथाकथित सचिव द्वारा एनओसी देने के लिए पत्र पर तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर उसे एनओसी प्रदान कर दिया गया है. इस संबंध में महाराणा प्रताप महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ शंभू नाथ सिंह ने बताया कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्वविद्यालय के रोक के बाद भी होता रहा काॅलेज के खातों का संचालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रद्धालुओं की बस का शीशा तोड़कर 2.15 लाख रुपये व सामान की चोरी

वरीय संवाददाता, देवघर : राजस्थान के उदयपुर से देवघर पूजा करने आये श्रद्धालुओं की बस का शीशा तोड़कर तीन मोबाइल, 2.15 लाख रुपये व अन्य सामान की चोरी कर ली गयी. इस घटना नगर थाना क्षेत्र के शिवराम झा चौक के समीप की बतायी जा रही है. घटना को लेकर उदयपुर के बेदला तेलीवाड़ा निवासी विष्णु प्रजापत ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. श्रद्धालु विष्णु प्रजापत ने बताया कि शुक्रवार रात में उनलोगों की बस शिवराम झा चौक के समीप खड़ी थी और वे सभी यात्री मानसरोवर वसंती विहार के समीप स्थित एक आश्रम में कमरे लेकर ठहरे. उसी दौरान रात के समय अज्ञात बदमाशों ने उनलोगों की बस के पीछे का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किये और यात्री खमानी बाई के बैग से 50,000 रुपये सहित आधार कार्ड, विष्णु प्रजापत के बैग से 1,65,000 रुपये व तीन नये जैकेट, चालक लेहरु लाल के 15000 रुपये व मोबाइल, नारायणी बाई के मोबाइल के अलावा अन्य यात्रियों के कपड़े व सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी उनलोगों को सुबह में हुई. उसके बाद वे लोग शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. नगर थाने की पुलिस से इन श्रद्धालु यात्रियों ने कार्रवाई का आग्रह किया है. हाइलाइट्स – नगर थाना क्षेत्र के शिवराम झा चौक के समीप हुई घटना – उदयपुर के बेदला तेलीवाड़ा निवासी विष्णु प्रजापत ने दी नगर थाने में शिकायत डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रद्धालुओं की बस का शीशा तोड़कर 2.15 लाख रुपये व सामान की चोरी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top